RPSC 1st Grade Teacher Hindi Question Paper 2020 (Answer Key)

RPSC 1st Grade Teacher Hindi Exam Paper 2020 (Answer Key)

January 5, 2020

21. नागरी प्रचारिणी सभा से प्रकाशित पृथ्वीराज रासो के संस्करण को प्रामाणिक मानने वाले विद्वान इनमें से कौन हैं?
(1) श्यामलदास
(2) कर्नल टॉड
(3) राम चन्द्र शुक्ल
(4) गौरीशंकर हीराचंद ओझा

Show Answer/Hide

Answer – (2)

22. शक्तिनिपुणता लोकशास्त्रकाव्याद्यवेक्षणात्।
काव्यज्ञशिक्षयाभ्यास इति हेतुस्तदुद्भवे।।”
काव्य हेतु विषयक उपर्युक्त मत इनमें से किस आचार्य का है?
(1) वामन
(2) दण्डी
(3) मम्मट
(4) हेमचन्द्र

Show Answer/Hide

Answer – (3)

23. ‘काव्यस्यात्मा ध्वनिरिति बुधैर्यः समाम्नात पूर्व स्तस्याभावं जगदुरपरे भाक्तमाहुस्तमन्ये।” यह कथन इनमें से किस आचार्य का है?
(1) अभिनव गुप्त
(2) आनन्द वर्धन
(3) मम्मट
(4) वामन

Show Answer/Hide

Answer – (2)

24. रीतिकाल के कवि रसलीन का लिखा ग्रंथ इनमें से कौन सा है?
(1) रस रत्नाकर
(2) ब्रजविलास
(3) अंग दर्पण
(4) यमुना लहरी

Show Answer/Hide

Answer – (3)

25. ‘अपरा’ में संकलित ‘भारतीय नारी’ नामक निबंध में स्वामी विवेकानंद के अनुसार आर्यों के नारी विषयक विचार इनमें से किस विकल्प में हैं?
(1) आर्यों के अनुसार सहधर्मिणी के बिना पुरुष कोई धार्मिक कार्य नहीं कर सकता।
(2) आर्य लोग नारी की उपस्थिति को उपासना-विधि में घोर विघ्न स्वरूप मानते है।
(3) आर्यों के अनुसार नारी के लिए आहार हेतु पक्षी मारना भी निषिद्ध है।
(4) आर्यों के अनुसार स्त्री को किसी प्रकार के धर्म-कर्म का अधिकार नहीं है।

Show Answer/Hide

Answer – (1)

26. इनमें से कौनसा कथन सही नहीं है?
(1) समाचार लेखन की सबसे उपयोगी व लोकप्रिय शैली ‘उल्टा पिरामिड शैली’ है।

(2) समाचार की शुरुआत जिन पंक्तियों से होती है उसे समाचार का इंट्रो’ कहा जाता है।
(3) समाचार के छह ‘ककार (छह सवाल) होते हैं।
(4) प्रथम चार ‘ककार’ के उत्तर समाचार के निचले भाग में दिए जाते हैं।

Show Answer/Hide

Answer – (4)

27. इनमें से किस विकल्प के सभी शब्द परस्पर पर्यायवाची नहीं हैं?
(1) गगन, शून्य
(2) कच, कुंतल
(3) तट, मंदार
(4) दुकूल, वसन

Show Answer/Hide

Answer – (3)

28. इनमें से किस विकल्प के सभी शब्द अशुद्ध है।
(1) तदुपरांत, प्रकृति
(2) सदोपदेश, निष्कपटी
(3) निरपराध, पत्नि
(4) निरनुनासिक, प्रतिक्षा

Show Answer/Hide

Answer – (2)

29. रानी लक्ष्मी बाई का जन्म कहाँ और कब हुआ? ‘आलोक’ में संकलित पाठ के आधार पर बताइये।
(1) ग्वालियर में 19 नवम्बर 1836 को
(2) वाराणसी में 19 नवम्बर 1835 को
(3) कानपुर में 19 नवम्बर 1834 को
(4) झाँसी में 19 नवम्बर 1833 को

Show Answer/Hide

Answer – (2)

30. ‘संत काव्य’ के संदर्भ में कौन-सा कथन गलत है?
(1) संत काव्य में धार्मिक रूढियों और परम्पराओं के अन्धानुकरण का विरोध है।
(2) संत काव्य में शास्त्रीय ज्ञान को परम आवश्यक माना गया है।
(3) संत काव्य की भाषा जन सामान्य की भाषा है।
(4) संत काव्य आत्मानुभूति पर अधिक बल देता है।

Show Answer/Hide

Answer – (2)

31. ‘प्रज्ञा प्रवाह में संकलित ‘निराला भाई’ नामक संस्मरण के अनुसार निराला जी को अपरा’ पर कितनी राशि का पुरस्कार मिला था?
(1) इक्यावन सौ रुपये
(2) इक्कीस सौ रुपये
(3) सात हजार रुपये
(4) ग्यारह हजार रुपये

Show Answer/Hide

Answer – (2)

32. “काव्यं यशसेऽर्थकृते व्यवहारविदे शिवतरक्षतये।
सद्यः परनिर्वृतये कान्तासम्मितयोपदेशयुजे।।
‘काव्य प्रयोजन’ विषयक उपर्युक्त मत इनमें से किस आचार्य का है?
(1) वामन
(2) भरत
(3) भामह
(4) मम्मट

Show Answer/Hide

Answer – (4)

33. किस विकल्प में रचना और उसका प्रकाशन वर्ष सही नहीं है?
(1) जूही की कली (निराला) – 1916
(2) युगान्त (पन्त) – 1936
(3) कामायनी (प्रसाद) – 1938
(4) यामा (महादेवी) – 1940

Show Answer/Hide

Answer – (3)

34. औदात्य सिद्धान्त के सम्बन्ध में इनमें से कौन सा कथन सही नहीं है?
(1) गरिमामय रचना-विधान औदात्य का महत्वपूर्ण तत्व है।
(2) भावावेश की तीव्रता औदात्य का आवश्यक तत्व एवं अंतरंग पक्ष है।
(3) लोंजाइनस के प्रसिद्ध ग्रंथ का नाम है- पेरिइप्सुस है।
(4) ‘बालेयता’ औदात्य का आवश्यक तत्व है।

Show Answer/Hide

Answer – (4)

35. निम्नलिखित में से कौन सा कथन असत्य है?
(1) निर्गुण भक्त वर्ण व्यवस्था के पक्षधर नहीं थे।
(2) निर्गुण भक्त सत्य के शोधक हैं।
(3) निर्गुण भक्ति में लीला का माहात्म्य है।
(4) निर्गुण भक्ति में विश्वात्मा प्रभु के विश्वव्य अस्तित्व में आस्था प्रकट की गयी है।

Show Answer/Hide

Answer – (3)

36. राहुल सांकृत्यायन ने हिन्दी का प्रथम कवि इनमें से किसे माना है?
(1) कण्हपाद
(2) शालिभद्र सूरि
(3) पुष्य
(4) सरहपाद

Show Answer/Hide

Answer – (4)

37. निम्नलिखित में से वृद्धि संधि का उदाहरण कौन सा नहीं है?
(1) महौत्सुक्य
(2) पवित्र
(3) महैश्वर्य
(4) लोकैषणा

Show Answer/Hide

Answer – (2)

38. निम्नलिखित में से कौन ‘राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा-2005’ के मार्गदर्शक सिद्धांतों का हिस्सा नहीं है?
(1) पढ़ाई रटंत प्रणाली से मुक्त हो, यह सुनिश्चित करना
(2) परीक्षा को अपेक्षाकृत अधिक लचीला बनाना और कक्षा की गतिविधियों से जोड़ना
(3) ज्ञान को स्कूल के बाहर के जीवन से जोड़ना
(4) स्कूली शिक्षा में नवउदारवाद की अवधारणा को विकसित करना

Show Answer/Hide

Answer – (4)

39. निम्नलिखित में से कौन-सा कथन गलत है?
(1) द्रुत विलंबित छद में प्रत्येक चरण 12 वर्ण तथा ‘न भ भ र’ का क्रम होता है।
(2) कुण्डलिया छन्द सोरठा और रोला के मेल से बनता है।
(3) गीतिका छन्द के प्रत्येक चरण में 26 मात्राएँ होती हैं।
(4) दोहा छद में विषम चरण में 13 और सम चरण में 11 मात्राएँ होती हैं।

Show Answer/Hide

Answer – (2)

40. पीयूष प्रवाह’ में संकलित गौरा नामक रेखाचित्र के अनुसार बछड़े का क्या नाम रखा गया?
(1) नागमणि
(2) नीलमणि
(3) लालमणि
(4) रक्तमणि

Show Answer/Hide

Answer – (3)

UKSSSC Graduation Level Exam 2025 Mock Test Series

UKSSSC Graduation Level Exam 2025 Mock Test Series

SOCIAL PAGE

E-Book UK Polic

Uttarakhand Police Exam Paper

CATEGORIES

error: Content is protected !!
Go toTop
error: Content is protected !!
Go toTop