भारतीय रेलवे के प्रथम (Indian Railway's First) | TheExamPillar
Indian Railway's First

भारतीय रेलवे के प्रथम (Indian Railway’s First)

भारतीय रेलवे के प्रथम व्यक्ति व रेलगाड़ी 

  • रेल दुर्घटना के कारण इस्तीफा देने वाले पहले रेलवे मंत्री लाल बहादुर शास्त्री थे।
  • सुरेखा यादव भारत की प्रथम महिला रेल ड्राइवर हैं।
  • आसफ अली भारत के प्रथम रेल मंत्री थे, जिनका कार्यकाल 2 सितम्बर, 1946 से 14 अगस्त, 1947 तक था।
  • स्वतंत्र भारत के प्रथम रेल मंत्री जॉन मथाई थे 
  • देश की पहली महिला रेल मंत्री ममता बनर्जी थीं।
  • रेवाड़ी रोहतक डेमू सेवा भारत की पहली CNG (प्राकृतिक गैस) इंजन वाली ट्रेन है।
  • देश की पहली राजधानी एक्सप्रेस (दिल्ली से हावड़ा) सर्वप्रथम 1 मार्च, 1969 को चली थी।
  • देश की पहली वातानुकूलित डबल डेकर ट्रेन (हावड़ा से धनबाद) 1 अक्टूबर, 2011 को चली थी।
  • देश की पहली वातानुकूलित रेलगाड़ी (मुम्बई से बड़ौदा) की शुरूआत 1936 में हुई थी।
  • 15 नवम्बर, 1985 को नई दिल्ली में रेलवे का प्रथम कम्प्यूटरीकृत आरक्षण सेवा का आरंभ हुआ।
  • देश की प्रथम रेल बस सेवा 1994 को राजस्थान में मेड़ता शहर से प्रारम्भ हुई।
  • भारत में पहली शतानी एक्सप्रेस रेलगाड़ी दिल्ली-झाँसी शताब्दी एक्सप्रेस थी, परिचालन 1998 में हुआ था।
  • भारत में पहली डबलडेकर शताब्दी एक्सप्रेस रेलगाड़ी गोवा-मुम्बई के बीच प्रचलित है, इसका प्रचालन 6 विसम्बर, 2015 से शुरू हुआ था।
  • भारतीय रेल की प्रथम महिला मोटरमैन श्रीमती प्रीती कुमारी है।
  • श्रीमती शोभना जैन भारतीय रेल की प्रथम महिला महानिदेशक थी।
  • श्रीमती सुधा चौधरी भारतीय रेल की प्रथम महिला महाप्रबंधक थी।
  • भारत में प्रथम क्रांति रेल दिल्ली से बंगलुरू के मध्य चली थी।
  • छत्रपति शिवाजी टर्मिनल भारत का पहला रेलवे स्टेशन है।
  • डेक्कन क्वीन भारत की पहली विद्युत रेलगाड़ी भारतीय रेलवे में सबसे अधिक विस्तार वाला जोन उत्तरी रेलवे है।
  • भारत का पहला रेलवे स्टेशन हबीबगंज (भोपाल मंडल) है जिसे आईएसओ 9001 – 2000 सर्टिफिकेट प्राप्त हुआ है।
  • पहला रेलवे प्लेटफार्म टिकट लाहौर में जारी हुआ था।
  • फरवरी, 2013 में पहली बार अरुणाचल प्रदेश में रेल सेवा आरंभ की गई।

Read Also …

Leave a Reply

Your email address will not be published.

error: Content is protected !!