Population of UP Archives | TheExamPillar

Population of UP

उत्तर प्रदेश की जनसंख्या की विस्तृत जानकारी

उत्तर प्रदेश की जनसँख्या का सम्पूर्ण विवरण (Population of Uttar Pradesh)

वर्ष 2011 की अन्तिम जनगणना रिपोर्ट के अनुसार, राज्य की कुल जनसंख्या 19,98,12,341 है, जोकि देश के अन्य राज्यों के सन्दर्भ में सबसे अधिक है और विश्व के देशों के सन्दर्भ में चीन, भारत, अमेरिका और इण्डोनेशिया के बाद 5वें स्थान पर है। भारत की कुल आबादी में से 16.50% उत्तर प्रदेश में रहती है। परन्तु, प्रदेश का क्षेत्रफल देश के कुल क्षेत्रफल का 7.33% ही है। क्षेत्रफल के हिसाब से यह राजस्थान, मध्य प्रदेश तथा महाराष्ट्र के बाद 4वाँ स्थान है।

देश की कुल शहरी जनसंख्या में 11.79% के साथ उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र के बाद दूसरे स्थान पर है, जबकि देश की कुल ग्रामीण जनसंख्या में 18.63% के साथ उत्तर प्रदेश प्रथम स्थान पर है।

वर्ष प्रदेश की कुल जनसंख्या पुरुष जनसंख्या महिला जनसंख्या
1951 6,32,19,672
1961 7,32,54,527
1971 8,83,42,521
1981 11,08,62,512
1991 13,91,12,287 7,74,46,696 6,16,65,591
2001 16,61,97,921 8,75,65,369
(52.7%)
7,86,32,552
(47.3%)
2011 19,98,12,341 10,44,80,510
(52.28%)
9,53,31,831
(47.72%)
सर्वाधिक आबादी वाले पाँच जिले सबसे कम आबादी वाले पाँच जिले
इलाहाबाद 59,54,351 महोबा 8,75,958
मुरादाबाद 47,72,006 चित्रकूट 9,91,730
गाजियाबाद 46,81,645 हमीरपुर 11,04,285
आजमगढ़ 46,13,913 श्रावस्ती 11,17,361
लखनऊ 45,89,838 ललितपुर 12,21,592
सर्वाधिक आबादी (पुरुष) सर्वाधिक आबादी (महिला)
इलाहाबाद 31,31,807 इलाहाबाद 28,22,584
मुरादाबाद 25,03,186 आजमगढ़ 23,28,909
गाजियाबाद 24,88,834 जौनपुर 22,73,739
कानपुर नगर 24,59,806 मुरादाबाद 22,68,820
लखनऊ 23,94,476 लखनऊ 21,95,362

 

0-6 आयु वर्ग की जनसंख्या

प्रदेश स्तर पर वर्ष 2011 की जनगणना में 0-6 आयु समूह की जनसंख्या का 15.41% (3,07,91,331) पाया गया जोकि वर्ष 2001 में 19.09% था। इस प्रकार वर्ष 2001 की तुलना में 0-6 आयु समूह की जनसंख्या का अनुपात 3.59% घटा है।

  • वर्ष 2011 की जनगणना में 0-6 आयु समूह की जनसंख्या का अनुपात राष्ट्रीय स्तर के अनुपात में 13.6% से अधिक है।
0-6 आयु वर्ग में सर्वाधिक आबादी वाले जिले
इलाहाबाद 8,85,355
मुरादाबाद 7,84,219
सीतापुर 7,47,558
आजमगढ़ 7,06,085
बरेली 7,01,416
  • 0-6 आयु वर्ग जनसंख्या का सर्वाधिक प्रतिशत अनुपात बहराइच (18.77%) में तथा सबसे कम कानपुर नगर (11.13%) में है।
  • 0-6 आयु वर्ग का लिंगानुपात 2001 में 916 था, जबकि 2011 में 902 है।

वृद्धि दर

वर्ष 2001-2011 के दौरान प्रदेश के जनसंख्या की दशकीय वृद्धि दर 20.23% रही, जोकि राष्ट्रीय औसत वृद्धि दर (17.7%) से अधिक है। प्रदेश में पुरुष एवं महिला की दशकीय वृद्धि क्रमशः 19.31 तथा 21.23% रही। ध्यातव्य है कि दशकीय जनसंख्या वृद्धि दर की दृष्टि से देश में उत्तर प्रदेश का 14वाँ स्थान है।

दशक सम्पूर्ण भारत
(दशकीय वृद्धि दर)
उत्तर प्रदेश
(दशकीय वृद्धि दर)
उत्तर प्रदेश
(वार्षिक वृद्धि दर)
1901-1911 +5.75 -0.9 -0.15
1911-1921 -0.31 -3.08 -0.62
1921-1931 +11.00 +6.6 – 0.30
1931-1941 +14.22 +13.5 1.27
1941-1951 +13.31 +21.8 1.11
1951-1961 +21.51 +16.7 1.48
1961-1971 +24.80 +19.7 1.73
1971-1981 +24.60 +25.4 2.8
1981-1991 +23.87 +25.61 2.29
1991-2001 +21.54 +25.85 2.33
2001-2011 +17.7 +20.22 1.27

 

शीर्ष पाँच दशकीय वृद्धि दर वाले जिले न्यूनतम पाँच दशकीय वृद्धि दर वाले जिले
बहराइच 46.48% श्रावस्ती 5.02%
गाजियाबाद 42.27% हमीरपुर 5.80%
गौतमबुद्ध नगर 37.11% कानपुर नगर 9.92%
चित्रकूट 29.43% बागपत 11.95%
बलरामपुर 27.72% फतेहपुर 14.05%

 

जनसंख्या घनत्व

वर्ष 2011 के अन्तिम आँकड़ों के अनुसार, राज्य का औसत जनघनत्व 829 व्यक्ति प्रतिवर्ग किमी है, जोकि राष्ट्रीय औसत (382) से 447 अधिक है। जनघनत्व की दृष्टि से यह देश के राज्यों में चौथे स्थान पर है। वर्ष 2001-2011 के दौरान जनघनत्व में 139 व्यक्ति/वर्ग किमी की वृद्धि हुई।

वर्ष उत्तर प्रदेश जनघनत्व भारत का जनघनत्व
1901 165 72
1911 164 77
1921 159 77
1931 169 85
1941 192 98
1951 215 111
1961 251 134
1971 300 173
1981 377 216
1991 548 267
2001 690 325
2011 829 382
  • शीर्ष पाँच जनसंख्या घनत्व वाले जिलें (घटते क्रम में) क्रमशः –  गाजियाबाद (3,971), वाराणसी (2,395),  लखनऊ (1,816), भदोही (संत रविदास नगर) (1,555), कानपुर नगर (1,452)।
  • न्यूनतम पाँच जनसंख्या घनत्व वाले जिलें (बढ़ते क्रम में) क्रमशः –  ललितपुर (242), सोनभद्र (270), हमीरपुर (275), महोबा (279), चित्रकूट (308)

साक्षरता दर

2011 में उत्तर प्रदेश की कुल साक्षरता 67.7%, पुरुष साक्षरता 77.3% और स्त्री साक्षरता 57.2% रही है। प्रदेश की कुल सारक्षता दर राष्ट्रीय औसत से 5.3% कम है। वर्ष 2001-2011 के दौरान प्रदेश की साक्षरता में 11.34% की वृद्धि हुई। देश में साक्षरता की दृष्टि से (सभी राज्यों में) उत्तर प्रदेश 29वें स्थान पर है।

वर्ष प्रदेश की कुल साक्षरता दर प्रदेश की पुरुष साक्षरता दर प्रदेश की स्त्री साक्षरता दर
1951 12.02 19.17 4.07
1961 20.87 32.08 8.36
1971 23.99 35.01 11.23
1981 32.65 46.65 16.74
1991 41.60 54.82 26.31
2001 56.36 68.80 42.20
2011 67.70 77.30 57.20

उत्तर प्रदेश की जनसंख्या

उत्तर प्रदेश की जनसंख्या (Population of Uttar Pradesh) एक लाइन में

1. उत्तर प्रदेश की कुल जनसंख्या

Show Answer/Hide

19,98,12,341 (2011 की जनगणना के अनुसार)

2. उत्तर प्रदेश की पुरुष जनसंख्या

Show Answer/Hide

10,44,80,510

3. उत्तर प्रदेश की महिलाएँ जनसंख्या

Show Answer/Hide

9,53,31,831

4. उत्तर प्रदेश की कुल ग्रामीण जनसंख्या

Show Answer/Hide

15,53,17,278 (2011 की जनगणना के अनुसार)

5. उत्तर प्रदेश की ग्रामीण जनसंख्या (पुरुष)

Show Answer/Hide

8,09,92,995

6. उत्तर प्रदेश की ग्रामीण जनसंख्या (महिला)

Show Answer/Hide

7,43,24,283

7. उत्तर प्रदेश की कुल शहरी जनसंख्या

Show Answer/Hide

4,44,95,063 (2011 की जनगणना के अनुसार)

8. उत्तर प्रदेश की शहरी जनसंख्या (पुरुष)

Show Answer/Hide

2,34,87,515

9. उत्तर प्रदेश की शहरी जनसंख्या (महिला)

Show Answer/Hide

2,10,07,548

10. उत्तर प्रदेश की 2001-2011 दशकीय जनसंख्या वृद्धि दर

Show Answer/Hide

20.22%

11. उत्तर प्रदेश में भारत की कुल जनसंख्या का प्रतिशत

Show Answer/Hide

16.50%

12. उत्तर प्रदेश में नगरीय जनसंख्या का प्रतिशत

Show Answer/Hide

22.30%

13. जनसंख्या की दृष्टि से उत्तर प्रदेश का भारत में स्थान

Show Answer/Hide

प्रथम

14. उत्तर प्रदेश की जनसंख्या घनत्व

Show Answer/Hide

829

15. उत्तर प्रदेश का  लिंगानुपात (महिला प्रति एक हजार पुरुष)

Show Answer/Hide

912

16. उत्तर प्रदेश का ग्रामीण लिंगानुपात

Show Answer/Hide

918

17. उत्तर प्रदेश का शहरी लिंगानुपात

Show Answer/Hide

894

18. उत्तर प्रदेश मे 0-6 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों की कुल जनसंख्या

Show Answer/Hide

3,07,91,331 (15.410%)

19. उत्तर प्रदेश में बालक जनसंख्या

Show Answer/Hide

1,61,85,581

20. उत्तर प्रदेश में बालिका जनसंख्या

Show Answer/Hide

1,46,05,750

21. उत्तर प्रदेश में 0-6 वर्ष आयु वर्ग के ग्रामीण बच्चों की कुल जनसंख्या

Show Answer/Hide

2,50,40,583

22. उत्तर प्रदेश में 0-6 वर्ष आयु वर्ग के शहरी बच्चों की कुल जनसंख्या

Show Answer/Hide

57,50,748

23. उत्तर प्रदेश में 0-6 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों में लिंगानुपात

Show Answer/Hide

902

24. उत्तर प्रदेश में 0-6 वर्ष आयु वर्ग के शहरी बच्चों में लिंगानुपात

Show Answer/Hide

885

25. उत्तर प्रदेश में 0-6 वर्ष आयु वर्ग के ग्रामीण बच्चों में लिंगानुपात

Show Answer/Hide

906

26. उत्तर प्रदेश की कुल साक्षरता दर

Show Answer/Hide

67.68%

27. उत्तर प्रदेश की पुरुष साक्षरता दर

Show Answer/Hide

77.28%

28. उत्तर प्रदेश की महिला साक्षरता दर

Show Answer/Hide

57.18%

29. उत्तर प्रदेश की कुल ग्रामीण साक्षरता 

Show Answer/Hide

65.46%

30. उत्तर प्रदेश में ग्रामीण पुरुष साक्षरता

Show Answer/Hide

76.33%

31. उत्तर प्रदेश में ग्रामीण महिला साक्षरता

Show Answer/Hide

53.65%

32. उत्तर प्रदेश में कुल शहरी साक्षरता

Show Answer/Hide

75.14%

33. उत्तर प्रदेश में शहरी पुरुष साक्षरता

Show Answer/Hide

80.45%

34. उत्तर प्रदेश में शहरी महिला साक्षरता

Show Answer/Hide

69.22%

35. उत्तर प्रदेश का सर्वाधिक साक्षरता वाला जिला

Show Answer/Hide

गौतमबुद्ध नगर

36. उत्तर प्रदेश का  न्यूनतम साक्षरता वाला जिला

Show Answer/Hide

श्रावस्ती

37. उत्तर प्रदेश का सर्वाधिक क्षेत्रफल वाला जिला

Show Answer/Hide

खीरी

38. उत्तर प्रदेश का  न्यूनतम क्षेत्रफल वाला जिला

Show Answer/Hide

सन्त रविदास नगर (भदोही)

39. उत्तर प्रदेश का सर्वाधिक पुरुष साक्षरता वाला जिला

Show Answer/Hide

गौतमबुद्ध नगर (88.06%)

40. उत्तर प्रदेश का सर्वाधिक महिला साक्षरता वाला जिला

Show Answer/Hide

कानपुर नगर (75.05%)

41. उत्तर प्रदेश का सर्वाधिक जनसंख्या वाला जिला

Show Answer/Hide

इलाहाबाद

42. उत्तर प्रदेश का न्यूनतम जनसंख्या वाला जिला

Show Answer/Hide

महोबा

43. उत्तर प्रदेश का सबसे कम जनघनत्व वाला जिला

Show Answer/Hide

ललितपुर

44. उत्तर प्रदेश का सबसे अधिक जनघनत्व वाला जिला

Show Answer/Hide

गाजियाबाद

45. उत्तर प्रदेश का सर्वाधिक लिंगानुपात वाला जिला

Show Answer/Hide

जौनपुर (1024)

46. उत्तर प्रदेश का न्यूनतम लिंगानुपात वाला जिला

Show Answer/Hide

गौतमबुद्ध नगर (851)

Read Also :

Read Related Posts

 

error: Content is protected !!