UPPSC Prelims Exam Paper (General Studies) - 22 Dec 2024 (Answer Key)

UPPSC Prelims Exam Paper (General Studies) – 22 Dec 2024 (Answer Key)

December 22, 2024

61. इसरो द्वारा विकसित “PraVaHa” सॉफ्टवेयर के सन्दर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
1. यह विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केन्द्र की अग्रणी उपलब्धि है।
2. अंतरिक्ष वाहनों के प्रारंभिक वायुगतिकीय डिज़ाइन के लिए बड़ी संख्या में विन्यास के मूल्यांकन की आवश्यकता होती है।
नीचे दिए गए कूट में से सही उत्तर चुनिए :
(a) न तो 1 न ही 2
(b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों
(d) केवल 1

Show Answer/Hide

Answer – (C)

62. नीचे दो कथन दिए गए हैं, जिनमें से एक को अभिकथन (A) तथा दूसरे को कारण (R) कहा गया है।
अभिकथन (A) : अप्रैल 2024 में भारत ने फिलीपींस को ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज़ मिसाइल प्रदान की।
कारण (R) :
मिसाइल की मारक क्षमता 490 किलोमीटर है।
नीचे दिए गए कूट में से सही उत्तर चुनिए :
(a) (A) ग़लत है, किन्तु (R) सही है।
(b) (A) तथा (R) दोनों सही हैं, किन्तु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं करता है
(c) (A) सही है, किन्तु (R) ग़लत है।
(d) (A) तथा (R) दोनों सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या करता है।

Show Answer/Hide

Answer – (C)

63. रामगंगा परियोजना की विशेषताओं के संबंध में निम्नलिखित युग्मों में से कौन-सा सही सुमेलित नहीं है ?
(a) जलविद्युत शक्ति उत्पादन क्षमता – 198 मेगावाट
(b) बाँध की लंबाई                         –        825.8 मीटर

(c) सिंचित क्षेत्र                             –        6 लाख हेक्टेयर
(d) स्थिति                                   –        गढ़वाल (उत्तराखंड)

Show Answer/Hide

Answer – (B)

64. विश्व के कुछ देशों के कृषित क्षेत्रों के सन्दर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
1. USA, चीन और जापान की तुलना में भारत का कृषित भौगोलिक क्षेत्र अधिकतम है।

2. उष्ण मानसूनी जलवायु प्रदेश में स्थित होने के कारण भारत वर्षभर विविधीकृत फसलोत्पादन होता है।
उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
(a) न तो 1 न ही 2
(b) 1 और 2 दोनों
(c) केवल 2
(d) केवल 1

Show Answer/Hide

Answer – (B)

65. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए और सूचियों के नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :

सूची-I (स्थान) सूची-II (नदियों का संगम)
A. देवप्रयाग 1. अलकनंदा और पिंडर
B. रूद्रप्रयाग 2. अलकनंदा और भागीरथी
C. कर्णप्रयाग 3. भागीरथी और भिलंगना
D. टिहरी 4. अलकनंदा और मंदाकिनी

कूट :
.   A B C D

(a) 2 3 1 4
(b) 4 1 2 3
(c) 2 4 1 3
(d) 4 1 3 2

Show Answer/Hide

Answer – (C)

66. निम्नलिखित दिवसों पर विचार कीजिए और इन्हें कालानुक्रम व्यवस्थित कीजिए :
1. विश्व स्वास्थ्य दिवस
2. राष्ट्रीय समुद्री दिवस
3. विश्व एथलेटिक्स दिवस
4. विश्व रेड क्रॉस दिवस
नीचे दिए गए कूट में से सही उत्तर चुनिए :
(a) 2, 1, 3, 4

(b) 4, 2, 3, 1
(c) 3, 2, 1, 4
(d) 2, 3, 4, 1

Show Answer/Hide

Answer – (A)

67. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए और सूचियों के नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :

सूची-I (पुरस्कार) सूची-II (प्राप्तकर्ता)
A. आर्यभट्ट पुरस्कार, 2024 1. अमिताभ बच्चन
B. विश्व साहित्य पुरस्कार, 2024 2. ममता जी. सागर
C. लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार, 2024 3. डॉ. सुब्बा राव पवुलुरी
D. गोल्डमैन पर्यावरण पुरस्कार, 2024 4. आलोक शुक्ला

कूट :
.   A B C D

(a) 3 2 4 1
(b) 3 2 1 4
(c) 2 3 1 4
(d) 4 2 1 3

Show Answer/Hide

Answer – (B)

68. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए और सूचियों के नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :

सूची-I (रोग) सूची –II (विटामिन )
A. विटामिन A 1. बेरीबेरी
B. विटामिन B 2. अंधापन
C. विटामिन C 3. रिकेट्स
D. विटामिन D 4. स्कर्वी

कूट :
.  A B C D

(a) 2 1 4 3
(b) 4 3 2 1
(c) 1 3 2 4
(d) 1 2 3 4

Show Answer/Hide

Answer – (A)

69. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए और सूचियों के नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :

सूची-I (नहरें) सूची-II (नदियाँ)
A. ऊपरी बारी दोआब नहर 1. सतलुज
B. सरहिंद नहर 2. यमुना
C. गुड़गाँव नहर 3. सतलुज, रावी, ब्यास
D. इन्दिरा गाँधी नहर 4. रावी

कूट :
.  A B C D
(a) 3 2 l 4
(b) 4 1 3 2
(c) 1 2 4 3
(d) 4 1 2 3

Show Answer/Hide

Answer – (D)

70. निम्नलिखित युग्मों (फसल विशेषता) में से कौन-सा सही सुमेलित नहीं है?
(a) चावल उत्पादन में बिहार का योगदान – 15.7%
(b) एक वर्ष में चावल की तीन फसलें पैदा करने वाला राज्य – पश्चिम बंगाल
(c) चावल उत्पादन की पश्चिमी सीमा निर्धारित करने वाली समवर्षा रेखा – 100 सेमी
(d) चावल उत्पादन के अधीन सर्वाधिक क्षेत्रफल वाली राज्य – उत्तर प्रदेश

Show Answer/Hide

Answer – (A)

UKSSSC Graduation Level Exam 2025 Mock Test Series

UKSSSC Graduation Level Exam 2025 Mock Test Series

SOCIAL PAGE

E-Book UK Polic

Uttarakhand Police Exam Paper

CATEGORIES

error: Content is protected !!
Go toTop