CBSE conducted the CTET (Central Teacher Eligibility Test) Exam Paper held on 08th December 2019 Morning Shift. Here The CTET Paper – I, Part – I (Child Development and Pedagogy) in Hindi Solved Question Paper. CTET December 2019 Answer Key.
CTET (Central Teachers Eligibility Test)
Paper – I Primary Level (Class 1 to Class 5)
परीक्षा (Exam) – CTET Paper I Primary Level (Class I to V)
भाग (Part) – Part – I बाल विकास और शिक्षा-शास्त्र (Child Development and Pedagogy)
परीक्षा आयोजक (Organized) – CBSE
कुल प्रश्न (Number of Question) – 30
Paper Set – C
परीक्षा तिथि (Exam Date) – 08th December 2019
CTET Exam December 2019 Paper – 1 (Primary Level)
Part – I Child Development and Pedagogy
निर्देश : निम्नलिखित प्रश्नों (प्र. संख्या 1 से 30) के उत्तर देने के लिए सही सबसे उपयुक्त विकल्प चुनिए :
1. छात्र केंद्रित शिक्षाशास्त्र की क्या विशेषता है ?
(1) यंत्रवत् याद करना
(2) योग्यता के आधार पर विद्यार्थियों को नामांकित करना तथा वर्गीकरण करना
(3) केवल पाठ्यपुस्तकों पर निर्भर होना
(4) बच्चों के अनुभवों को प्रमुखता देना
Click to show/hide
2. संवेग एवं संज्ञान एक दूसरे से ______ हैं।
(1) सन्निहित
(2) संबंधित नहीं
(3) पूर्णतया अलग
(4) स्वतंत्र
Click to show/hide
3. संरचनावादी ढाँचे में, अधिगम प्राथमिक रूप से
(1) अनुबंधन द्वारा अर्जित है।
(2) अवबोधन की प्रक्रिया पर केंद्रित है।
(3) यंत्रवत् याद करने पर आधारित है।
(4) प्रबलन पर केंद्रित है।
Click to show/hide
4. अनेक घटनाओं के बारे में बच्चों के द्वारा बनाए गए ‘सहजानुभूत सिद्धांतों’ के संदर्भ में एक शिक्षिका को क्या करना चाहिए ?
(1) बार-बार याद करने के द्वारा एक सही सिद्धांत से ‘बदल’ देना चाहिए।
(2) प्रतिकूल प्रमाण एवं उदाहरणों को प्रस्तुत करके बच्चों के इन सिद्धान्तों को चुनौती देनी चाहिए।
(3) बच्चों के इन सिद्धान्तों को अनदेखा करना चाहिए।
(4) बच्चों को दंडित करना चाहिए ।
Click to show/hide
5. बच्चों को अधिगम गतिविधियों में भागीदारी कर के लिए लगातार पुरस्कार देना व दंड का प्रय करने से क्या प्रभाव पड़ता है ?
(1) यह बच्चों को प्रदर्शन आधारित लक्ष्यों के बजाय निपुणता पर ध्यान देने के लिए प्रोत्साहित करेगा।
(2) अधिगम में बच्चों की स्वाभाविक अभिरुचि तथा जिज्ञासा कम होती है।
(3) बाहरी अभिप्रेरणा कम होती है।
(4) आंतरिक अभिप्रेरणा बढ़ती है।
Click to show/hide
6. संरचनावादी सिद्धान्तों के अनुसार अधिगम के बार में निम्नलिखित कथनों में से कौन सा सही है ?
(1) अधिगम आवृत्तीय संबंध के द्वारा व्यवहारों का अनुबंधन है।
(2) अधिगम सक्रिय विनियोजन के द्वारा ज्ञान की संरचना की प्रक्रिया है।
(3) अधिगम पुनरुत्पादन एवं स्मरण की प्रक्रिया है।
(4) अधिगम यंत्रवत् याद करने की प्रक्रिया है ।
Click to show/hide
7. विद्यार्थियों को स्पष्ट उदाहरण एवं गैर-उदाहरण देने के क्या परिणाम है ?
(1) यह अवधारणाओं की समझ में अभाव पैदा करता है।
(2) यह अवधारणात्मक समझ के बजाय कार्यविधिक/प्रक्रियात्मक ज्ञान पर ध्यान केंद्रित करता है।
(3) अवधारणात्मक परिवर्तनों को प्रोत्साहित करने के लिए यह एक प्रभावशाली तरीका
(4) यह विद्यार्थियों के दिमाग मे भ्रांतियाँ उत्पन्न करता है।
Click to show/hide
8. एक प्राथमिक विद्यालय की अध्यापिका बच्चों को एक प्रभावशाली समस्या समाधानकर्ता बनने के लिए किस प्रकार से प्रोत्साहित कर सकती है ?
(1) ‘गलत उत्तरों’ को अस्वीकार करके एवं दंडित करके।
(2) बच्चों को सहजानुभूत अनुमान लगाने के लिए प्रोत्साहित करके तथा उसी पर आधारित विचार मंथन करके।
(3) प्रत्येक छोटे कार्य के लिए भौतिक पुरस्कार देकर।
(4) केवल प्रक्रियात्मक ज्ञान पर बल/महत्त्व देकर।
Click to show/hide
9. निम्नलिखित में से कौन सी प्रथाएं सार्थक अधिगम को बढ़ावा देती हैं ?
(i) शारीरिक दंड
(ii) सहयोगात्मक अधिगम पर्यावरण
(ii) सतत् एवं समग्र मूल्यांकन
(iv) निरंतर तुलनात्मक मूल्यांकन
(1) (i), (ii), (iii)
(2) (ii), (iii), (iv)
(3) (i), (ii)
(4) (ii), (iii)
Click to show/hide
10. शिक्षक बच्चों की जटिल अवधारणाओं की समझ को किस प्रकार सहज कर सकते हैं ?
(1) बार-बार यांत्रिक अभ्यास के द्वारा
(2) अन्वेषण एवं परिचर्चा के लिए अवसर उपलब्ध करके।
(3) एक व्याख्यान देकर के।
(4) प्रतियोगितात्मक अवसरों की व्यवस्था करके।
Click to show/hide
11. वैयक्तिक विभिन्नताओं का प्राथमिक कारण क्या है।
(1) पर्यावरणीय प्रभाव
(2) आनुवंशिकता एवं पर्यावरण के बीच जटिल पारस्परिक क्रिया
(3) लोगों के द्वारा माता-पिता से प्राप्त आनुवंशिक संकेत पद्धति (कोड)
(4) जन्मजात विशेषताएँ
Click to show/hide
12. निम्नलिखित में से कौन सा द्वितीयक सामाजीकरण एजेन्सी का उदाहरण है ?
(1) विद्यालय एवं मीडिया
(2) मीडिया एवं पास-पड़ोस
(3) परिवार एवं पास-पड़ोस
(4) परिवार एवं मीडिया
Click to show/hide
13. निम्नलिखित अवधि में से किसमें शारीरिक वृद्धि एवं विकास तीव्र गति से घटित होता है ?
(1) मध्य बाल्यावस्था एवं किशोरावस्था
(2) किशोरावस्था एवं वयस्कता
(3) शैशवावस्था एवं प्रारंभिक बाल्यावस्था
(4) प्रारंभिक बाल्यावस्था एवं मध्य बाल्यावस्था
Click to show/hide
14. निम्नलिखित में से कौन सा विकास का सिद्धांत नहीं है ?
(1) विकास आनुवंशिकता एवं पर्यावरण दोनों के द्वारा प्रभावित होता है।
(2) विकास सार्वभौमिक है तथा सांस्कृतिक संदर्भ इसे प्रभावित नहीं करते।
(3) विकास जीवनपर्यन्त होता है
(4) विकास परिवर्त्य होता है।
Click to show/hide
15. कक्षा में परिचर्चा के दौरान एक शिक्षक प्रायः लड़कियों की तुलना में लड़कों पर अधिक ध्यान देता है । यह किसका उदाहरण है ?
(1) जेंडर संबद्धता
(2) जेंडर समरूपता
(3) जेंडर पक्षपात
(4) जेंडर पहचान
Click to show/hide
Best regards promote students.
Sir supertet ke paper bhi available kra dijiye please