SSC CPO Exam 2022 Answer Key

SSC CPO Examination 10 Nov 2022 (Second Shift) Answer Key

26. उष्णकटिबंधीय सदाबहार वनों के संबंध में निम्नलिखित में से कौन सी विशेषता सही नहीं है?
1. ये उष्ण और आर्द्र क्षेत्रों में पाए जाते हैं।
2. ये वन अच्छी तरह से स्तरीकृत होते हैं।
3. इन वनों में वर्ष में लगभग 100 cm वर्षा होती है।
4. इन वनों में पेड़ों की ऊंचाई 60 m या इससे अधिक होती है।

Show Answer/Hide

Answer – (3)

27. निम्नलिखित में से क्या हड़प्पा वास्तुकला में एक दुर्ग के भाग नहीं थे?
1. जनता के लिए आवासीय भवन
2. धार्मिक समारोहों के लिए अग्नि वेदियां
3. महत्वपूर्ण लोगों के लिए वृहद स्नानागार
4. अनाज के भण्डार

Show Answer/Hide

Answer – (1)

28. वे यौगिक जिनमें केवल दोहरे कार्बन-कार्बन बंध होते हैं, _______ कहलाते हैं।
1. टर्पीन
2. डाइईन
3. ट्राइएल्‍काइन
4. डाइएल्‍काइन

Show Answer/Hide

Answer – (2)

29. प्रसिद्ध सितार वादक पं. रविशंकर को भारत रत्न से किस वर्ष में सम्मानित किया गया था?
1. 1998
2. 1999
3. 1996
4. 1995

Show Answer/Hide

Answer – (2)

30. निम्नलिखित में से कौन-सा तरल, सोना और प्लेटिनम जैसी उत्कृष्ट धातुओं को घोल सकता है?
1. एसिटिक अम्ल
2. क्लोरोफॉर्म
3. अम्लराज (एक्वा रेजिया)
4. फॉर्मिक अम्ल

Show Answer/Hide

Answer – (3)

31. निम्नलिखित में से कौन-सी नृत्य शैली बिहू नृत्य से प्रभावित है?
1. मणिपुरी
2. कुचिपुड़ी
3. कथक
4. सत्त्रिया

Show Answer/Hide

Answer – (4)

32. एक एनबीएफसी – एमएफआई (NBFC – MFI) के लिए पूंजी-पर्याप्तता अनुपात _______ होता है।
1. जिखिम भारित कुल परिसम्पतियों का 11% 
2. कुल जमाराशियों का 8%  
3. जिखिम भारित कुल परिसम्पतियों का 15% 
4. कुल जमाराशियों का 15%

Show Answer/Hide

Answer – (3)

33. पारितंत्र में विभिन्न स्तरों पर रहने वाली विभिन्न प्रजातियों के ऊर्ध्वाधर वितरण को ______ कहा जाता है।
1. समूहीकरण
2. उपशाखन
3. समतलन
4. स्तर-विन्यास

Show Answer/Hide

Answer – (4)

34. टोक्यो 2020 पैरालंपिक गेम्स के कांस्य पदक विजेता मनोज सरकार का संबंध निम्नलिखित में से किस खेल से है?
1. बैडमिंटन
2. शूटिंग
3. टेबल टेनिस
4. एथलेटिक्स

Show Answer/Hide

Answer – (1)

35. चावल की खेती के संदर्भ में, राज्य और फसल के प्रकार का कौन सा/से युग्म सुमेलित है/हैं?
I. पंजाब – निर्वाह फसल
II. ओडिशा – वाणिज्यिक फसल
1. केवल II
2. न तो I और न ही II
3. केवल I
4. I और II दोनों

Show Answer/Hide

Answer – (2)

36. किसका नियम बताता है कि विद्युत परिपथ में किसी संधि पर संधि में प्रवाहित होने वाली धाराओं का योग संधि से निकलने वाली धाराओं के योग के बराबर होता है?
1. जॉर्ज साइमन ओह्म
2. गुस्ताव रॉबर्ट किरचॉफ
3. माइकल फैराडे
4. विक्टर फ्रांसिस हेस

Show Answer/Hide

Answer – (2)

37. लेड क्रोमेट जो विषैला और कैंसरकारी (कार्सिनोजेनिक) होता है, __________ पाउडर की मिलावट के लिए प्रयोग किया जाता है।
1. लहसुन
2. हल्दी
3. मिर्च
4. अदरक

Show Answer/Hide

Answer – (2)

38. निम्नलिखित में से किस विश्वविद्यालय की स्थापना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी?
1. पंजाब विश्वविद्यालय
2. बनारस हिंदू विश्वविद्यालय
3. दिल्ली विश्वविद्यालय
4. संबलपुर विश्वविद्यालय

Show Answer/Hide

Answer – (2)

39. निम्नलिखित में से कौन-सा भौतिक सिद्धांत रॉकेट इंजन, जेट इंजन और अपस्फीति वाले गुब्बारों द्वारा पैदा होने वाले प्रणोद की व्याख्या करता है?
1. न्यूटन के गति के नियम
2. ऊष्मगतिकी के नियम
3. फैराडे के विद्युत चुम्बकीय प्रेरण के नियम
4. बहिष्करण सिद्धांत

Show Answer/Hide

Answer – (1)

40. 15 मार्च 2021 तक प्राप्त जानकारी के अनुसार, भारत के सर्वोच्च न्यायालय में कितनी महिला न्यायाधीश हैं?
1. 4
2. 3
3. 2
4. 5

Show Answer/Hide

Answer – (3)

41 प्रसिद्ध संगीतकार अप्पा जलगांवकर किस वाद्य-यंत्र से संबंधित हैं?
1. हारमोनियम
2. तबला
3. वायलिन
4. सरोद

Show Answer/Hide

Answer – (1)

42. वैश्वीकरण के संदर्भ में निम्न में से कौन सा/से कथन सही है/हैं?
I. इसमें आर्थिक, सामाजिक और भौगोलिक सीमाओं से परे नेटवर्क और गतिविधियों का निर्माण शामिल है।
II. आउटसोर्सिंग वैश्वीकरण प्रक्रिया के महत्वपूर्ण परिणामों में से एक है।
1. न तो I और न ही II
2. केवल II
3. केवल I
4. I और II दोनों

Show Answer/Hide

Answer – (4)

43. निम्नलिखित में से क्या हाइड्रोजन का रेडियो समस्थानिक है?
1. ज़ीनॉन
2. ट्राइटियम
3. थोरियम
4. टेक्नेटियम

Show Answer/Hide

Answer – (2)

44 तारीख़-ए-मुबारक शाही दिल्ली सल्तनत का फारसी भाषा का इतिहास है, इसके लेखक कौन थे?
1. जवाहर-फी-जवाहिर
2. खज़ैन-उल-फ़ुतुह
3. याहिया बिन अहमद सरहिंदी
4. तारीख़-ए-फिरोज शाही

Show Answer/Hide

Answer – (3)

45. 1856 में, गवर्नर-जनरल ______ ने फैसला किया कि बहादुरशाह ज़फर अंतिम मुगल बादशाह होंगे और उनकी मृत्यु के बाद उनके किसी भी वंशज को बादशाह के रूप में मान्यता नहीं दी जाएगी – उन्हें केवल राजकुमारों के रूप में मान्यता दी जाएगी।
1. कैनिंग
2. मुनरो
3. कार्नवालिस
4. हेस्टिंग्स

Show Answer/Hide

Answer – (1)

46. ‘द इनहेरिटेन्स ऑफ लॉस’ के लेखक कौन हैं?
1. झुम्पा लाहिड़ी
2. चेतन भगत
3. अरुंधति रॉय
4. किरण देसाई

Show Answer/Hide

Answer – (4)

47. ________ में मुगल सम्राट ने कंपनी को बंगाल प्रांतों के दीवान के रूप में नियुक्त किया।
1. 1765
2. 1770
3. 1754
4. 1750

Show Answer/Hide

Answer – (1)

48. भारतीय राष्ट्रीय कृषि आयोग (1976) ने सामाजिक वानिकी को कितनी श्रेणियों में वर्गीकृत किया है?
1. 4
2. 3
3. 2
4. 5

Show Answer/Hide

Answer – (2)

49 नौवीं और दसवीं पंचवर्षीय योजना के दौरान वास्तविक विकास दर क्रमशः ________ और ________ थी।
1. 7.2 प्रतिशत, 8.4 प्रतिशत
2. 5.4 प्रतिशत, 7.6 प्रतिशत
3. 7.2 प्रतिशत, 7.6 प्रतिशत
4. 6.5 प्रतिशत, 8.1 प्रतिशत

Show Answer/Hide

Answer – (2)

50. सालबाई की संधि के परिणामस्वरुप निम्न में से किस युद्ध का अंत हुआ था?
1. द्वितीय आंग्ल-मराठा युद्ध
2. पानीपत का तीसरा युद्ध
3. बक्सर का युद्ध
4. प्रथम मराठा युद्ध

Show Answer/Hide

Answer – (4)

Leave a Reply

Your email address will not be published.

error: Content is protected !!