Ghaziabad District of Uttar Pradesh

गाज़ियाबाद जनपद (Ghaziabad District)

September 10, 2019

गाज़ियाबाद जनपद का परिचय (Introduction to Ghaziabad District)

गाज़ियाबाद की स्थिति (Location of Ghaziabad)

  • मुख्यालय – गाज़ियाबाद 
  • पुराना नाम व उपनाम – छोटी दिल्ली
  • मंडल मेरठ 
  • क्षेत्रफल – 10,863 वर्ग. किमी
  • सीमा रेखा
    • पूर्व में –  हापुड़,
    • पश्चिम में –  दिल्ली एवं हरियाणा,
    • उत्तर में – मेरठ एवं बागपत,
    • दक्षिण में – गौतमबुद्धनगर एवं बुलन्दशहर
  • राष्ट्रीय राजमार्ग –  NH-24, NH-58, NH-85A, NH-91, NH-235
  • नदियाँ –  गंगा, यमुना, काली नदी, हिंडन
  • नहरें – गंगा नहर 

गाज़ियाबाद की प्रशासनिक परिचय (Administrative Introduction of Ghaziabad)

  • विधानसभा क्षेत्र – 6 (लोनी, मुरादनगर, साहिबाबाद, गाजियाबाद, मोदीनगर, धौलाना (आंशिक))
  • लोकसभा सीट – 2 (बागपत (आंशिक, मोदीनगर), गाजियाबाद)
  • तहसील – 2 (गाजियाबाद व मोदीनगर)
  • विकासखंड (ब्लाक)  – 4 (रजापुर, भोजपुर, मुरादनगर, लोनी)
  • कुल ग्राम – 205
  • नगर निगम – 1 (गाजियाबाद)
  • नगर पालिका परिषद – 4 (लोनी, मुरादनगर, मोदीनगर, खोड़ा मकनपुर )
  • नगर पंचायत – 4 (डासना, फरीदनगर, पतला, निवाड़ी)

गाज़ियाबाद की जनसंख्या (Population of Ghaziabad)

  • जनसंख्या – 46,81,645
    • पुरुष जनसंख्या –  24,88,834
    • महिला जनसंख्या – 21,92,811
  • शहरी जनसंख्या – 31,62,547 (67.55 %)
  • ग्रामीण जनसंख्या – 15,19,098(32.45 %)
  • साक्षरता दर – 78.07%
    • पुरुष साक्षरता – 85.42%
    • महिला साक्षरता – 69.79%
  • जनसंख्या घनत्व – 3,971
  • लिंगानुपात – 881
  • जनसंख्या वृद्धि दर – 42.27%
  • हिन्दू जनसंख्या – 34,14,427(72.93 %)
  • मुस्लिम जनसंख्या – 11,86,776(25.35 %)

Population Source – census2011.co.in

गाज़ियाबाद के संस्थान व प्रमुख स्थान (Institution & Prime Location of Ghaziabad)

  • संस्थान इंडियन पल्सेज रिसर्च इंस्टीट्यूट, कपडा रिसर्च इंस्टीट्यूट, नेशनल बायोफ़र्तिलाज़ेर डेवलपमेंट सेन्टर, आलू अनुसंधान केन्द्र
  • प्रमुख मंदिर – मोहन नगर मंदिर, दूधवेश्वर नाथ मंदिर, महामाया मंदिर
  • प्रसिद्ध स्थल – सिटी फ़ॉरेस्ट पार्क, स्वर्ण जयंती पार्क
  • उद्योग – इंटरनेशनल टोबैको कंपनी लिमिटेड-मैन्युफैक्चरिंग यूनिट, टाटा स्टील बीएसएल लिमिटेड, डाबर इंडिया लिमिटेड, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड, मोदी शुगर मिल्स, मोहन मीकिन लिमिटेड, श्रीराम पिस्टन एंड रिंग्स लिमिटेड, हिंडन रिवर मिल्स लिमिटेड
  • अभयारण्य – हस्तीनापुर वन्यजीव अभयारण्य (अमरोहा, बिजनौर, गाजियाबाद, मेरठ और मुजफ्फरनगर)

Notes –

  • गाजियाबाद एक बड़ा उपनगरीय जिला है, जो उत्तर प्रदेश राज्य के मेरठ मंडल का हिस्सा है। गाजियाबाद नगर जिले का प्रशासनिक मुख्यालय है। 
  • 14 नवंबर 1976 से पहले गाजियाबाद जिला मेरठ की तहसील थी। तत्कालीन मुख्यमंत्री श्री एन.डी. तिवारी ने 14 नवंबर 1976 को भारत के पहले प्रधान मंत्री, पं जवाहर लाल नेहरू की जयंती पर गाजियाबाद को जिला के रूप में घोषित किया।
  • यह माना जाता है कि इस जगह की स्थापना 1740 में वज़ीर गाज़ी-उद-दीन द्वारा की गई थी, जिन्होंने इसे गाजीउद्दीननगर कहा था।
  • मोहन नगर से 2 किमी उत्तर में हिंडन नदी के तट पर स्थित केसरी के टीले पर की गयी खुदाई से पता चलता है कि यहाँ लगभग 2500 बीसी में सभ्यता विकसित हो गई थी।
  • गाजियाबाद की सीमा दिल्ली से सटी है, इसलिए यह उत्तर प्रदेश के मुख्य प्रवेश द्वार के रूप में “GATEWAY OF U.P” भी कहा जाता है।
  • गाजियाबाद अभियांत्रिकी सामग्री के उत्पादन के लिए विश्व प्रसिद्ध है।

 

Read Also :

Read Also …

 

SOCIAL PAGE

E-Book UK Polic

Uttarakhand Police Exam Paper

CATEGORIES

error: Content is protected !!
Go toTop