रेमन मैग्सेसे पुरस्कार (Ramon Magsaysay Award) की स्थापना अप्रैल 1958 में हुई थी। यह पुरस्कार फिलीपींस के दिवंगत राष्ट्रपति रेमन डेल फिएरो मैग्सेसे की स्मृति में दिया जाता है। रेमन मैग्सेसे पुरस्कार एशिया का प्रमुख पुरस्कार और सर्वोच्च सम्मान है। इस पुरस्कार को एशिया का नोबेल पुरस्कार भी कहा जाता है। मुख्त तौर पर यह पुरस्कार सरकारी सेवा, सार्वजनिक सेवा, सामुदायिक नेतृत्व, पत्रकारिता, साहित्य और रचनात्मक संचार कला और शांति और अंतर्राष्ट्रीय समझ जैसे क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर चुके व्यक्ति और संस्थाओं को दिया जाता है।
पुरस्कार को 31 अगस्त को मनीला, फिलीपींस में औपचारिक समारोहों में दिया जाता है क्योंकि इस दिन फिलीपींस के सम्मानित राष्ट्रपति रेमन मैग्सेसे की जयंती होती है।
2019 के रेमन मैग्सेसे पुरस्कार विजेता (Ramon Magsaysay Award 2019)
- रवीश कुमार (भारत) [Ravish Kumar] – भारतीय पत्रकार (Journalist) को यह सम्मान “बेआवाजों की आवाज” बनने के लिए तथा हिंदी टीवी पत्रकारिता में उनके योगदान को देखते हुए दिया गया है।
- को स्वे विन (म्यांमार) [Ko Swe Win] – वह एक मानवाधिकार रक्षक (Human Rights Activist) और म्यांमार नाउ समाचार एजेंसी के मुख्य संपादक हैं।
- अंगखाना नीलापजीत (थाईलैंड) [Angkhana Neelapajit ] – मानवाधिकार कार्यकर्ता (Human Rights Activist) और दक्षिणी थाईलैंड में एक प्रमुख मानवाधिकार रक्षकहै।
- रेमुंडो पुजांते केययाब (फिलीपींस) [ Raymundo Pujante Cayabyab] – एक संगीतकार (Musician) हैं, जिन्होंने फिलीपींस विश्वविद्यालय के संगीत संकाय में सेवा की है और पूरे देश में हजारों छात्रों के लिए नि: शुल्क कार्यशालाएं आयोजित की हैं।
- किम जोंग-की (दक्षिण कोरिया) [Kim Jong-Ki] – युवाओं में हिंसा और मानसिक स्वास्थ्य के मुद्दों पर काम करने वाला एक कार्यकर्ता है और एक दक्षिण कोरियाई कृषि आंदोलन के नेता हैं जिन्होंने बंजर भूमि की खेती का बीड़ा उठाया है और अपने काम के माध्यम से यह प्रदर्शित करने का प्रयास किया है कि किसान के रूप में जीवन पूरा और उत्पादक हो सकता है।
रेमन मैग्सेसे पुरस्कार से सम्मानित भारतीय (Ramon Magsaysay Awarded Indian)
|
क्र.म. |
नाम |
वर्ष |
वर्ग |
| 1. | विनोबा भावे | 1958 | कम्यूनिटी लीडरशिप |
| 2. | चिंतामान देशमुख | 1959 | गवर्नमेंट सर्विसेस |
| 3. | अमिताभ चौधरी | 1961 | जर्नलिज़्म, लिट्रेचर और क्रिएटिव कम्युनिकेशन आर्ट्स |
| 4. | मदर टेरेसा | 1962 | पीस एंड इंटरनेशनल अण्डरस्टैंडिंग |
| 5. | दारा खुरोडी | 1963 | कम्यूनिटी लीडरशिप |
| 6. | वर्घीश कुरिएन | 1963 | कम्यूनिटी लीडरशिप |
| 7. | त्रिभुवनदास पटेल | 1963 | कम्यूनिटी लीडरशिप |
| 8. | वेलथी फिशर | 1964 | पीस एंड इंटरनेशनल अण्डरस्टैंडिंग |
| 9. | जयप्रकाश नारायण | 1965 | पब्लिक सर्विसेस |
| 10. | कमलदेवी चट्टोपाध्याय | 1966 | कम्यूनिटी लीडरशिप |
| 11. | सत्यजित राय | 1967 | जर्नलिज़्म, लिट्रेचर और क्रिएटिव कम्युनिकेशन आर्ट्स |
| 12. | मोंकंपू संबाशिवम स्वामीनाथन | 1971 | कम्यूनिटी लीडरशिप |
| 13. | एम. एस सुब्बलक्ष्मी | 1974 | पब्लिक सर्विसेस |
| 14. | बूबली जॉर्ज वर्गीस | 1975 | जर्नलिज़्म, लिट्रेचर एंड क्रिएटिव कम्युनिकेशन आर्ट्स |
| 15. | हेन्निंग होल्क लार्सेन | 1976 | पीस एंड इंटरनेशनल अण्डरस्टैंडिंग |
| 16. | इला रमेश भट्ट | 1977 | कम्यूनिटी लीडरशिप |
| 17. | मबेल्ले आरोले | 1979 | कम्यूनिटी लीडरशिप |
| 18. | रजनीकान्त आरोले | 1979 | कम्यूनिटी लीडरशिप |
| 19. | गौर किशोर घोष | 1981 | जर्नलिज़्म, लिट्रेचर एंड क्रिएटिव कम्युनिकेशन आर्ट्स |
| 20. | प्रमोद कारण सेट्ठी | 1981 | कम्यूनिटी लीडरशिप |
| 21. | चाँदी प्रसाद भट्ट | 1982 | कम्यूनिटी लीडरशिप |
| 22. | मनीभाई देसाई | 1982 | पब्लिक सर्विसेस |
| 23. | अरुण शौरी | 1982 | जर्नलिज़्म, लिट्रेचर एंड क्रिएटिव कम्युनिकेशन आर्ट्स |
| 24. | राशीपुरम लक्ष्मण | 1984 | जर्नलिज़्म, लिट्रेचर एंड क्रिएटिव कम्युनिकेशन आर्ट्स |
| 25. | मुरलीधर आमटे | 1985 | पब्लिक सर्विसेस |
| 26. | लक्ष्मी चन्द जैन | 1989 | पब्लिक सर्विसेस |
| 27. | के वी सुबबना | 1991 | जर्नलिज़्म, लिट्रेचर एंड क्रिएटिव कम्युनिकेशन आर्ट्स |
| 28. | रवि शंकर | 1992 | जर्नलिज़्म, लिट्रेचर एंड क्रिएटिव कम्युनिकेशन आर्ट्स |
| 29. | बानू जहाँगीर कोयजी | 1993 | पब्लिक सर्विसेस |
| 30. | किरण बेदी | 1994 | गवर्नमेंट सर्विसेस |
| 31. | पांडुरंग अठावले | 1996 | कम्यूनिटी लीडरशिप |
| 32. | तिरुनेलै सेशान | 1996 | गवर्नमेंट सर्विसेस |
| 33. | महेश्वेता देवी | 1997 | जर्नलिज़्म, लिट्रेचर एंड क्रिएटिव कम्युनिकेशन आर्ट्स |
| 34. | जोककिन अर्पुथम | 2000 | पीस एंड इंटरनेशनल अण्डरस्टैंडिंग |
| 35. | अरुण रॉय | 2000 | कम्यूनिटी लीडरशिप |
| 36. | राजेंद्र सिंह | 2001 | कम्यूनिटी लीडरशिप |
| 37. | संदीप पाण्डेय | 2002 | एमेर्जेंट लीडरशिप |
| 38. | जेम्स माइकल ल्यङ्ग्दोह | 2003 | गवर्नमेंट सर्विसेस |
| 39. | शांता सिन्हा | 2003 | गवर्नमेंट सर्विसेस |
| 40. | लक्ष्मीनारायण रामदास | 2004 | पीस एंड इंटरनेशनल अण्डरस्टैंडिंग |
| 41. | वी. शांता | 2005 | पब्लिक सर्विसेस |
| 42. | अरविंद केजरीवाल | 2006 | एमेर्जेंट लीडरशिप |
| 43. | पालगुम्मी साईनाथ | 2007 | जर्नलिज़्म, लिट्रेचर एंड क्रिएटिव कम्युनिकेशन आर्ट्स |
| 44. | मन्दाकिनी आमटे | 2008 | कम्यूनिटी लीडरशिप |
| 45. | दीप जोशी | 2009 | कम्यूनिटी लीडरशिप |
| 46. | नीलिमा मिश्रा | 2011 | एमेर्जेंट लीडरशिप |
| 47. | हरीश हंडे | 2011 | कम्यूनिटी लीडरशिप |
| 48. | कुलांदे फ्रांसिस | 2012 | एमेर्जेंट लीडरशिप |
| 49. | अंशु गुप्ता और संजीव चतुर्वेदी | 2015 | एमेर्जेंट लीडरशिप |
| 50. | बेजवाड़ा विल्सन, थोदुर मदबुसी कृष्ण | 2016 | मानवाधिकार कार्यकर्ता, कर्नाटक संगीत |
| 51. | भारत वातवानी, सोनम वांगचुक | 2018 | जीवन को स्वास्थ्य और गरिमा मय बनाना
सामुदायिक प्रगति के लिए शिक्षा |
| 52. | रवीश कुमार | 2019 | “प्राइम टाइम” शो के लिए |
| Read Also : |
|---|
