Rae Bareli District of Uttar Pradesh (U.P.)

रायबरेली जनपद (Rae Bareli District)

September 17, 2019
by

रायबरेली जनपद का परिचय (Introduction of Rae Bareli District)

रायबरेली की स्थिति (Location of Rae Bareli)

  • मुख्यालय – रायबरेली 
  • पुराना नाम व उपनाम – बरौली या भरौली 
  • मंडल – लखनऊ
  • क्षेत्रफल – 4,609 वर्ग किमी 
  • सीमा रेखा
    • पूर्व में – अमेठी एवं प्रतापगढ़
    • पश्चिम में उन्नाव एवं फतेहपुर,
    • उत्तर में – लखनऊ एवं बाराबंकी,
    • दक्षिण में – कौशम्बी एवं फतेहपुर 
  • राष्ट्रीय राजमार्ग NH-931A, NH-330A, NH-232A, NH-24B, NH-232, NH-231, NH-056 
  • नदियाँ –  साईं, शारदा 
  • परियोजनाएँ –  शारदा सहायक नहर 

रायबरेली की प्रशासनिक परिचय (Administrative Introduction of Rae Bareli)

  • विधानसभा क्षेत्र – 6 (रायबरेली, सलोन, सरेनी, ऊँचाहार, हरचंदपुर, बछरावां)
  • लोकसभा सीट – 1 (रायबरेली)
  • तहसील – 6 (रायबरेली, सलोन, लालगंज, डलमऊ, ऊंचाहार, महाराजगंज)
  • विकासखंड (ब्लाक)   18 (राही, अमावा, बछरावां, डलमऊ, खीरो, लालगंज, महाराजगंज, सलोन, सरेनी, सताव, उचाहार, छतोह\डीह, दीनशाह गौरा, जगतपुर, शिवगढ़, हरचंदपुर, रोहनिया )
  • कुल ग्राम 1574 
  • कुल ग्राम पंचायत 989
  • नगर पालिका परिषद 1(रायबरेली)
  • नगर पंचायत – 8

रायबरेली की जनसंख्या (Population of Rae Bareli )

  • जनसंख्या –  34,05,559
    • पुरुष जनसंख्या –  17,52,542
    • महिला जनसंख्या –  16,53,017
  • शहरी जनसंख्या –  3,07,995(9.04 %)
  • ग्रामीण जनसंख्या –  30,97,564(90.96 %)
  • साक्षरता दर –  67.25%
    • पुरुष साक्षरता –  77.63% 
    • महिला साक्षरता –  56.29%
  • जनसंख्या घनत्व –   739
  • लिंगानुपात –  943
  • जनसंख्या वृद्धि दर –  18.56%
  • हिन्दू जनसंख्या –  29,75,998(87.39 %)
  • मुस्लिम जनसंख्या –  4,13,243(12.13 %)

Population Source – census2011.co.in

रायबरेली के संस्थान व प्रमुख स्थान (Institution & Prime Location of Rae Bareli)

  • प्रसिद्ध स्थल –  इन्दिरा गाँधी मेमोरियल बोटैनिकल गार्डन, बेहटा पुल, डलमऊ 
  • उद्योग – लकड़ी आधारित , इटेक्ट्रानिक , टेलीफ़ोन , कागज आधारित , चीनी मिल सीमेंट, इंजीनियरिंग इकाइयाँ
  • अभयारण्य समसपुर पक्षी अभयारण्य

Notes –

  • रायबरेली जनपद का गठन 1858 में अंग्रेज़ी सरकार ने किया था।
  • मान्यता है कि इसकी स्थापना “भर” वंश ने की थी तथा ये “भरौली” अथवा “बरौली” के नाम से जाना जाता था जो कि कालांतर में बरेली हो गया।
  • उप्सर्ग “राय” के बारे में कहा जाता है कि ये “राही” का अपभ्रंश है, जो कि एक ग्राम है और यहाँ से 5 किमी दूर स्थित है।
  • ये भी मान्यता है कि उप्सर्ग राय, यहाँ पर बसे कायस्थ जातियों के समूह को लक्षित करता है जो नगर पर काफी समय तक शासनरत रहे।
Read Also :

Related Post ….

 

SOCIAL PAGE

E-Book UK Polic

Uttarakhand Police Exam Paper

CATEGORIES

error: Content is protected !!
Go toTop