UPPCS 2017 Pre Exam Paper 2

उत्तर प्रदेश PCS – 2017 हल (Solved) प्रश्नपत्र – सामान्य अध्ययन 2nd

November 13, 2018

प्रश्न संख्या 81 से 85 के लिए :

अधोलिखित गद्यांश को ध्यान से पढ़िए तथा प्रश्न संख्या 81 से 85 के उत्तर इस गद्यांश के आधार पर दीजिए :

लोभ चाहे जिस वस्तु का हो जब वह बहुत बढ़ जाता है तब उस वस्तु की प्राप्ति, सानिध्य या उपभोग से जी नहीं भरता। मनुष्य चाहता है कि वह बार-बार मिले या बराबर मिलता रहे। धन का लोभ जब रोग होकर चित्त में घर कर लेता है, तब प्राप्ति होने पर भीं और प्राप्ति की इच्छा बराबर बनी रहती है जिससे मनुष्य सदा आतुर और प्राप्ति के आनन्द से विमुख रहता है। जितना नहीं है उतने के पीछे जितना है उतने से प्रसन्न होने का उसे कभी अवसर ही नहीं मिलता। उसका सारा अन्तःकरण सदा अभावमय रहता है। उसके लिए जो है वह भी नहीं है। असन्तोष अभाव-कल्पना से उत्पन्न दुःख है; अतः जिस किसी में यह अभाव-कल्पना स्वाभाविक हो जाती है सुख से उसका नाता सब दिन के लिए टूट जाता है। न किसी को देखकर वह प्रसन्न होता है और न उसे देखकर कोई प्रसन्न होता है। इसी से सन्तोष सात्विक जीवन का अंग बताया गया है।

81. मनुष्य का अन्तःकरण सदैव अभावमय क्यों रहता है ?
A. वह सात्विक जीवन जीने लगता है।
B. जितना है उतने से प्रसन्न होने का उसे कभी अवसर नहीं मिलता।
C. लोभ की पूर्ति हेतु वह अनेकानेक वस्तुओं की प्राप्ति कर लेता है।
D. जितना है उतने से वह प्रसन्न हो जाता है।

Show Answer/Hide

उत्तर –  (B)

82. गद्यांश का सही शीर्षक है
A. असन्तोष
B. धन-लोभ
C. लोभ और असन्तोष
D. लोभ और प्रीति

Show Answer/Hide

उत्तर –  (C)

83. गद्यांश में किस शब्द का प्रयोग नहीं हुआ है ?
A. अभावग्रस्त
B. अभावमय
C. अन्तःकरण
D. सात्विक

Show Answer/Hide

उत्तर –  (A)

84. सात्विक जीवन का अंग किसे कहा गया है ?
A. धन-लोभ
B. सन्तोष
C. परोपकार
D. भक्ति

Show Answer/Hide

उत्तर –  (B)

85. असन्तोष किस प्रकार का दुःख माना गया है ?
A. लोभ की पूर्ति न होने का दुःख माना गया है।
B. धन प्राप्त न होने का दुःख माना गया है।
C. सन्तोष प्राप्त होने का दुःख माना गया है
D. अभाव-कल्पना से उत्पन्न दुःख माना गया है

Show Answer/Hide

उत्तर –  (D)

86. ‘अवगुंठन’ का अर्थ है :
A. घूँघट

B. अँगूठा
C. गाँठ बाँधना
D. गूँथना

Show Answer/Hide

उत्तर –  (A)

87. “जैसा करोगे वैसा भरोगे”, वाक्य में सर्वनाम है :
A. निजवाचक सर्वनाम
B. निश्चयवाचक सर्वनाम
C. सम्बन्धवाचक सर्वनाम
D. पुरुषवाचक सर्वनाम

Show Answer/Hide

उत्तर –  (C)

88. प्रतिपदा का उपयुक्त अर्थ है :
A. एकादशी
B. पूर्णिमा
C. विरोधिनी
D. पक्ष की पहली तिथि

Show Answer/Hide

उत्तर –  (D)

89. “चौराहा” में समास है :
A. द्वन्द्व
B. तत्पुरुष
C. द्विगु
D. कर्मधारय

Show Answer/Hide

उत्तर –  (C)

90. अनुरूप का विलोम है :
A. विरूप
B. प्रतिरूप
C. अपरूप
D. व्यतिरूप

Show Answer/Hide

उत्तर –  (B)

91. अधोलिखित में एक पर्यायवाची युग्म सही नहीं है ?
A. पुरन्दर – अमरपति
B. सरोवर – पुष्कर
C. जलधि – अम्बुद
D. फणी – उरग

Show Answer/Hide

उत्तर –  (D)

92. “गूलर का फूल होना” का अर्थ है :
A. लाल पीला होना
B. सुन्दर होना
C. विवर्ण होना
D. दुर्लभ होना

Show Answer/Hide

उत्तर –  (D)

93. ‘भभूत’ का तत्सम शब्द है :
A. विभूति
B. भभूति
C. बभूति
D. भवभूति

Show Answer/Hide

उत्तर –  (D)

94. “सदैव” में सन्धि है :
A. वृद्धि सन्धि
B. यण सन्धि
C. व्यंजन सन्धि
D. गुण सन्धि

Show Answer/Hide

उत्तर –  (A)

95. अधोलिखित में वर्तनी की दृष्टी से एक शब्द अशुद्ध है :
A. अन्तर्धान
B. अनुगृहीत
C. आध्यात्म
D. अधीन

Show Answer/Hide

उत्तर –  (C)

96. कन्नौजी बोली किस जनपद में बोली जाती है ?
A. मेरठ जनपद
B. देहरादून जनपद
C. हरदोई जनपद
D. मथुरा जनपद

Show Answer/Hide

उत्तर –  (C)

97. अधोलिखित में से एक भोजपुरी क्षेत्र नहीं है :
A. देवरिया
B. मिर्जापुर
C. इलाहाबाद
D. बलिया

Show Answer/Hide

उत्तर –  (A)

98. फैजाबाद जनपद में बोली जाने वाली बोली है :
A. खड़ी बोली
B. बघेली
C. ब्रजभाषा
D. अवधी

Show Answer/Hide

उत्तर –  (D)

99. अधोलिखित में से कौन बोली उत्तर प्रदेश की नहीं है ?
A. ब्रज
B. अवधी
C. भोजपुरी
D. बघेली

Show Answer/Hide

उत्तर –  (D)

100. अधोलिखित में से तद्भव शब्द है :
A. प्रत्यभिज्ञान
B. परिधान
C. पिटक
D. पिटारा

Show Answer/Hide

उत्तर –  (D)

SOCIAL PAGE

E-Book UK Polic

Uttarakhand Police Exam Paper

CATEGORIES

error: Content is protected !!
Go toTop