Daily Quiz – UKPCS GS (Paper - I)

Daily Quiz – Uttarakhand PCS GS (Paper – I) – 22 May 2024 (Wednesday)

Daily Quiz : उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC)
22 May, 2024 (Wednesday)

1. निम्नलिखित में से किस नदी का प्रवाह केवल भारत में है?
(A) सिंधु

(B) झेलम
(C) व्यास
(D) रावी

Show Answer/Hide

उत्तर – (C)

व्याख्या – व्यास नदी रोहतांग दर्रे के पास व्यास कुंड से निकलती है। यह हरिके नामक स्थान पर सतलज से मिलती है। भारत की सबसे लंबी इंदिरा नहर इससे निकलती है। यह नदी केवल भारत में बहती है।

2. ‘ऐपण’ कला किस राज्य से संबंधित है-
उत्तराखंड

बिहार
उत्तर प्रदेश
हरियाणा

Show Answer/Hide

उत्तर – (A)

व्याख्या – ऐपण कला का अर्थ होता है, लीपना या अंगुलियों से आकृति बनाना । ऐपण  एक प्रकार की अल्पना या आलेखन या रंगोली होती है , जिसे उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र के निवासी अपने शुभकार्यो मे इसका चित्रांकन करते हैं।

3. बुग्याल है-
उत्तराखंड की जनजाति

बर्फ से ढका हुआ मैदान
उच्च हिमालयी क्षेत्र के घास के मैदान
नंदा देवी में स्थित पर्वत शिखर

Show Answer/Hide

उत्तर – (C)  

व्याख्या – उत्तराखंड के गढ़वाल हिमालय में हिमचोटियों की तलहटी में जहाँ टिम्बर रेखा (यानी पेडों की पंक्तियाँ) समाप्त हो जाती हैं, वहाँ से हरे मुलायम घास के मैदान प्रारंभ होने लगते हैं। आमतौर पर ये 8 से 10 हज़ार फीट की ऊँचाई पर स्थित होते हैं। उच्च हिमालयी क्षेत्रों में इन मैदानों को बुग्याल कहा जाता है।

4. चागोस द्वीपसमूह किस महासागर में स्थित है?
(A) आर्कटिक महासागर

(B) अटलांटिक महासागर
(C) प्रशांत महासागर
(D) हिंद महासागर

Show Answer/Hide

उत्तर – (D)

व्याख्या –

  • चागोस द्वीपसमूह, मध्य हिंद महासागर में एक द्वीपसमूह है, जो भारतीय उपमहाद्वीप के दक्षिणी सिरे से लगभग 1,600 किमी. दक्षिण में स्थित है।
  • हाल ही में संयुक्त राष्ट्र (UN) ने चागोस द्वीपसमूह (Chagos Archipelago) पर ब्रिटिश स्टैम्प्स के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगा दिया है।

 

5.  क्वाड के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1. क्वाड की अवधारणा औपचारिक रूप से सबसे पहले वर्ष 2007 में जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंज़ो आबे द्वारा प्रस्तुत की गई थी।
2. क्वाड के सभी चार देशों (जापान, भारत, ऑस्ट्रेलिया और यूएसए) ने वर्ष 2020 में मालाबार अभ्यास (Malabar Exercise) में भाग लिया।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
(A) केवल 1
(B) केवल 2
(C) 1 और 2 दोनों
(D) न तो 1 और न ही 2

Show Answer/Hide

उत्तर – (C)

व्याख्या –

  • चतुर्भुज सुरक्षा संवाद’ (QUAD- Quadrilateral Security Dialogue) अर्थात् क्वाड भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया के बीच अनौपचारिक रणनीतिक वार्ता मंच है। 
  • क्वाड की अवधारणा औपचारिक रूप से सबसे पहले वर्ष 2007 में जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंज़ो आबे द्वारा प्रस्तुत की गई थी, हालाँकि चीन के दबाव में ऑस्ट्रेलिया के पीछे हटने के कारण इसे आगे नहीं बढ़ाया जा सका।अतः कथन 1 सही है।
  • क्वाड के सभी चार देशों (जापान, भारत, ऑस्ट्रेलिया और अमेरिका) ने वर्ष 2020 में मालाबार अभ्यास (Malabar Exercise) में भाग लिया। अतः कथन 2 सही है।
  • मालाबार अभ्यास भारत, जापान और संयुक्त राज्य अमेरिका की नौसेनाओं के बीच होने वाला एक वार्षिक त्रिपक्षीय नौसेना अभ्यास है, जिसे भारतीय तथा प्रशांत महासागरों में बारी-बारी से आयोजित किया जाता है।

 

6. ‘इंडियासाइज़’ सर्वेक्षण किस केंद्रीय मंत्रालय द्वारा प्रारंभ किया गया है?
(A) कपड़ा मंत्रालय
(B) रक्षा मंत्रालय
(C) मानव संसाधन मंत्रालय
(D) रेल मंत्रालय

Show Answer/Hide

उत्तर – (A)

व्याख्या –

  • कपड़ा मंत्रालय (भारत सरकार) के तत्त्वावधान में नई दिल्ली स्थित ‘राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान’ (NIFT) द्वारा भारतीय नागरिकों के लिये शरीर आकार चार्ट विकसित करने हेतु एक व्यापक मानवशास्त्रीय अनुसंधान किया जा रहा है।
  • ‘इंडियासाइज़’ सर्वेक्षण का उद्देश्य ‘रेडी-टू-वियर’ कपड़ों के क्षेत्र में भारत के लिये एक नया मानकीकृत आकार चार्ट पेश करना है। यद्यपि इस परियोजना की घोषणा फरवरी 2019 में की गई थी, किंतु महामारी के कारण इसमें देरी हुई। यह अनुसंधान कार्य वर्ष 2022 के अंत तक पूरा हो जाएगा।

 

7. ऑपरेशन देवी शक्ति किससे संबंधित है?
(A) यास तूफान से सुरक्षा
(B) यमन में फंसे भारतीयों को वापस लाना
(C) काबुल से भारतीय नागरिकों और अफगान भागीदारों को बाहर निकालना
(D) भारतीय नौसेना का हिंद महासागर में सुरक्षा अभियान

Show Answer/Hide

उत्तर – (C)

व्याख्या – तालिबान द्वारा अफगानिस्तान पर कब्ज़ा करने के बाद काबुल से भारतीय नागरिकों और अफगान भागीदारों को बाहर निकालने के लिये भारत ने ‘ऑपरेशन देवी शक्ति’ नाम से एक अभियान की शुरुआत की है। इस जटिल निकासी अभियान की शुरुआत तालिबान द्वारा अफगान राजधानी पर कब्ज़ा करने के एक दिन बाद 16 अगस्त को तब हुई थी, जब भारत द्वारा 40 भारतीयों को काबुल से एयरलिफ्ट किया गया था।

8. ‘वाशिंगटन सहमति’ क्या है:
सार्क देशों द्वारा नौसेना प्रबंधन की दिशा में की गई पहल।
संयुक्त राष्ट्र की पर्यावरण संबंधी एक पहल।
उदारवादी विकास रणनीतियों को अपनाने की दिशा में एक पहल।
कोविड-19 से निपटने की दिशा में OECD देशों द्वारा की गई पहल।

Show Answer/Hide

उत्तर – (C)

व्याख्या –

  • ‘वाशिंगटन सहमति’ शब्द का प्रयोग सामान्यत: ‘अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष’ (International Monetary Fund), ‘विश्व बैंक’ (World Bank) और ‘अमेरिकी डिपार्टमेंट ऑफ ट्रेज़री’ के बीच आर्थिक सुधारों तथा उदारीकरण की  सहमति के लिये प्रयुक्त किया जाता है।
  • ‘वाशिंगटन सहमति’ के माध्यम से देशों को उदारवादी विकास रणनीतियों को अपनाने पर बल दिया गया।

 

9. ‘ट्रेंड्स इन वर्ल्ड मिलिट्री एक्सपेंडेचर’ नामक रिपोर्ट किस संस्था द्वारा जारी की जाती है?
विश्व बैंक
विश्व व्यापर संगठन
स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट
अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष

Show Answer/Hide

उत्तर – (C)

व्याख्या –

  • ‘ट्रेंड इन वर्ल्ड मिलिट्री एक्सपेंडेचर’ रिपोर्टस्टॉकहोम में स्थित ‘स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट’ (Stockholm International Peace Research Institute-SIPRI) नामक संस्थान द्वारा वार्षिक रूप से जारी की जाती है।  अतः विकल्प (C) सही है। 
  • स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (SIPRI) द्वारा प्रकाशित नवीनतम आँकड़ों के अनुसार, वर्ष 2020 में कोविड-19 महामारी के दौरान दुनिया भर में सैन्य खर्च 1,981 बिलियन अमेरिकी डॉलर तक पहुँच गया।
  • वर्ष 2020 में पाँच सबसे बड़े सैन्य व्ययकर्त्ता थे-संयुक्त राज्य अमेरिका> चीन> भारत> रूस> यूनाइटेड किंगडम। ये देश संयुक्त तौर पर कुल 62% वैश्विक सैन्य खर्च के लिये उत्तरदायी थे।
  • भारत का कुल सैन्य व्यय तकरीबन 72.9 बिलियन अमेरिकी डॉलर था, जो कि वैश्विक सैन्य व्यय का 3.7% है।

 

10. Fncas9 क्या है?
(A) एक पादप जीन।
(B) आनुवंशिक रूप से संशोधित बैंगन।
(C) जीन एडिटिंग में प्रयुक्त होने वाला एक प्रकार का प्रोटीन।
(D) नासा द्वारा खोजा नवीनतम खोजा गया एक क्षुद्र ग्रह।

Show Answer/Hide

उत्तर – (C)

व्याख्या – वैज्ञानिकों ने COVID-19 महामारी परीक्षण के लिये कम लागत वाली ‘पेपर स्ट्रिप टेस्ट’ (Paper Strip Test) तकनीक ‘फेलुदा’ (Feluda) को विकसित किया है। इस परीक्षण तकनीक में ‘इंस्टिट्यूट ऑफ़ जेनॉमिक्स एंड इंटिग्रेटिव बायोलॉजी’ (IGIB) द्वारा Cas9 का विशिष्ट प्रोटीन FnCas9 विकसित किया गया है, जो अनुक्रम को निर्धारित करता है। Cas9 प्रोटीन, टारगेटेड जीन एडिटिंग में प्रयुक्त आण्विक कैंची है।

 

Read Also :
Uttarakhand Exam Daily MCQs Click Here
All Daily MCQs  Click Here
Uttarakhand Study Material in Hindi Language (हिंदी भाषा में) Click Here
Uttarakhand Study Material in English Language Click Here 
Uttarakhand Study Material One Liner in Hindi Language Click Here
Previous Year Solved Paper  Click Here

Leave a Reply

Your email address will not be published.

error: Content is protected !!