उत्तर प्रदेश की जनसंख्या का विवरण (Population of UP) | TheExamPillar
Population of Uttar Pradesh

उत्तर प्रदेश की जनसंख्या की विस्तृत जानकारी

उत्तर प्रदेश के टॉप-5

सर्वाधिक औसत साक्षरता वाले 5 जिले न्यूनतम औसत साक्षरता वाले 5 जिले
गौतमबुद्ध नगर 80.12% श्रावस्ती 46.74%
कानपुर नगर 79.65% बहराइच 49.36%
औरैया 78.95% बलरामपुर 49.51%
इटावा 78.41% बदायूँ 51.29%
गाजियाबाद 78.07% रामपुर 53.34%
सर्वाधिक पुरुष  साक्षरता वाले 5 जिले न्यूनतम पुरुष साक्षरता वाले 5 जिले
गौतमबुद्ध नगर 88.06% श्रावस्ती 57.16%
औरैया 86.11% बहराइच 58.34%  
इटावा 86.06% बलरामपुर 59.73%
गाजियाबाद 85.42% बदायूँ 60.98%
झाँसी 85.38% रामपुर 61.40%
सर्वाधिक महिला साक्षरता वाले 5 जिले न्यूनतम महिला साक्षरता वाले 5 जिले
कानपुर नगर 75.05% श्रावस्ती 34.78%
लखनऊ 71.54% बलरामपुर 38.43%
गौतमबुद्ध नगर 70.82% बहराइच 39.18%
औरैया 70.61% बदायूँ 40.09%
गाजियाबाद 69.79% रामपुर 44.44%

लिंगानुपात

वर्ष 2011 की अन्तिम जनगणना के अनुसार, प्रदेश में 1,000 पुरुषों पर स्त्रियों की संख्या (लिंगानुपात) 912 रहा, जोकि राष्ट्रीय औसत (943) से 31 कम है। वर्ष 2001 की तुलना (898) में वर्ष 2011 में प्रदेश के लिंगानुपात में सुधार (14 की वृद्धि) हुआ है। लिंगानुपात और शिशु लिंगानुपात दोनों की दृष्टि से यह देश के राज्यों में 26वें स्थान पर है।

  • शीर्ष पाँच लिंगानुपात वाले जिले (घटते क्रम में) क्रमशः – जौनपुर (1,024), आजमगढ़ (1,019), देवरिया (1,017), प्रतापगढ़ (998), सुल्तानपुर (983)।
  • न्यूनतम पाँच लिंगानुपात वाले जिले (बढ़ते क्रम में) क्रमशः – गौतमबुद्ध नगर (851), बागपत/हमीरपुर (861), कानपुर नगर (862), बाँदा/मथुरा (863), औरैया (870)

नगरीय एवं ग्रामीण जनसंख्या

वर्ष 2011 के अनुसार प्रदेश की कुल (19,98,12,341) जनसंख्या में से ग्रामीण और नगरीय जनसंख्या क्रमशः 15,53,17,278 (77.70%) तथा 4,44,95,063 (22.30%) है। ज्ञातव्य है कि वर्ष 2001 में प्रदेश की कुल (1,66,19,921) जनसंख्या में से ग्रामीण तथा नगरीय जनसंख्या क्रमशः 13,16,58,339 (79.22%) व 3,45,39,582 (20.78%) थी।

  • वर्ष 2001 में प्रदेश के कल 704 नगरों में से 41 नगर 1 लाख से 10 लाख जनसंख्या वाले और 6 नगर (कानपुर नगर, लखनऊ, आगरा, वाराणसी, मेरठ, इलाहाबाद) 10 लाख से अधिक जनसंख्या वाले थे।
  • वर्ष 2011 के अनुसार प्रदेश के कुल 915 नगरों में से 1 से 10 लाख आबादी वाले वैधानिक नगरों की संख्या 64 है तथा 10 लाख या उससे अधिक आबादी वाले वैधानिक नगरों की संख्या 7 है।
  • नगर निगम क्षेत्र की आबादी के आधार पर 10 लाख से अधिक आबादी वाले नगर (घटते क्रम में) हैं – लखनऊ (28,15,033), कानपुर नगर | (27,69,413), गाजियाबाद, आगरा, मेरठ, वाराणसी में इलाहाबाद।
  • 10 लाख से अधिक नगरीय आबादी वाले जिलों की संख्या 12 है। वर्ष 2011 के अनुसार कुल नगरीय जनसंख्या की दृष्टि से देश में उत्तर प्रदेश (4,44,95,063) का महाराष्ट्र (5,08,18,259) के पश्चात् दूसरा स्थान है।
  • देश के कुल नगरीय जनसंख्या में उत्तर प्रदेश का योगदान 11.79% है।
  • राज्य की कुल जनसंख्या में नगरीय जनसंख्या के प्रतिशत की दृष्टि से उत्तर प्रदेश देश के राज्यों में 30वें स्थान पर है।
  • राज्य के 23 जिलों में नगरीय जनसंख्या का प्रतिशत राज्य के औसत प्रतिशत (22.3) से भी अधिक है।

राज्य के नगरीय जनसंख्या का वृद्धि दर (प्रतिशत में) इस प्रकार है –

वर्ष कुल जनसंख्या में नगरीय जनसंख्या नगरीय जनसंख्या में दशकीय वृद्धि दर
1971 14.02%
1981 17.95% 61.22%
1991 19.89% 38.97%
2001 20.78% 32.65%
2011 22.3% 28.82%
  • सर्वाधिक नगरीय जनसंख्या (2011) वाले 5 जिले क्रमशः (घटते क्रम में) – गाजियाबाद (31,62,547), लखनऊ (30,38,996), कानपुर नगर (30,15,645), आगरा (20,24,195) तथा मेरठ (17,59,182) हैं।
  • सर्वाधिक नगरीय जनसंख्या (2011) के प्रतिशत वाले 5 जिले क्रमशः (घटते क्रम में) – गाजियाबाद (67.55%), लखनऊ (66.2%), कानपुर नगर (65.83%), गौतमबुद्ध नगर (59.12%) तथा मेरठ (51.08%) हैं।
  • न्यूनतम नगरीय जनसंख्या (2011) वाले 5 जिले क्रमशः (बढ़ते क्रम में) – श्रावस्ती (38,649), चित्रकूट (96,332), कौशाम्बी (1,24,456), संतकबीर नगर (1,28,531) व महाराजगंज (1,34,730) हैं।
  • न्यूनतम नगरीय जनसंख्या (2011) के प्रतिशत वाले 5 जिले क्रमशः (बढ़ते क्रम में) – श्रावस्ती (3.46%), कुशीनगर (4.72%), महाराजगंज (5.02%), सुल्तानपुर (5.26%) तथा प्रतापगढ़ (5.46%) हैं।
  • सर्वाधिक ग्रामीण जनसंख्या (2011) वाले 5 जिले क्रमशः (घटते क्रम में) – इलाहाबाद (44,81,518), आजमगढ़ (42,20,512), जौनपुर, सीतापुर तथा गोरखपुर हैं।
  • न्यूनतम ग्रामीण जनसंख्या (2011) वाले 5 जिले क्रमशः (बढ़ते क्रम में) – गौतमबुद्ध नगर (6,73,806), महोबा, हमीरपुर, चित्रकूट तथा बागपत हैं।
  • प्रदेश में कुल 915 नगर (टाउन), 18 मण्डल, 75 जिले, 312 उपजिले (तहसील) और 1,07,452 गाँव हैं।
  • प्रदेश का कुल क्षेत्रफल 2,40,928 वर्ग किमी है, जिसमें सर्वाधिक क्षेत्रफल वाला जिला खीरी-लखीमपुर और सबसे कम क्षेत्रफल वाला जिला संत रविदास नगर (भदोही) है।

अनुसूचित जातियाँ : 2011

वर्ष 2011 की अन्तिम जनगणना रिपोर्ट के अनुसार, राज्य में अनुसूचित जातियों की जनसंख्या 4,13,57,608 हैं, जोकि प्रदेश के कुल जनसंख्या का 20.69% है, जबकि सम्पूर्ण देश के कुल जनसंख्या में अनुसूचित जातियों के जनसंख्या का प्रतिशत 16.6% है।

  • देश में जनसंख्या की दृष्टि से सर्वाधिक अनुसूचित जाति वाला राज्य उत्तर प्रदेश।
  • देश में अनुसूचित जाति की सर्वाधिक प्रतिशत वाला राज्य पंजाब (31.9%) है जबकि उत्तर प्रदेश उक्त दृष्टि से चौथे स्थान (20.69%) पर है।
  • प्रदेश में सर्वाधिक SC जनसंख्या वाले जिले – सीतापुर (14,46,427) है, फिर क्रमशः इलाहाबाद (13,09,851), हरदोई (12,74,505), आजमगढ़ (11,71,378), खीरी (10,61,782) हैं।
  • प्रदेश में सबसे कम SC जनसंख्या वाले जिले – बागपत (1,49,060) है, फिर क्रमशः श्रावस्ती (1,89,334), गौतमबुद्ध नगर (2,16,105), महोबा (2,20,898) तथा ललितपुर (2,40,519) हैं।
  • प्रदेश में SC जनसंख्या के सर्वाधिक प्रतिशत वाले जिले – कौशाम्बी (34.72%) है, फिर क्रमशः सीतापुर (32.26%), हरदोई (31.14%), उन्नाव (30.52%) तथा रायबरेली (30.26%) हैं।
  • राज्य में SC जनसंख्या के सबसे कम प्रतिशत वाले जिले – बागपत (11.44%) है, फिर क्रमशः बरेली (12.53%), बलरामपुर (12.90%), गौतमबुद्ध नगर (13.11%) तथा रामपुर (13.18%) हैं।
  • राज्य के अनुसूचित जातियों में लिंगानुपात वर्ष 2011 में 907 है जबकि वर्ष 2001 में 900 पाया गया तथा वर्ष 1991 में 875 था। आजमगढ़ में अनुसूचित जातियों में लिंगानुपात सर्वाधिक (1,021) पाया गया है।

अनुसूचित जनजातियाँ : 2011

  • वर्ष 2011 की अंतिम जनगणना के अनुसार राज्य में अनुसूचित जनजातियों की जनसंख्या 11,34,273 है जिनमें 5,81,083 पुरुष और 5,53,190 स्त्रियाँ हैं।
  • राज्य की कुल जनसंख्या में ST जनसंख्या का प्रतिशत 0.57% है।
  • भारत की कुल जनसंख्या में ST जनसंख्या का प्रतिशत 8.6% है।
  • सर्वाधिक अ०ज०जा० जनसंख्या वाले राज्य के 5 जिले – सोनभद्र (3,85,018), बलिया (1,10,114), देवरिया (1,09,894), कुशीनगर (80,269) तथा ललितपुर (71,610) हैं।
  • न्यूनतम अ०ज०जा० जनसंख्या वाले राज्य के 5 जिले – बागपत (14), कन्नौज (15), बदायूँ (58), एटा (140) व औरैया/कांशीराम नगर (कासगंज) (150) हैं।
  • सर्वाधिक अ०ज०जा० जनसंख्या प्रतिशत वाले राज्य के 5 जिले – सोनभद्र (20.6%), ललितपुर (5.86%), देवरिया (3.54%), बलिया (3.4%) तथा कुशीनगर (2.25%) हैं।
  • न्यूनतम अ०ज०जा० जनसंख्या प्रतिशत वाले राज्य के 5 जिले – बागपत (0.001%), कन्नौज (0.001%), बदायूँ (0.002%), बुलंदशहर (0.006%) तथा मुजफ्फरनगर (0.0089%) हैं।
  • प्रदेश के अनुसूचित जनजातियों में लिंगानुपात है – 951 है।

Read Also …. 

Leave a Reply

Your email address will not be published.

error: Content is protected !!