Q61. भारतीय संविधान में “कल्याणकारी राज्य” का विचार प्रतिष्ठापित है :
(a) उद्देशिका में
(b) राज्य के नीति निदेशक तत्त्वों में
(c) मूल अधिकारों में
(d) सातवीं अनुसूची में
Show Answer/Hide
व्याख्या: संविधान का अनुच्छेद 38 राज्य को निर्देश देता है कि वह ऐसी सामाजिक व्यवस्था की स्थापना करे जो लोक कल्याण की अभिवृद्धि करे। इसी कारण DPSP को कल्याणकारी राज्य का आधार माना जाता है।
Q62. किस बाद में उच्चतम न्यायालय ने अभिनिर्धारित किया कि पॉलीग्राफ (लाई डिटेक्टर) परीक्षण को अभियुक्त की सहमति से साक्ष्य एकत्रित करने के लिए उपयोग किया जा सकेगा ?
(a) पियारा सिंह बनाम पंजाब राज्य, ए.आई. आर. 1977 एस.सी. 2274 में
(b) गुरा सिंह बनाम राजस्थान राज्य (2001) 2 एस.सी.सी. 205 में
(c) बसंत सिंह बनाम भागीरथी, ए.आई. आर. 1966 एस.सी. 405 में
(d) सेल्वी बनाम स्टेट ऑफ कर्नाटक, ए.आई. आर. 2010 एस.सी. 1974 में
Show Answer/Hide
व्याख्या: इस ऐतिहासिक मामले में उच्चतम न्यायालय ने व्यवस्था दी कि अभियुक्त की सहमति के बिना नार्को एनालिसिस, ब्रेन मैपिंग और पॉलीग्राफ टेस्ट करना अनुच्छेद 20(3) (स्व-अभिशंसन के विरुद्ध अधिकार) और अनुच्छेद 21 (निजता का अधिकार) का उल्लंघन है। सहमति होने पर ही इसे साक्ष्य के लिए उपयोग किया जा सकता है।
Q63. नीचे दो कथन दिए गए हैं, जिनमें से एक को अभिकथन (A) और दूसरे को कारण (R) कहा गया है :
अभिकथन (A) : ‘फाल्सस इन उनो, फाल्सस इन ‘ओमनीबस’, कोई विधि का नियम नहीं है, बल्कि सावधानी का नियम है।
कारण (R) : इस नियम की भारत में प्रयोज्यता नहीं है क्योंकि न्यायालय का ऐसा कोई दायित्व नहीं है कि वह अनाज को भूसे से पृथक करे ।
नीचे दिए गए कूट का उपयोग करके सही उत्तर का चयन कीजिए
(a) (A) और (R) दोनों सत्य हैं, परन्तु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं करता है ।
(b) (A) सत्य है, परन्तु (R) ग़लत है।
(c) (A) ग़लत है, परन्तु (R) सत्य है ।
(d) (A) और (R) दोनों सत्य हैं और (R), (A) की सही व्याख्या करता है।
Show Answer/Hide
व्याख्या: भारत में यह सिद्धांत ‘विधि का नियम’ नहीं है, बल्कि ‘सावधानी का नियम’ है। भारतीय न्यायालयों का यह दायित्व है कि वे गवाह के बयान से ‘अनाज को भूसे से अलग’ करें (सत्य को असत्य से अलग करें) और पूरे बयान को सिर्फ इसलिए खारिज न करें कि उसका एक हिस्सा झूठ है। अतः कारण (R) गलत है क्योंकि यह दायित्व न्यायालय का होता है।
Q64. ‘दृश्यरतिकता’, भा.न्या.सं. की किस धारा में परिभाषित है ?
(a) धारा 77
(b) धारा 75
(c) धारा 133
(d) धारा 76
Show Answer/Hide
व्याख्या: भारतीय न्याय संहिता (BNS), 2023 की धारा 77 में दृश्यरतिकता (किसी महिला को उसकी निजी क्रियाओं के दौरान छिपकर देखना या फोटो लेना) को परिभाषित और दंडनीय बनाया गया है। (यह पूर्ववर्ती IPC की धारा 354C थी)।
Q65. यदि किसी राज्य में अभियोजन अधिकारियों का नियमित काडर अस्तित्व में है तो लोक अभियोजक की नियुक्ति कैसे की जाएगी ?
(a) काडर गठित करने वाले व्यक्तियों में से
(b) जिला मजिस्ट्रेट द्वारा सेशन न्यायाधीश के परामर्श से तैयार किए गए पैनल से
(c) सेशन न्यायाधीश द्वारा जिला मजिस्ट्रेट के परामर्श से तैयार किए गए पैनल से
(d) जिला मजिस्ट्रेट द्वारा तैयार किए गए पैनल से
Show Answer/Hide
व्याख्या: BNSS की धारा 18 (पूर्ववर्ती CrPC 24) के अनुसार, यदि राज्य में अभियोजन अधिकारियों का एक नियमित काडर मौजूद है, तो राज्य सरकार उसी काडर के व्यक्तियों में से लोक अभियोजक की नियुक्ति करेगी।
Q66. किसी व्यक्ति की दोषसिद्धि पर परिशांति कायम करने के लिए प्रतिभूति निष्पादन के लिए आदेश कौन-सा न्यायालय दे सकता है ?
I. सत्र (सेशन) न्यायालय
II. अपीलीय न्यायालय
III. पुनरीक्षण न्यायालय
नीचे दिए गए कूट का उपयोग करके सही उत्तर का चयन कीजिए :
(a) केवल I एवं II सही हैं।
(b) केवल II सही है।
(c) केवल I सही है ।
(d) सभी I, II एवं III सही हैं।
Show Answer/Hide
व्याख्या: BNSS की धारा 125 के अनुसार, सत्र न्यायालय (Session Court), अपीलीय न्यायालय और पुनरीक्षण (Revision) न्यायालय, तीनों ही दोषसिद्धि के समय शांति बनाए रखने के लिए प्रतिभूति निष्पादन का आदेश दे सकते हैं।
Q67. ‘क’ अंशत: ‘ख’ को भोजन देने का अवैध रूप से लोप करके और अंशत: ‘ख’ को पीट कर जानबूझकर ‘ख’ की मृत्यु कारित करता है । ‘क’ ने अपराध कारित किया है :
(a) हत्या के प्रयत्न का
(b) हत्या का
(c) घोर उपहति का
(d) आपराधिक मानव वध का जो कि हत्या की श्रेणी में नहीं आता है
Show Answer/Hide
व्याख्या: यह समस्या BNS की धारा 31 (पूर्ववर्ती IPC 36) पर आधारित है, जहाँ परिणाम (मृत्यु) अंशतः एक कार्य (पीटना) और अंशतः एक लोप (भोजन न देना) द्वारा कारित किया गया है। चूंकि ‘क’ का आशय मृत्यु कारित करना था, इसलिए यह हत्या का अपराध है।
Q68. भा.ना.सु.सं., 2023 की किस धारा के अंतर्गत ‘दोषसिद्धि पर शान्ति बनाए रखने के लिए प्रतिभूति’ का उपबंध है?
(a) धारा 130
(b) धारा 128
(c) धारा 127
(d) धारा 125
Show Answer/Hide
व्याख्या: भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS), 2023 की धारा 125 में यह प्रावधान है। (यह पूर्ववर्ती CrPC की धारा 106 थी)।
Q69. उ. प्र. पुलिस रेगुलेशन के अंतर्गत निम्नलिखित में से कौन-सा सवार पुलिस का विहित कर्तव्य नहीं है ?
(a) संगठित डकैतियों का दमन करना
(b) सड़कों पर गश्त करना
(c) असंगठित अपराधियों का दमन करना
(d) यातायात नियंत्रण के कर्तव्य
Show Answer/Hide
व्याख्या: उत्तर प्रदेश पुलिस रेगुलेशन के अनुसार, सवार पुलिस (Mounted Police) के मुख्य कर्तव्यों में संगठित डकैतियों का दमन, गश्त और यातायात नियंत्रण शामिल है। असंगठित अपराधियों का दमन विशिष्ट रूप से उनके विहित कर्तव्यों की सूची में नहीं है।
Q70. भारतीय संविधान की उद्देशिका में ‘समाजवादी’ और ‘पंथनिरपेक्ष” शब्दों को किस संशोधन के द्वारा जोड़ा गया ?
(a) 46वाँ संशोधन द्वारा
(b) 42वाँ संशोधन द्वारा
(c) 41वाँ संशोधन द्वारा
(d) 44वाँ संशोधन द्वारा
Show Answer/Hide
व्याख्या: 42वें संविधान संशोधन के माध्यम से प्रस्तावना में तीन शब्द जोड़े गए थे: समाजवादी (Socialist), पंथनिरपेक्ष (Secular) और अखंडता (Integrity)।
