जीव विज्ञान और इनकी शाखाएँ (Biology and Their Branches)  | TheExamPillar
Biology and Their Branches

जीव विज्ञान और इनकी शाखाएँ (Biology and Their Branches) 

जीव विज्ञान (Biology) 

विज्ञान की वह शाखा जिसके अंतर्गत जीव एवं जीवन का अध्ययन किया जाता है जीव विज्ञान (Biology)  कहलाता है।

जीव जगत एवं जीवन के कई पहलू होते हैं। अतः जीव विज्ञान का क्षेत्र भी बहुत वृहद् है। किसी एक व्यक्ति के लिए जीव विज्ञान के समस्त क्षेत्र का अध्ययन कर पाना नामुमकिन है, अतः कालांतर में जीव विज्ञान की अनेक शाखाएँ विकसित हुई जिसने जीवों एवं जीवन के अध्ययन को वर्गीकृत करके वैज्ञानिकों को उनकी रूचि के अनुसार विषय चुनकर उस पर अध्ययन करने का अवसर दिया। 

जीव विज्ञान के अंतर्गत निम्न शाखाएँ प्रमुख रूप से सम्मिलित की गई हैं : – 

क्रमांक 

शाखा का नाम शाखा का अंग्रेजी नाम

शाखा के अंतर्गत अध्ययन का क्षेत्र 

1 शरीर रचना विज्ञान Anatomy जीवविज्ञान शरीर रचना तथा शरीर के विभिन्न अंगों का अध्ययन 
2 मानव विज्ञान Anthropology मानव जाति के विकास मानसिक और शारीरिक स्थिति का अध्ययन 
3 वृक्ष संवर्धन  Arboriculture  वृक्ष और पौधों के संवर्धन का विवेचन 
4 जीवाणु विज्ञान  Bacteriology जीवाणुओं के प्रकार, स्वभाव, गुण 
5 वनस्पति विज्ञान  Botany वनस्पति से संबंधित अध्ययन 
6 जीव विज्ञान Zoology उद्भिज और प्राणियों का विवेचन 
7 व्यायाम शास्त्र Callisthenics सौंदर्य और शक्ति बढ़ाने के लिए आवश्यक व्यायामों का विवेचन 
8 पक्षी विज्ञान Ornithology पक्षियों की प्रकृति और उनकी बनावट का अध्ययन 
9 अस्थिचिकित्सा विज्ञान  Osteopathy शल्य चिकित्सा द्वारा अस्थियों की विरूपता ठीक करने का विवेचन 
10 प्रकाशिकी Optics यह नेत्र और दृष्टि बोध का अध्ययन
11 रोग विज्ञान  Pathology यह शारीरिक रोग निदान का विज्ञान है। 
12 आकृति विज्ञान Morphology पौधों और पशुओं के विभिन्न अंगों की बनावट का अध्ययन। 
13 ऑडोन्टोग्राफ Odontograph यह दण्ड इनामेल की सतह की असमानता मापने वाला यंत्र । 
14 कपाल विज्ञान  Phrenology खोपड़ी और मस्तिष्क का विवेचन 
15 पुरावनस्पति शास्त्र  Paleo-botany पौधों के जीवाश्म का अध्ययन
16 सूर्य चिकित्सा Heliotherapy धूप स्नान और सूर्य प्रकाश द्वारा रोगों की चिकित्सा 
17 मनोविज्ञान Psychology यह मानव मस्तिष्क, मानसिक क्रियाओं एवं अनुक्रियाओं का अध्ययन 
18 मत्स्यपालन Pisciculture मछली पालन की कला का विवेचन
19 विकिरण चिकित्सा विज्ञान Radiology यह विज्ञान विकिरित ऊर्जा का रोग निदान और रोग चिकित्सा में प्रयोग का विवेचन करता है। 
20 रेशम उत्पादन Sericulture यह रेशम कीड़े के पालन संबंधी बातों का अध्ययन 
21 चर्म प्रसाधन Taxidermy ऐसी कला जिसमें पशुओं का चर्म इस प्रकार बनाया जाता है, और गढ़ी गई आकृति पर चढ़ाया जाता है कि आकृति जीवित प्रतीत होती है। 
22 विष विज्ञान Toxicology विष की उत्पत्ति उसके स्वरूप गुण प्रभाव तथा शरीर के अंगों में उसकी उपस्थिति ज्ञात करने और विषाक्तिकरण के कारण उत्पन्न रोगों की चिकित्सा का विवेचन 
23 जीव अंतरिक्षिकी Bioastronautics जीवों के तंत्रों पर आंतरिक अथवा अंतग्रहीय यात्रा के प्रभावों का वैज्ञानिक अध्ययन 
24 जीवजलवायु विज्ञान Bioclimatology यह विज्ञान जीवित जीवों पर पृथ्वी के क्षेत्र विशेष में विद्यमान प्राकृतिक पर्यावरण अर्थात वर्षा, धूप ताप आदि के प्रभावों का वैज्ञानिक अध्ययन
25 जीव मौसम विज्ञान  Biometeorology जीवित जीवों पर भौतिक पर्यावरण के गैर ऑर्गेनिक पहलुओं जैसे तापक्रम, आर्द्रता, वायुदाब वायु की गति, वायु आयनीकरण आदि के प्रभावों का अध्ययन करता है। 
26 बायोनिकी Bionics जीवों के कार्य, विशेषताएँ और संबद्ध तथ्यों का वैज्ञानिक अध्ययन एवं अजीवित तंत्रों पर इसका प्रयोग 
27 जीव पारिस्थितिकी  Bionomy जीवन क्षम कार्यों को विनियमित करने वाले नियमों का विवेचन 
28 जीव रसायन  Biochemistry  जीवित जीवों और जीवन क्षम प्रक्रियाओं का रासायनिक अध्ययन 
29 जीव गतिकी Biodynamics जीवों की गतिविधि के स्वरूप और निर्धारकों का वैज्ञानिक अध्ययन 
30 जीव भौतिकी  Biophysics जीव विज्ञानीय समस्याओं के समाधान के लिए भौतिक विधि एवं सिद्धान्तों के प्रयोग का अध्ययन 
31 काल जीव विज्ञान  Chronobiology जीवन अवधि और इसमें वृद्धि के उपायों का विवेचन 
32 रक्त विज्ञान  Haematology रक्त की संरचना, कार्य, गुण, रक्तोत्पत्ति, रक्त वर्ग एवं रक्तवाहिकाओं का अध्ययन 
33 मत्स्य विज्ञान Ichthyology मछलियों की विभिन्न प्रजातियों, उनकी आकृति, प्रकृति एवं रोगों का अध्ययन 
34 स्तन चित्रण  Mammography स्त्रियों के स्तन में होने वाले कैंसर एवं अन्य रोगों के लिए एक्स रे चित्रण 
35 सूक्ष्म जीव विज्ञान  Microbiology सूक्ष्मदर्शीय जीवों का अध्ययन 
36 वृक्क विज्ञान  Nephrology वृक्क की संरचना, क्रिया एवं उसके रोगों का अध्ययन 
37 आण्विक जीव विज्ञान  Molecular Biology जीनों और इसकी क्रियागत विशेषताओं के बीच स्थित संबंध का अध्ययन 
38 तंत्रिका विज्ञान  Neurology मानव शरीर के तंत्रिका तंत्र एवं उसके रोगों का अध्ययन
39 तंत्रिका रोग विज्ञान Neuropathology तंत्रिका तंत्र में होने वाले रोगों का अध्ययन 
40 पुराविज्ञान  Paeleology जंतुओं के जीवाश्म का अध्ययन 
41 परजीवी विज्ञान Parasitology परजीवी जीवों एवं परजीविता का अध्ययन 
42 पादप विकास  Phytogeny पौधों की उत्पत्ति एवं विकास का अध्ययन 
43 औषधमात्रा विज्ञान Posology औषधि की मात्रा एवं शरीर पर पड़ने वाले प्रभावों का अध्ययन 
44 आहार विज्ञान Sitology स्वास्थ्य एवं रोगों के संबंध में आहार, पोषाहार, पेयजल आदि का अध्ययन 
45 वर्गीकरण विज्ञान  Taxonomy जंतुओं एवं वनस्पतियों को इनकी समानता एवं असमानता के आधार पर वर्गीकरण 
46 हेतु विज्ञान Teleology उद्देश्य एवं उपयोगिका के परिपेक्ष्य में प्राणियों एवं वनस्पतियों की संरचना का अध्ययन 
47 पारीन्द्रिय ज्ञान Telepathy इन्द्रियों के परे दिव्य दृष्टि एवं पूर्व ज्ञान द्वारा विचारों का संप्रेषण एवं मन का अध्ययन 
48 केश विज्ञान Trichology केश की संरचना, वृद्धि एवं इनके रोगों का अध्ययन 
49 विषाणु विज्ञान  Virology विषाणुओं एवं विषाणुजन्य रोगों का अध्ययन 
50 जनसांख्यिकी Demography व्यक्तियों की जन्म, मृत्यु आदि की सांख्यिकी तथा उनकी स्थिति प्रस्तुत करता है
51 कीट विज्ञान  Entomology कीटों का अध्ययन 
52 मानव जाति विज्ञान  Ethnology मानव विज्ञान की विभिन्न जाति-प्रजातियों, उनके आपसी संबंधों का अध्ययन 
53 सुजनन विज्ञान  Eugenies मानव में नस्ल सुधारने के उपायों का विवेचन 
54 भ्रूण विज्ञान  Embryology भ्रूण के विकास का विवेचन 
55 स्त्रीरोग विज्ञान Gyna ecology स्त्री रोगों विशेषकर जननांगों, इसकी बनावट और इनसे संबंधित ग्रंथियों का अध्ययन 
56 वंशावली Genealogy एक ऐसी तालिका जिसमें परिवार या पशु जाति की वंशावली वृक्ष और उनकी शाखाओं के रूप में दिखाई जाती हैं।
57 पाक विद्या/जठर विज्ञान  Gastrology एक ऐसी कला जिसमें विभिन्न प्रकार के भोजन बनान और पाकशालाओं को व्यवस्थित करने की विधि बताई जाती है। पेट और इससे संबंधित रोगों का भी अध्ययन 
58 आनुवांशिकी  Gentics व्यक्तियों की आनुवांशिकता का अध्ययन 
59 उद्यान विज्ञान Horticulture उद्यान लगाने की कला का विवेचन 
60 जल-चिकित्सा  Hydropathy जल के आंतरिक और बाह्य उपयोग द्वारा  रोगों की चिकित्सा 
61 जल संवर्धन Hydroponics मृदा रहित पादप वर्धन या जल कृषि। मिट्टी की उपयोग न कर पौधे की जड़ों में पोषक खनिज के घोल का प्रयोग 
62 शंख विज्ञान  Conchology समुद्री सीपी, घोंघा एवं शंख आदि का अध्ययन 
63 कोशिका जननिकी  Cytogenetics कोशिका विशेषकर गुणसूत्र की संरचना एवं क्रिया का अध्ययन 
64 कोशिका विज्ञान  Cytology कोशिकाओं की संरचना, क्रिया एवं प्रजनन का अध्ययन 
65 अंगुलिलेख अध्ययन  Dactylography अंगुलांक का अध्ययन 
66 अंगुलि संकेत भाषा  Dactylology बधिरों के लिए अंगुलियों द्वारा संकेत की भाषा का विवेचन 
67 भू-जीव विज्ञान  Geobiology शुष्क भूमि पर रहने वाले जीवों का अध्ययन

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.

error: Content is protected !!