UPPSC APO Preliminary Exam - 22 March 2026 (Answer Key)

UPPSC APO Preliminary Exam – 22 March 2026 (Answer Key)

March 23, 2026

Q111. निम्नलिखित में से किस वाद में भारतीय उच्चतम न्यायालय ने केवल परिस्थितिजन्य साक्ष्य के आधार पर हत्या के अपराध के लिए दोषसिद्धि एवं मृत्युदण्ड को बनाए रखा ?
(a) अब्दुल नासर बनाम केरल राज्य (2025)
(b) अनवर अली बनाम हिमाचल प्रदेश राज्य (2020)
(c) वैभव बनाम महाराष्ट्र राज्य (2025)
(d) हर दयाल बनाम उत्तर प्रदेश राज्य (1976)

Show Answer/Hide

Answer – (a)
व्याख्या: यह एक हालिया महत्वपूर्ण निर्णय है जिसमें उच्चतम न्यायालय ने अत्यंत गंभीर परिस्थितियों में केवल परिस्थितियों की श्रृंखला के आधार पर दोषसिद्धि को बरकरार रखा है।

Q112. उ.प्र. पुलिस रेगुलेशन के संदर्भ में, सूची I को सूची II से सुमेलित कीजिए तथा सूचियों के नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए :
सूची I                                       –           सूची II
A. सशस्त्र पुलिस के प्रधान आरक्षी- i.पैरा 71
B. सशस्त्र पुलिस के उप-निरीक्षक  – ii. पैरा 66
C. पुलिस द्वारा भीड़ के विरुद्ध बल प्रयोग – iii. पैरा 67
D. अतिरिक्त सशस्त पुलिस हेतु अभ्यर्थना – iv. पैरा 70
कूट :
(a) A-iv, B-ii, C-iii, D-i
(b) A-i, B-ii, C-iii, D-iv
(c) A-iii, B-ii, C-iv, D-i
(d) A-ii, B-i, C-iii, D-iv

Show Answer/Hide

Answer – (d)
सही मिलान: सशस्त्र पुलिस के प्रधान आरक्षी (पैरा 66), उप-निरीक्षक (पैरा 71), भीड़ के विरुद्ध बल प्रयोग (पैरा 67), अतिरिक्त पुलिस हेतु अभ्यर्थना (पैरा 70)।

Q113. नीचे दो कथन दिए गए हैं, जिनमें से एक को अभिकथन । और दूसरे को कारण (R) कहा गया है :
अभिकथन (A) : जब भा.ना.सु. सं., 2023 की धारा 351 (1) के अंतर्गत अभियुक्त की परीक्षा की जाती है, तो उसे शपथ नहीं दिलाई जाएगी ।
कारण (R) : न्यायालय द्वारा अभियुक्त की परीक्षा साक्षी के रूप में नहीं की जाती है ।
नीचे दिए गए कूट का उपयोग करके सही उत्तर का चयन कीजिए :
(a) (A) ग़लत है, किन्तु (R) सत्य है ।
(b) (A) और (R) दोनों सत्य हैं और (R), (A) की सही व्याख्या करता है ।
(c) (A) और (R) दोनों सत्य हैं, किन्तु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं करता है।
(d) (A) सत्य है, किन्तु (R) ग़लत है।

Show Answer/Hide

Answer – (b)
व्याख्या: BNSS की धारा 351 (पूर्ववर्ती CrPC 313) के तहत जब न्यायालय अभियुक्त से प्रश्न पूछता है, तो उसे शपथ नहीं दिलाई जाती क्योंकि वह साक्ष्य नहीं दे रहा होता, बल्कि केवल अपने विरुद्ध आए साक्ष्यों की व्याख्या कर रहा होता है।

Q114. भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद के अंतर्गत राज्यपाल विधेयक को अनुमोदन के लिए राष्ट्रपति को भेज सकता है ?
(a) अनुच्छेद 200
(b) अनुच्छेद 201
(c) अनुच्छेद 198
(d) अनुच्छेद 199

Show Answer/Hide

Answer – (a)
व्याख्या: संविधान के अनुच्छेद 200 के तहत राज्यपाल किसी विधेयक पर अपनी सहमति दे सकता है, रोक सकता है या उसे राष्ट्रपति के विचार के लिए आरक्षित कर सकता है।

Q115. भा. ना.सु.सं., 2023 के अंतर्गत संज्ञान लेने की तिथि से सुपुर्दगी की कार्यवाही पूर्ण करने की समयावधि मजिस्ट्रेट द्वारा कितने दिनों तक विस्तारित की जा सकती है ?
(a) 150 दिन
(b) 180 दिन
(c) 90 दिन
(d) 120 दिन

Show Answer/Hide

Answer – (c)
व्याख्या: BNSS की नई समय-सीमाओं के तहत, मजिस्ट्रेट को संज्ञान लेने की तारीख से 90 दिनों के भीतर सुपुर्दगी की कार्यवाही (मामले को सत्र न्यायालय भेजना) पूरी करनी चाहिए।

Q116. ‘बल के गठन’ से पुलिस अधिनियम, 1861 की कौन-सी धारा संबंधित है ?
(a) धारा 3
(b) धारा 2 (क)
(c) धारा 1 (ख)
(d) धारा 2

Show Answer/Hide

Answer – (d)
व्याख्या: पुलिस अधिनियम, 1861 की धारा 2 पूरे पुलिस बल के गठन और स्थापना का प्रावधान करती है।

Q117. पुलिस अधिनियम, 1861 के प्रयोजनों के लिए निम्नलिखित में से कौन-सा ‘ढोर’ शब्द में सम्मिलित है ?
(a) बिल्ली
(b) बकरी
(c) बंदर
(d) कुत्ता

Show Answer/Hide

Answer – (b)
व्याख्या: पुलिस अधिनियम, 1861 की धारा 1 के अनुसार, ‘ढोर’ शब्द में हाथी, ऊंट, घोड़े, गधे, खच्चर, भेड़ और बकरी शामिल हैं। कुत्ता, बिल्ली और बंदर इसमें शामिल नहीं हैं।

Q118. निम्नलिखित में से कौन-सा भा.सा.अ., 2023 की धारा 12 के अंतर्गत मानसिक दशा दर्शाने के रूप में विशिष्टत: उल्लेखित नहीं है ?
(a) हेतु
(b) सद्भाव
(c) वैमनस्य
(d) उपेक्षा

Show Answer/Hide

Answer – (a)
व्याख्या: BSA की धारा 12 (पूर्ववर्ती IEA 14) आशय, ज्ञान, सद्भाव, उपेक्षा और वैमनस्य का उल्लेख करती है। ‘हेतु’ का वर्णन धारा 6 (पूर्ववर्ती IEA 8) में किया गया है।

Q119. यदि कोई पुरुष किसी महिला के व्हाटसएप्प अकाउंट को मॉनीटर करता है, तो वह निम्न अपराध कारित करता है :
(a) पीछा करना
(b) लैंगिक उत्पीड़न
(c) महिला की लज्जा का अनादर
(d) दृश्यरतिकता

Show Answer/Hide

Answer – (a)
व्याख्या: BNS की धारा 78 (पूर्ववर्ती IPC 354D) के अनुसार, किसी महिला द्वारा इंटरनेट, ईमेल या किसी अन्य इलेक्ट्रॉनिक संचार (जैसे व्हाट्सएप्प) के उपयोग की निगरानी करना ‘पीछा करना’ के अपराध के अंतर्गत आता है।

Q120. जब किसी व्यक्ति जिसके बारे में जाँच की जाती है, शिशु है, तब शांति या सदाचार बनाए रखने के लिए भा. ना. सु.सं., 2023 के अंतर्गत बंध पत्र किसके द्वारा निष्पादित किया जाएगा ?
(a) केवल विधिक संरक्षक द्वारा
(b) केवल शिशु के माता-पिता द्वारा
(c) केवल प्रतिभुओं द्वारा
(d) शिशु के माता-पिता एवं प्रतिभुओं दोनों द्वारा

Show Answer/Hide

Answer – (c)
व्याख्या: BNSS की धारा 139 (पूर्ववर्ती CrPC 121) के अनुसार, जब वह व्यक्ति जिसके बारे में जाँच की जा रही है एक नाबालिग (शुरु) है, तो बंध पत्र केवल उसके प्रतिभुओं द्वारा निष्पादित किया जाएगा।

UKSSSC Graduation Level Exam 2025 Mock Test Series

UKSSSC Graduation Level Exam 2025 Mock Test Series

SOCIAL PAGE

E-Book UK Polic

Uttarakhand Police Exam Paper

CATEGORIES

error: Content is protected !!
Go toTop
error: Content is protected !!
Go toTop