181. निम्नलिखित में से ‘कामदेव’ का पर्यायवाची नहीं है :
(a) मनमथ
(b) कंदर्प
(c) मदन
(d) माधव
Show Answer/Hide
182. अधोलिखित में से किस विकल्प में सभी शब्द पर्यायवाची नहीं हैं ?
(a) वायु, समीर, मरुत, समीरण
(b) विहंग, विहग, पक्षी, अंडज
(c) तीर, शर, इषु, नाराच
(d) ब्राही, भारती, गिरा, वाकु
Show Answer/Hide
183. अधोलिखित में से ‘सिंह’ का पर्यायवाची नहीं है :
(a) केसरि
(b) मृग
(c) पंचमुख
(d) महावीर
Show Answer/Hide
184. अधोलिखित में से ‘नदी’ का पर्यायवाची नहीं है :
(a) तटिनी
(b) आपगा
(c) निम्नगा
(d) वेणी
Show Answer/Hide
185. निम्नलिखित में से ‘ब्रह्मा’ का पर्यायवाची नहीं है :
(a) सृज्य
(b) हिरण्यगर्भ
(c) विधि
(d) विधाता
Show Answer/Hide
186. ‘हरावल’ शब्द निम्नलिखित में से किस वाक्यांश के लिए प्रयुक्त होता है?
(a) सेना का वह भाग जो सबसे आगे रहता है।
(b) जो स्वेच्छा से किसी सेवा कार्य में लगता है।
(c) सेना का वह भाग जो सबसे पीछे रहता है।
(d) सेना का वह भाग जो मध्य में रहता है।
Show Answer/Hide
187. ‘जिस व्यक्ति का चित्त किसी भी देश, काल और परिस्थिति में एकसमान रहता है’, वाक्यांश के लिए एक उपयुक्त शब्द है:
(a) समदर्शी
(b) स्थिरचित्त
(c) अलौकिक
(d) शान्तचित्त
Show Answer/Hide
188. ‘वाक्यांश के लिए एक शब्द’ के अधोलिखित विकल्पों में से कौन-सा विकल्प अशुद्ध है?
(a) बहुत बोलने वाला – वाचाल
(b) मरने की इच्छा – मुमुक्षा
(c) जहाँ लोगों का मिलन हो – सम्मेलन
(d) अनिश्चित जीविका – आकाशवृत्ति
Show Answer/Hide
189. ‘उत्तर और पूर्व दिशा के मध्यवर्ती कोण’ को क्या कहते हैं?
(a) वायव्य
(b) ईशान
(c) नैऋत्य
(d) आग्नेय
Show Answer/Hide
190. ‘वाक्यांश तथा उसके लिए प्रयुक्त एक शब्द’ का कौन-सा युग्म सुमेलित नहीं है?
(a) किए हुए उपकार को मानने वाला – कृतज्ञ
(b) जिसका पार न पाया जाए – अपार
(c) जो इन्द्रियों के परे हो – अतीन्द्रिय
(d) जानने की इच्छा रखने वाला – बुद्धिमान
Show Answer/Hide
