41. 1857 के विद्रोह के तत्काल बाद ब्रिटिश सरकार की प्रशासनिक नीतियों में आए परिवर्तनों के संदर्भ में निम्नलिखित दो कथनों पर विचार कीजिए :
A. ब्रिटिश संसद ने 1858 में एक नया कानून पारित किया और ईस्ट इन्डिया कंपनी के सभी अधिकार ब्रिटिश साम्राज्य के हाथों में सौंप दिए।
B. यह तय किया गया कि सेना में भारतीय सिपाहियों का अनुपात बढ़ाया जाये तथा यूरोपीय सिपाहियों की संख्या को कम किया जाय।
सही विकल्प को चुनिए।
(1) A और B दोनों ग़लत हैं।
(2) A सही है, B ग़लत है ।
(3) A ग़लत है, B सही है ।
(4) A और B दोनों सही हैं ।
Show Answer/Hide
42. दक्षिण भारत में नमक ‘सत्याग्रह’ के एक वयोवृद्ध राष्ट्रवादी नेता निम्नलिखित में से कौन थे?
(1) सी० राजगोपालाचारी
(2) सरदार वल्लभभाई पटेल
(3) पोट्टि श्रीरामुलु
(4) महात्मा गांधी
Show Answer/Hide
43. ज्योतिराव फुले ने अपनी पुस्तक ‘गुलामगीरी’ को निम्नलिखित में से किन्हें समर्पित किया?
(1) उन भारतीय सैनिकों को जो द्वितीय विश्वयुद्ध में मारे गए थे ।
(2) उन भारतीयों को, जिन्होंने भारतीय स्वाधीनता संग्राम में भाग लिया।
(3) उन अमरीकियों को, जिन्होंने गुलाम को मुक्ति दिलाने के लिए अमरीकी गृहयुद्ध में भाग लिया
(4) उन महिलाओं को, जिन्होंने ब्रिटेन में नारी मताधिकार आंदोलन में भाग लिया।
Show Answer/Hide
44. भारत में उच्च न्यायालयों के सम्बन्ध में दिए गए दो कथन पर विचार कीजिए :
A. उच्च न्यायालय राज्य सरकारों के अन्तर्गत आते हैं और उनकी ओर से ही कार्य करते हैं।
B. उच्च न्यायालयों के सभी न्यायाधीशों की नियुक्ति राज्य के मुख्य मंत्री के साथ विचार-विमर्श करने के बाद की जाती है।
सही विकल्प को चुनिए।
(1) A और B दोनों ग़लत हैं
(2) A सही है, B ग़लत है
(3) A ग़लत है, B सही है
(4) A और B दोनों सही हैं
Show Answer/Hide
45. निम्नलिखित मदों में से कौन-सी मद ‘कैलिको’ के नाम से जानी गई, जिसे पुर्तगाली भारत से यूरोप ले गए थे?
(1) फुटकर माल (पीस गुड्स)
(2) मसाले
(3) सूती कपड़े
(4) मस्लिन (मलमल)
Show Answer/Hide
46. एक शिक्षक अनुभव करता है कि उच्च प्राथमिक स्तर पर विषय का भार बहुत है। निम्नलिखित में से सबसे अच्छे उपागम का सुझाव दीजिए जो इस समस्या का समाधान करे।
(1) क्रियाकलाप छोड़ दें क्योंकि उनका परीक्षण नहीं होता।
(2) प्रत्येक अध्याय से महत्त्वपूर्ण क्षेत्रों की पहचान कर इन पर नोट्स लिखाएँ।
(3) सारे पाठ्यक्रम को जल्दी-जल्दी पढ़ा दें।
(4) ऐसी विषयवस्तुएँ विकसित करें जो विषय सीमाओं को पार करके कई प्रत्यर्यों को सिखा सके।
Show Answer/Hide
47. अधिक गहराई में स्थित खनिज निक्षेप तक पहुँचने के लिए गहरे छिद्र बनाए जाते हैं। इस प्रकार के खनन को कहा जाता है :
(1) उत्खनन
(2) विवृत खनन
(3) कूपकी खनन
(4) प्रवेधन
Show Answer/Hide
48. लद्दाख में पाया जाने वाला यूरेनियम एक उदाहरण है :
(1) निक्षेप संसाधन का
(2) वास्तविक संसाधन का
(3) संभाव्य संसाधन का
(4) भंडार संसाधन का
Show Answer/Hide
49. गर्म जल के झरने _____ से प्राप्त ताप ऊर्जा के परिणामस्वरूप बनते हैं।
(1) भूतापीय ऊर्जा
(2) सौर ऊर्जा
(3) ज्वारीय ऊर्जा
(4) पवन ऊर्जा
Show Answer/Hide
50. संसार में प्रचलित रोपण कृषि की सही विशेषता का चयन निम्नलिखित में से कीजिए।
(1) इस प्रकार की कृषि में भूमि का गहन उपयोग करने के लिए कृषक अपने पूरे परिवार के साथ लगा रहता
(2) यह कृषि मध्य-अक्षांशों के आन्तरिक अर्ध-शुष्क प्रदेशों में की जाती है
(3) इसमें प्रति एकड़ उपज कम होती है
(4) यह वाणिज्यिक प्रकार की कृषि है, जो विस्तृत क्षेत्रों पर की जाती है।
Show Answer/Hide
51. मध्य और शीर्ष प्रबन्धन की प्रतिभा सर्वाधिक उपलब्ध होने का विशेष लाभ निम्नलिखित में से किस नगर को हमेशा प्राप्त है?
(1) बेंगलुरू (बंगलौर)
(2) पुणे
(3) चंडीगढ़
(4) कोच्चि
Show Answer/Hide
52. राज्य की ‘विधायिका’ अंग से अभिप्राय है :
(1) कानून लागू करने के लिए उत्तरदायी नौकरशाह
(2) सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश
(3) नागरिकों द्वारा निर्वाचित प्रतिनिधि
(4) देश का प्रत्येक नागरिक
Show Answer/Hide
53. फ़ौजदारी कानून के अन्तर्गत मामले के निवारण के बारे में निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा कथन सही है?
(1) सबसे पहले पुलिस के पास प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराई जाती है और इसके बाद केवल प्रभावित पक्ष की ओर से सम्बन्धित न्यायालय में याचिका दायर करानी होती है।
(2) सबसे पहले पुलिस के पास प्रथम सूचना रिपोर्ट (प्राथमिकी) दर्ज कराई जाती है और इसके बाद ही अदालत में मामला दर्ज किया जाता है।
(3) प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई जाती। केवल प्रभावित पक्ष की ओर से सम्बन्धित न्यायालय में याचिका दायर करानी होती है।
(4) सबसे पहले न्यायालय में मामले को दर्ज कराया जाता है और इसके बाद पुलिस के पास प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराई जाती है।
Show Answer/Hide
54. अपराध की जाँच करने में पुलिस की भूमिका के सम्बन्ध में निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा कथन सही है?
(1) पुलिस-हिरासत में दिए गए इकबालिया बयान को पुलिस आरोपी के खिलाफ सबूत के रूप में इस्तेमाल कर सकती है।
(2) सर्वोच्च न्यायालय के दिशा-निर्देश पुलिस को जाँच के दौरान किसी को सताने या पीटने या गोली मारने की अनुमति नहीं देते हैं।
(3) कोई व्यक्ति दोषी है या नहीं यह निर्धारित करना पुलिस का काम है।
(4) अगर पुलिस को ऐसा लगता है कि सबूत आरोपी के दोषी होने का संकेत दे रहा है, तो वह अदालत में प्रथम सूचना रिपोर्ट दाखिल कर सकती है।
Show Answer/Hide
55. मौलिक अधिकारों के विषय में निम्नलिखित दो कथनों पर विचार कीजिए :
A. भारत के संविधान में दिए गए सभी मौलिक अधिकार न्यायालय में बाध्यकारी हैं।
B. शोषण के विरूद्ध अधिकार नागरिक को उच्च स्तर के न्यायालय में जाने के लिए अनुमति प्रदान करता है यदि वह समझता है कि निचले स्तर के न्यायालय द्वारा दिया गया निर्णय अन्यायपूर्ण है।
सही विकल्प को चुनिए।
(1) A और B दोनों ग़लत हैं।
(2) A सही है, B ग़लत है।
(3) A ग़लत है, B सही है।
(4) A और B दोनों सही हैं।
Show Answer/Hide
निर्देश (प्र० सं० 56 से 58) : नीचे दिए गए अवतरण को पढ़िए और उसके आधार पर प्रश्नों के उत्तर दीजिए।
पहियेदार कुर्सी (वीलचेयर) का उपयोग करने वाले रंजन की कक्षा विद्यालय भवन की तीसरी मंजिल में लगती है। वह प्रत्येक दिन सहायक की प्रतीक्षा करता है जो उसे उठाकर विद्यार्थियों की भीड़ से होकर ले जाता है।
56. भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद का उल्लंघन हो रहा है ?
(1) अनुच्छेद 360
(2) अनुच्छेद 15
(3) अनुच्छेद 25
(4) अनुच्छेद 370
Show Answer/Hide
57. विकलांगता अधिनियम, 1995 के किस प्रावधान का पालन विद्यालय नहीं कर रहा है?
(1) अनौपचारिक शिक्षा के लिए योजनाएँ और कार्यक्रम
(2) विकलांग व्यक्तियों के शिक्षा के अधिकार
(3) रैम्प वाले सार्वजनिक स्थानों और भवनों तक सुरक्षित पहुँच
(4) विकलांग व्यक्तियों के लिए मुख्यधारा वाली और संयोजित शिक्षा
Show Answer/Hide
58. रंजन के प्रति समानुभूति के विकास के लिए विद्यार्थियों के साथ किया गया निम्नलिखित में से कौन-सा क्रियाकलाप सबसे अधिक उपयुक्त होगा?
(1) वीलचेयर कैसे ऊपर उठाया जाए इस पर एक विचारावेश।
(2) रंजन को सीढ़ियों से ऊपर ले जाने और नीचे लाने के लिए विद्यार्थियों को कहना।
(3) एक भूमिका निर्वाह नाटिका का आयोजन करना जिससे विद्यार्थी वीलचेयर में ले जाए जाने को अनुभव कर सकें।
(4) विकलांगता अधिनियम’ पर एक भाषण देने के लिए किसी वकील को आमंत्रित करना।
Show Answer/Hide
59. किसी ऐतिहासिक वर्णन का चुनाव करते समय निम्नलिखित में से किस उद्देश्य पर विचार किया जाना चाहिए?
(1) मूल्यपरक निर्णय देना
(2) लोकप्रिय घटनाओं को उजागर करना
(3) प्रसिद्ध व्यक्तियों का मूल्यवर्धन करना
(4) कारणात्मक सम्बन्ध और निष्कर्ष स्थापित करना
Show Answer/Hide
60. आप ‘नए राज्य’ पाठ में ‘चोल’ विषय पढ़ा रहे हैं। पाठ के अंत में ‘अन्यत्र’ खंड में चीन के तांग राजवंश पर सूचना दी गई है (कक्षा VII, हमारे अतीत II, पृष्ठ सं० 28)। सामाजिक विज्ञान के शिक्षक होने के नाते इस पर विचार-विमर्श करते समय आपका शैक्षिक विचार क्या होगा?
(1) विद्यार्थियों को चीन के अतीत पर कल्पना करने का अवसर प्रदान करना।
(2) विभिन्न समाज में ऐतिहासिक विकास की तुलना करना।
(3) विद्यार्थियों को विश्व इतिहास से परिचित कराना।
(4) विद्यार्थियों को रोचक तथ्यों के प्रति जागरूक करना।
Show Answer/Hide
Read Also : |
---|