भारत रत्न (Bharat Ratna) देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है और यह सम्मान असाधारण राष्ट्रीय सेवा के लिए प्रदान किया जाता है। इन सेवाओं में कला, साहित्य, विज्ञान, सार्वजनिक सेवा और खेल शामिल है। पहले इसमें खेल को शामिल नहीं किया गया था लेकिन बाद में इसे सूची में शामिल किया गया है। इस सम्मान की स्थापना 2 जनवरी 1954 में भारत के तत्कालीन राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद द्वारा की गई थी।
प्रारंभ में इस सम्मान को मरणोपरांत देने का प्रावधान नहीं था, लेकिन वर्ष 1955 में बाद में यह प्रावधान जोड़ा गया। इसके चलते यह सम्मान लोगों को मरणोपरांत भी दिया जाने लगा है। एक वर्ष में अधिकतम तीन व्यक्तियों को ही ‘भारत रत्न’ दिया जा सकता है।
भारत रत्न पुरस्कार 2019
प्रणब मुखर्जी (Pranab Mukherjee)

कांग्रेस के नेता प्रणब मुखर्जी 2012 से 2017 तक भारत के 13वें राष्ट्रपति थे। अपने पांच दशकों के राजनीतिक जीवन में वह कई अहम पदों पर रहे, जो 1969 में कांग्रेस पार्टी के राज्यसभा सदस्य के रूप में (उच्च सदन) से शुरू हुआ था। वे 1975, 1981, 1993 और 1999 में फिर से चुने गए। 1973 में वे औद्योगिक विकास विभाग के केंद्रीय उप मंत्री के रूप में मंत्रिमंडल में शामिल हुए। 2004 में कांग्रेस सरकार में वह रक्षा मंत्री बने। साल 1991 से 1996 तक योजना आयोग के उपाध्यक्ष पद पर आसीन रहे। 24 अक्टूबर 2006 को उन्हें भारत का विदेश मंत्री नियुक्त किया गया। 25 जुलाई 2012 को वह भारत के राष्ट्रपति बने।
प्रणब मुखर्जी भारत रत्न पाने वाले देश के छठे व्यक्ति है जो राष्ट्रपति पद को सुशोभित कर चुके हैं। इनमें से सर्वपल्ली राधाकृष्णन और डॉ. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम को राष्ट्रपति बनने से पहले ही यह सम्मान मिला था।
नानाजी देशमुख (Nanaji Deshmukh)

11 अक्टूबर 1916 को जन्मे चंडिकादास अमृतराव देशमुख का 27 फरवरी 2010 को निधन हो गया। देशमुख एक भारतीय समाजसेवी थे। वे पूर्व में भारतीय जनसंघ के नेता थे। 1977 में जब जनता पार्टी की सरकार बनी, तो उन्हें मोरारजी मत्रिमंडल में शामिल किया गया था लेकिन मंत्री पद स्वीकार नहीं किया और जीवनभर दीनदयाल शोध संस्थान के अंतर्गत चलने वाले विविध प्रकल्पों के विस्तार के लिए कार्य करते रहे। अटल बिहारी वाजपेयी सरकार ने उन्हें राज्यसभा का सदस्य मनोनीत किया था। अटलजी के कार्यकाल में ही भारत सरकार ने उन्हें शिक्षा, स्वास्थ्य व ग्रामीण स्वालंबन के क्षेत्र में अनुकरणीय योगदान के लिए पद्म विभूषण भी प्रदान किया।
भूपेन हजारिका (Bhupen Hazarika)

1926 को असम में जन्मे भूपेन हजारिका का पांच नवंबर 2011 को निधन हो गया था। भूपेन हजारिका भारत के पूर्वोत्तर राज्य असम से एक बहुमुखी प्रतिभा के गीतकार, संगीतकार और गायक थे। इसके अलावा वे असमिया भाषा के कवि, फिल्म निर्माता, लेखक और असम की संस्कृति और संगीत के अच्छे जानकार भी रहे थे। वह अपने गीत खुद लिखते थे, संगीतबद्ध करते थे और गाते थे। उन्होंने कविता लेखन, पत्रकारिता, गायन, फिल्म निर्माण आदि अनेक क्षेत्रों में काम किया। अपनी मूल भाषा असमिया के अलावा भूपेन हजारिका हिंदी, बंगला समेत कई अन्य भारतीय भाषाओं में गाना गाते रहे थे। हजारिका को 1975 में सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशन के लिए राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार, संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार (1987), पद्मश्री (1977), और पद्मभूषण (2001) से सम्मानित किया गया था।
हजारिका को 1975 में सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशन के लिए राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार, संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार (1987), पद्मश्री (1977), और पद्मभूषण (2001) से सम्मानित किया गया था।
भारत रत्न पुरस्कार विजताओं के नाम
| क्र. स. | नाम | क्षेत्र | वर्ष |
| 1 | सी राजगोपालाचारी | समाज सेवक | 1954 |
| 2 | सर्वपल्ली राधाकृष्णन | दार्शनिक | 1954 |
| 3 | चन्द्रशेखर वेंकटरमन | विज्ञान | 1954 |
| 4 | भगवान दास | ब्रह्मविद्यावादी | 1955 |
| 5 | एम विश्वेश्वरैया | विज्ञान | 1955 |
| 6 | जवाहर लाल नेहरू | समाज सेवक | 1955 |
| 7 | गोविन्द बल्लभ पन्त | समाज सेवक | 1957 |
| 8 | धोंडो केशव कर्वे | समाज सेवक | 1958 |
| 9 | बिधान चंद्र रॉय | चिकित्सा | 1961 |
| 10 | पुरुषोत्तम दास टंडन | समाज सेवक | 1961 |
| 11 | राजेंद्र प्रसाद | समाज सेवक | 1962 |
| 12 | जाकिर हुसैन | समाज सेवक | 1963 |
| 13 | पांडुरंग वामन काणे | समाज सेवक | 1963 |
| 14 | लाल बहादुर शास्त्री | समाज सेवक | 1966 |
| 15 | इंदिरा गाँधी | समाज सेवक | 1971 |
| 16 | वी॰ वी॰ गिरि | समाज सेवक | 1975 |
| 17 | के. कामराज | समाज सेवक | 1976 |
| 18 | मदर टेरेसा | समाज सेवक | 1980 |
| 19 | विनोबा भावे | समाज सेवक | 1983 |
| 20 | ख़ान अब्दुल ग़फ़्फ़ार ख़ान | समाज सेवक | 1987 |
| 21 | एम जी रामचन्द्रन | समाज सेवक | 1988 |
| 22 | बी आर अम्बेडकर | समाज सेवक | 1990 |
| 23 | नेल्सन मंडेला | समाज सेवक | 1990 |
| 24 | राजीव गाँधी | समाज सेवक | 1991 |
| 25 | वल्लभ भाई पटेल | समाज सेवक | 1991 |
| 26 | मोरारजी देसाई | समाज सेवक | 1991 |
| 27 | अबुल कलाम आजाद | समाज सेवक | 1992 |
| 28 | जे आर डी टाटा | समाज सेवक | 1992 |
| 29 | सत्यजित राय | कला (सिनेमा) | 1992 |
| 30 | गुलजारी लाल नंदा | समाज सेवक | 1997 |
| 31 | अरुणा आसफ अली | समाज सेवक | 1997 |
| 32 | ए पी जे अब्दुल कलाम | विज्ञान | 1997 |
| 33 | एम एस सुब्बुलक्ष्मी | कला | 1998 |
| 34 | चिदम्बरम सुब्रमण्यम | समाज सेवक | 1998 |
| 35 | जयप्रकाश नारायण | समाज सेवक | 1999 |
| 36 | अमर्त्य सेन | विज्ञान (अर्थशास्त्र) | 1999 |
| 37 | गोपीनाथ बोरदोलोई | समाज सेवक | 1999 |
| 38 | रवि शंकर | कला | 1999 |
| 39 | लता मंगेशकर | कला | 2001 |
| 40 | बिस्मिल्लाह खान | कला | 2001 |
| 41 | भीमसेन जोशी | कला | 2009 |
| 42 | सी एन आर राव | विज्ञान | 2014 |
| 43 | सचिन तेंदुलकर | खेल | 2014 |
| 44 | मदन मोहन मालवीय | समाज सेवक | 2015 |
| 45 | अटल बिहारी बाजपेयी | समाज सेवक | 2015 |
| 46 | डॉ. भूपेन हजारिका | फिल्म इंडस्ट्री | 2019 |
| 47 | नानाजी देशमुख | समाज सेवक | 2019 |
| 48 | प्रणब मुखर्जी | समाज सेवक | 2019 |
