Amroha District in UP Archives | TheExamPillar

Amroha District in UP

अमरोहा (Amroha)

अमरोहा जनपद का परिचय (Introduction to Amroha District)

स्थिति (Location)

  • मुख्यालय – अमरोहा
  • पुराना नाम – ज्योतिबा फुले नगर
  • मंडल मुरादाबाद
  • अस्तित्व – 15 अप्रैल 1997
  • क्षेत्रफल –  2,249 वर्ग किमी
  • सीमा रेखा
    • पूर्व में – मुरादाबाद,
    • पश्चिम में – गाजियाबाद, मेरठ और बुलंदशहर
    • उत्तर में – बिजनौर
    • दक्षिण में – बदायूँ
  • राष्ट्रीय राजमार्ग – NH-24
  • नदियाँ – गंगा नदी

प्रशासनिक (Administrative)

  • विधानसभा क्षेत्र – 4 (धनौरा (एसoसीo), नौगावां सादत, अमरोहा, हसनपुर)
  • लोकसभा सीट – 1 (अमरोहा)
  • तहसील – 4 (अमरोहा, हसनपुर, धनौरा, नौगावां सादत)
  • विकासखंड (ब्लाक)  – 6 (अमरोहा, जोया, धनौरा, हसनपुर, गजरौला, गंगेश्वरी)
  • कुल ग्राम – 1133
  • कुल ग्राम पंचायत – 601
  • नगर पालिका परिषद – 5 (अमरोहा, धनौरा, हसनपुर, बछरायूं, गजरौला)
  • नगर पंचायत – 3 (नौगावां सादात, जोया, उझारी)

जनसंख्या (Population)

  • जनसंख्या – 18,40,221
    • पुरुष जनसंख्या – 9,63,229
    • महिला जनसंख्या – 8,76,772
  • शहरी जनसंख्या – 4,58,713 (24.93%)
  • ग्रामीण जनसंख्या – 13,81,508 (75.07%)
  • साक्षरता दर – 63.84%
    • पुरुष साक्षरता – 74.54%
    • महिला साक्षरता – 52.10%
  • जनसंख्या घनत्व – 818
  • लिंगानुपात – 910
  • जनसंख्या वृद्धि दर – 22.76%
  • हिन्दू जनसंख्या – 10,75,440 (58.44%)
  • मुस्लिम जनसंख्या – 7,50,368 (40.78%)
  • ईसाई जनसंख्या – 5,952 (0.32%)
  • सिख जनसंख्या – 5,295 (0.29%)

Population Source – census2011.co.in

संस्थान व प्रमुख स्थान (Institution & Prime Location)

  • कॉलेज – जगदीश सरन हिन्दू डिग्री कालेज अमरोहा, राजकीय महाविद्यालय गंगेश्वरी, राजकीय महाविद्यालय गजरौला
  • प्रसिद्ध स्थल – वासुदेव मन्दिर और तुलसी पार्क, बायें का कुआ, नसीरुद्दीन साहिब की मजार, दरगाह भूरे शाह, मजार शाह विलायत साहब
  • मेला/महोत्सव – गंगा मेला
  • उद्योग – हिन्दुस्तान लीवर का शिवालिक सेलोलॉस उद्योग, चड्डा रबर उद्योग, वाम ओरगेनिक उद्योग

Notes –

  • ऐसा कहा जाता है कि जनरल शारफुद्दीन यहां आए थे और स्थानीय लोगों ने आम और मछलियों को प्रस्तुत किया था। इस प्रकार उन्होंने शहर का नाम आम-रोहू रख  दिया जिसे अब अमरोहा कहा जाता है।
  • यह भी कहा जाता है कि इस शहर को 3000 साल पहले अमरजिद द्वारा बनाया गया था।
  • वर्तमान ज़िला अमरोहा (पूर्ववर्ती ज्योतिबा फुलेनगर) दिनांक 15 अप्रैल 1997 को राज्य सरकार द्वारा स्थापित किया गया
  • 474 ई. पूर्व अमरोहा क्षेत्र में वंशी साम्राज्य के  राजा अमरजोध का शासन था।
  • तारीखे-अमरोहा नामक ऐतिहासिक पुस्तक में यह उल्लखित है कि अमरोहा में 676 से 1148 ई. तक राजपूत वंश का शासन था।
  • मिट्टी – दोमट

 

Read Also :

Related Post ….

 

 

error: Content is protected !!