UPPCS 2015 Pre Exam Paper 1 Re-Exam

उत्तर प्रदेश PCS – 2015 हल (Solved) प्रश्नपत्र – सामान्य अध्ययन 1st (Re-Exam)

41. निम्न में से कौन प्रवाल विरंजन में सर्वाधिक महत्त्वपूर्ण कारक है ?
A. प्रवाल शैलों का खनन
B. प्रवाल रोगों का फैलना
C. सागरीय जल में अवसादों का जमाव
D. वैश्विक उष्मन

Show Answer/Hide

उत्तर –  (D)

42. निम्न में से कौन सुमेलित नहीं है ?
.    बाँध           –      नदियाँ
A. ग्रैण्ड कुली  –    कोलम्बिया
B. हूवर           –    टेनेसी
C. नुरेक         –     वख्श
D. काहोरा (काबोरा) बासा – जाम्बेजी

Show Answer/Hide

उत्तर –  (B)

43. ‘दूध-गंगा’ नदी निम्न में से किसमें अवस्थित है ?
A. जम्मू एवं कश्मीर
B. हिमाचल प्रदेश
C. उत्तराखण्ड
D. पश्चिम बंगाल

Show Answer/Hide

उत्तर –  (A)

44. निम्नलिखित में से कौन सा ध्वस्त-नगर (घोस्ट टाउन) नहीं है ?
A. कुलधारा
B. धनुषकोडी
C. लखपत
D. चरखारी

Show Answer/Hide

उत्तर –  (D)

45. भारत की निम्न झीलों में से कौन जम्मू एवं कश्मीर में अवस्थित है ?
A. फूलझर झील
B. कोलेरू झील
C. अंचार झील
D. हमीरसर झील

Show Answer/Hide

उत्तर –  (C)

46. निम्नलिखित राज्यों की मत्स्य उत्पादन का सही अवरोही क्रम बताइये :
A. गुजरात, केरल, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु
B. केरल, गुजरात, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु
C. आंध्र प्रदेश, गुजरात, केरल, तमिलनाडु
D. तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, गुजरात, केरल

Show Answer/Hide

उत्तर –  (C)

47. सूची-I और सूची-II को सुमेलित कीजिये तथा नीचे दिये गए कूट से सही उत्तर चुनिये।
.  सूची-I         सूची-II
(जनजाति)    (राज्य)

a. टोडा         1. सिक्किम
b. लेपचा       2. मेघालय
c. बीरहोर     3. तमिलनाडु
d. गारो         4. झारखंड
कूट :
.    a b c d
A. 3 2 1 4
B. 3 1 4 2
C. 2 3 4 1
D. 4 2 1 3

Show Answer/Hide

उत्तर –  (B)

48. भारत की जनगणना 2011 के अनुसार 2001-11 की अवधि में देश में जनसंख्या वृद्धि का प्रतिशत था
A. 31.34
B. 17.70
C. 13.31
D. 23.85

Show Answer/Hide

उत्तर –  (B)

49. निम्न में से कौन सा सही सुमेलित नहीं है ?
.    गर्म जल – स्रोत अवस्थिति
A. मनीकरन – हिमाचल प्रदेश
B. ज्वालामुखी – जम्मू एवं कश्मीर
C. अनहोनी – मध्य प्रदेश
D. तप्तपानी – ओडिशा

Show Answer/Hide

उत्तर –  (B)

50. सूची-I एवं सूची-II को सुमेलित कीजिये तथा नीचे दिये गए कूट से सही उत्तर चुनिये :
 सूची-I (झीलें)      सूची-II (अवस्थिति)
a. अष्टामुडी          1. हरियाणा
b. पुलिकट           2. केरल
c. रूपकुण्ड         3. तमिलनाडु
d. सूरजकुण्ड       4. उत्तराखण्ड
कूट :
.    a b c d
A. 3 2 1 4
B. 2 3 4 1
C. 4 2 3 1
D. 1 4 2 3

Show Answer/Hide

उत्तर –  (B)

51. भारत की निम्न मिट्टियों में से कौन बेसाल्ट लावा के उपक्षय के कारण निर्मित हुई है ?
A. जलोढ़ मिट्टियाँ
B. लेटराइट मिट्टियाँ
C. लाल मिट्टियाँ
D. रेगुर मिट्टियाँ

Show Answer/Hide

उत्तर –  (D)

52. निम्न नहरों में से किसे दामोंदर नदी से निकाला गया है ?
A. सरहिन्द नहर
B. एडन नहर
C. बिस्ट दोआब नहर
D. ईस्टर्न ग्रे नहर

Show Answer/Hide

उत्तर –  (B)

53. निम्नलिखित में से कौन सा सूचना का अधिकार अधिनियम, 2005 से सम्बन्धित है ?
A. लिली थॉमस बनाम भारत संघ
B. नन्दिनी सुन्दर बनाम छत्तीसगढ़ राज्य
C. नमित शर्मा बनाम भारत संघ
D. उपरोक्त में से कोई नहीं

Show Answer/Hide

उत्तर –  (C)

54. निम्न में से कौन भारतीय संविधान के अन्तर्गत मौलिक कर्त्तव्यों से सम्मिलित नहीं है ?
A. देश की रक्षा करना एवं राष्ट्र की सेवा करना।
B. हमारी सामाजिक संस्कृति की गौरवशाली परम्परा का महत्त्व समझना और उसका परिरक्षण करना।
C. ग्राम पंचायतों के गठन में सहायता करना।
D. सार्वजनिक सम्पत्ति को सुरक्षित रखना एवं हिंसा से दूर रहना।

Show Answer/Hide

उत्तर –  (C)

55. निम्न पर विचार कीजिये और नीचे दिये कूट से सही उत्तर चुनिये :
कथन (A) : राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग का अध्यक्ष वह व्यक्ति होता है जो भारत का मुख्य न्यायाधीश रह चुका हो।
कारण (R) : उक्त आयोग के अध्यक्ष का कार्यकाल 5 वर्ष अथवा 70 वर्ष की आयुपर्यन्त पर (जो भी पहले हो) धारित करता है।
कूट :
A. (A) सही है, किन्तु (R) गलत है।
B. (A) गलत है, किन्तु (R) सही है।
C. (A) तथा (R) दोनों सही हैं।
D. (A) तथा (R) दोनों गलत हैं।

Show Answer/Hide

उत्तर –  (C)

56. निम्नलिखित वक्तव्यों पर विचार कीजिये और नीचे दिये कूट से सही उत्तर चुनिये :
कथन (A) : राज्य वित्त आयोग एक संवैधानिक निकाय है।
कारण (R) : संघीय वित्त आयोग पंचायतों को वित्तीय सहायता देने के लिये संस्तुति नहीं कर सकता।
कूट :
A. (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) का सही स्पष्टीकरण है।
B. (A) और (R) दोनों सही हैं किन्तु (R), (A) का सही स्पष्टीकरण नहीं है।
C. (A) सही हैं, किन्तु (R) गलत है।
D. (A) गलत हैं, किन्तु (R) सही है।

Show Answer/Hide

उत्तर –  (C)

57. संविधान के निम्न अनुच्छेदों में से कौन एक उपबंधित करता है। कि मत बराबर होने की दशा में लोकसभा के अध्यक्ष का मत निर्णायक होगा और वह उसका प्रयोग करेगा ?
A. अनुच्छेद 99
B. अनुच्छेद 103
C. अनुच्छेद 100
D. अनुच्छेद 102

Show Answer/Hide

उत्तर –  (C)

58. संविधान की विषय सूचियों में दिये गए विषयों के अतिरिक्त विषयों पर कौन कानून बना सकता है ?
A. सर्वोच्च न्यायालय
B. संसद
C. राज्य विधान मण्डल
D. क्षेत्रीय परिषदें

Show Answer/Hide

उत्तर –  (B)

59. भारत के राष्ट्रपति की अनुपस्थिति में यदि उप-राष्ट्रपति उपलब्ध नहीं है, तो राष्ट्रपति की तरह निम्नलिखित में से कौन कार्य कर सकता हैं ?
A. भारत के प्रधान न्यायाधीश
B. प्रधानमंत्री
C. लोकसभा के अध्यक्ष
D. भारत के महान्यायवादी

Show Answer/Hide

उत्तर –  (A)

60. अनुच्छेद 108 के अन्तर्गत लोक सभा और राज्य सभा की संयुक्त बैठक आहूत की जाती है
A. राष्ट्रपति द्वारा
B. लोक सभा स्पीकर द्वारा
C. प्रधानमंत्री द्वारा
D. राज्य सभा के अध्यक्ष द्वारा

Show Answer/Hide

उत्तर –  (A)

2 Comments

  1. IF YOU GIVE ANSWER WITH DETAILS YOUR WEBSITE WILL BE THE MOST IMPORTANT FOR US THANK YOU FOR YOUR GREAT EFFORTS

Leave a Reply

Your email address will not be published.

error: Content is protected !!