UPTET Exam 08 Jan 2020 Paper 2 Answer Key

UPTET Exam 08 Jan 2020 Paper 2 – Part – II (Language – I Hindi) (Official Answer Key)

January 9, 2020

46. उपचारात्मक शिक्षण का आधार निम्न में से कौन-सा है?
(1) व्याख्यान परीक्षण
(2) स्व परीक्षण
(3) पाठ्य-पुस्तक परीक्षण

(4) निदानात्मक परीक्षण

Show Answer/Hide

Answer – (4)

47. ‘अयोगवाह’ कहा जाता है 
(1) अल्पप्राण को
(2) विसर्ग को
(3) महाप्राण

(4) संयुक्त व्यंजन को

Show Answer/Hide

Answer – (2)

48. सुमेल कीजिए :
I. सत्यार्थ प्रकाश        A. नाभादास
II. रामचरितमानस    B. सूरदास
III. सूरसागर            C. दयानंद सरस्वती
IV. भक्तमाल            D. तुलसीदास
.    I II III IV
(1) B C D A
(2) A B C D
(3) C D B A

(4) D C B A

Show Answer/Hide

Answer – (3)

49. निम्न में भाव वाच्य का उदाहरण है।
I. उससे बैठा नहीं जाता।
II. राम से खाया नहीं जाता।
III. राम पत्र लिखता है।
IV. सीता पुस्तक पढ्ती है।
(1) I, II एवं IV
(2) I, एवं II
(3) I, II एवं III

(4) I,II, III एवं IV

Show Answer/Hide

Answer – (2)

50. निम्नलिखित में से कौन-सा उत्तर सही है ?
I. अनुस्वार पूर्ण अनुनासिक ध्वनि है।
II. वर्ग का पंचमाक्षर अनुनासिक होता है।
III. अनुनासिक के उच्चारण के दौरान नाक से बहुत कम साँस निकलती है और मुंह से अधिक।
(1) केवल I
(2) I, II एवं III
(3) केवला I एवं II

(4) केवल III

Show Answer/Hide

Answer – (2)

निर्देश – निम्नलिखित गद्यांश के आधार पर प्रश्न सं. (51) और (52) का विकल्प चुनिए।

कला और जीवन का सम्बन्ध अन्योन्याश्रित हैं। कलाकार, कल्पना और यथार्थ का समन्वय कर समाज के समक्ष आदर्श रूप प्रस्तुत करता है। इसी कारण जीवन का कला के स्वरूप पर व्यापक प्रभाव पड़ता है। कलाकार जीवन के यथार्थ रूप को ही चित्रित नहीं करता, वरन् वह आदर्श रूप को भी प्रस्तुत करता है। इस प्रकार जीवन का कला पर और कला का जीवन पर व्यापक प्रभाव पड़ता है। कलावाद अर्थात् कला, कला के लिए सम्बन्धी विचारों में जीवन के लिए उपयोगी कला ही श्रेयस्कर मानी गई है।

51. कला और जीवन अन्योन्याश्रित हैं का तात्पर्य है
(1) जीवन में दोनों उपयोगी हैं।
(2) एक दूसरे से पृथक हैं।
(3) एक दूसरे पर आश्रित हैं।

(4) किसी अन्य तत्व पर आश्रित हैं।

Show Answer/Hide

Answer – (3)

52. कौन-सी कला श्रेष्ठ मानी गई है ?
(1) जो कलावाद पर आधारित हो।
(2) जो प्रकृति का चित्रण करती हो।
(3) जो कल्पना पर आधारित हो।

(4) जो जीवनोपयोगी हो।

Show Answer/Hide

Answer – (4)

निर्देश : दिए गए पद्यांश को पढ़कर निम्नलिखित प्रश्न संख्या (53) एवं 54) के सही विकल्प छाँटिए।

“स्याम गौर किमि कहौं बखानी।
गिरा अनयन नयन बिनु बानी।।”

53. इस पद्य में कौन-सा भाव है ?
(1) करुण भाव
(2) ओज भाव
(3) सुकुमार भाव

(4) मधुर भाव

Show Answer/Hide

Answer – (4)

54. यह पद्यांश किस कवि का है ?
(1) कुंभनदास
(2) सूरदास
(3) तुलसीदास

(4) नाभादास

Show Answer/Hide

Answer – (3)

55. ‘चाँदनी चौक’ में कौन-सी संज्ञा है ?
(1) द्रव्यवाचक संज्ञा
(2) जातिवाचक संज्ञा
(3) व्यक्तिवाचक संज्ञा

(4) भाववाचक संज्ञा

Show Answer/Hide

Answer – (3)

56. निम्नलिखित में से कौन-सा विकल्प विलोम की दृष्टि से सही नहीं है?
(1) सुबुद्धि – असुबुद्धि
(2) आरोह – अवरोह
(3) उत्कर्ष – अपकर्ष

(4) कीर्ति – अपकीर्ति

Show Answer/Hide

Answer – (1)

57. सुमेल कीजिए:
I. तलवार    A. वृक्ष
II. टेढ़ा       B. प्रवीण
III. तरु      C. वक्र
IV. पटु       D. कृपाण
.   I II II IV
(1) D C A B
(2) A B C D
(3) B A C D

(4) C D B A

Show Answer/Hide

Answer – (1)

58. निम्नलिखित में से कौन-सा मिश्र वाक्य है ?
(1) उसमें न पत्ते थे, न फूल थे।
(2) मैंने सुना है कि आपके देश में अच्छा राजप्रबन्ध है।
(3) यज्ञदत्त देवदत्त को व्याकरण पढ़ाता है।

(4) वह उड़ती हुई चिड़िया पहचानता है।

Show Answer/Hide

Answer – (2)

59. ‘वह द्वार-द्वार भीख माँगता चलता है’ वाक्य में कौन-सा कारक है ?
(1) सम्बन्ध
(2) अपादान
(3) अधिकरण

(4) सम्बोधन

Show Answer/Hide

Answer – (3)

60. ‘आयुष्मान’ का स्त्रीलिंग क्या है ?
(1) आयुष्मती
(2) आयुष्मयी
(3) आयुषी

(4) आयुष्यमयी

Show Answer/Hide

Answer – (1)

Read Also :

Read Related Posts

 

UKSSSC Graduation Level Exam 2025 Mock Test Series

UKSSSC Graduation Level Exam 2025 Mock Test Series

SOCIAL PAGE

E-Book UK Polic

Uttarakhand Police Exam Paper

CATEGORIES

error: Content is protected !!
Go toTop
error: Content is protected !!
Go toTop