• भागलपुर शहर भागलपुर प्रमंडल एवं जिला मुख्यालय के साथ सदर अनुमंडल भी है।
  • वर्तमान का भागलपुर जिला मुग़ल काल में बिहार सूबे के दक्षिण पूर्व का हिस्सा था।
  • जब 1765 में बिहार, बंगाल और ओड़िसा की दीवानी ईस्ट इंडिया कंपनी को प्रदान की गयी थी उस समय यह मुनर सरकार के बड़े क्षेत्र का हिस्सा था।
  • वर्तमान का मुंगेर जिला इसी जिले का हिस्सा रहा है जिसे 1832 में अलग किया गया था। पुनः 1855-56 में संथाल परगना को अलग कर एक नया जिला बनाया गया जो वर्तमान में झारखण्ड राज्य का हिस्सा है।
  • 1954 में गंगा के उत्तर में बिहपुर, नवगछिया और गोपालपुर पुलिस स्टेशन जो वर्तमान में प्रखंड भी है को छोड़कर सहरसा जिला का गठन किया गया।
  • वर्ष 1991 में पुनः एक विभाजन कर बांका को जिला का दर्जा दिया गया।