Daily MCQs - History and Art & Culture - 08 January, 2025 (Wednesday)

Daily MCQs – इतिहास एवं कला-संस्कृति – 08 January 2025 (Wednesday)

Daily MCQs : इतिहास एवं कला-संस्कृति (History and Art & Culture)
08 January, 2025 (Wednesday)

1. प्रथम कर्नाटक युद्द के संदर्भ मे, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
1. कैप्टन बार्नेट के नेतृत्व मे अँग्रेजी नौसेना ने फ्रांसीसी नौसेना पर अधिकार कर लिया।

2. डुप्ले ने मद्रास पर अधिकार कर लिया।
3. अंग्रेज़ो और नवाब अनवरुद्दीन के बीच सेंट थोमे के युद्ध मे नवाब पराजित हुआ।
उपर्युक्त में से कितने कथन सही है?
(a) केवल एक

(b) केवल दो
(c) सभी तीन
(d) कोई भी नहीं

Show Answer/Hide

उत्तर – (B)

व्याख्या – प्रथम कर्नाटक युद्ध वर्ष 1746-48 के बीच हुआ था। युद्ध का मुख्य कारण कैप्टन बार्नेट के नेतृत्व मे अँग्रेजी नौसेना ने फ्रांसीसी नौसेना पर अधिकार कर लिया। बदले मे डुप्ले ने मद्रास पर अधिकार कर लिया। अतः अंग्रेज़ो ने कर्नाटक के नवाब से सहायता मागी ।जिसके कारण नवाब और फ्रांसीसी सेना मे सेंट थोमे का युद्ध हुआ, जिसमे नवाब की पराजय हुई। अतः कथन 1 और 2 सही है, जबकि 3 सही नहीं है

2. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
1. भारत मे सबसे पहले पुर्तगाली आए और सबसे बाद में यहाँ से गए।

2. अल्मीडा ने वर्ष 1509 मे दीव पर अधिकार कर लिया।
उपर्युक्त कथनों मे से कौन-सा/से सही है/हैं?
(a) केवल 1

(b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों
(d) न तो 1 न ही 2

Show Answer/Hide

उत्तर – (A)

व्याख्या – भारत मे यूरोपीय व्यापारियों के भारत आगमन का क्रम- पुर्तगीज, डच, अंग्रेज़, डेन एवं फ्रांसीसी है, जबकि पुर्तगीज सबसे बाद मे वर्ष 1961 मे भारत से गए। 1509 में दीव की लड़ाई में अल्मीडा के नेतृत्व में पुर्तगाली सेना ने गुजरात के सुल्तान, कालीकट के ज़मोरिन और अन्य के गठबंधन को पराजित किया।

अपनी विजय के बावजूद, पुर्तगालियों ने रखरखाव की लागत के विषय की चिंता में दीव पर नियंत्रण करने से परहेज किया। यद्यपि , उन्होंने अंततः 1537 में नियंत्रण कर लिया और 1961 में भारत द्वारा इस क्षेत्र को मुक्त कराने तक इसे अपने पास रखा। इसलिए, कथन 1 सही है और कथन 2 गलत है

3. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
1. फ्रांसिस कैरो ने पाण्डेचेरी की स्थापना की थी।

2. फ्रांसिस मार्टिन के नेतृत्व मे सूरत मे फ्रांसीसी कंपनी की स्थापना हुई थी।
उपर्युक्त कथनों मे से कौन-सा/से सही है/हैं?
(a) केवल 1

(b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों
(d) न तो 1 न ही 2

Show Answer/Hide

उत्तर – (D)

व्याख्या – फ़्रैंकोइस मार्टिन ने वर्ष 1674 में पांडिचेरी की स्थापना की थी। फ़्रैंकोइस मार्टिन, पांडिचेरी के पहले गवर्नर थे। पांडिचेरी, भारत में फ़्रांसीसियों की राजधानी थी।

फ़्रांसिस कैरो ने वर्ष 1667 में सूरत में फ़्रांसीसी ईस्ट इंडिया कंपनी का पहला कारखाना स्थापित किया था। फ़्रांसिस कैरो ने भारत में एक अभियान का नेतृत्व किया था। गोलकुंडा के सुल्तान से पेटेंट प्राप्त करने के बाद, 1669 में फ़ारसी कैरन ने मसूलीपट्टनम में एक और फ्रांसीसी कार्यशाला बनाई थी। अतः कथन 1 और 2 दोनों सही नहीं है

4. निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए:

बक्सर का युद्ध मीर जाफर और क्लाइव
वांडीवाश का युद्ध फ्रांसीसी और अंग्रेज़
चिलियांवाला का युद्ध डलहौजी और राजपूत
खुर्दा का युद्ध निजाम और अंग्रेज़

उपर्युक्त मे से कितने युग्म सही सुमेलित नहीं है?
(a) केवल एक युग्म

(b) केवल दो युग्म
(c) केवल तीन युग्म
(d) सभी चार

Show Answer/Hide

उत्तर – (C)

व्याख्या – बक्सर का युद्ध 22 अक्टूबर, 1764 को अवध के नवाब शुजाउद्दौला, मुगल सम्राट शाहआलम तथा मीर कासिम की संयुक्त सेनाओं और अंग्रेजों के मध्य हुआ था। वांडीवाश का युद्ध 22 जनवरी, 1760 को अंग्रेजों तथा फ्रांसीसियों के मध्य हुआ। इस युद्ध में फ्रांसीसी पराजित हुए, यही पराजय भारत में उनके पतन की शुरुआत थी। चिलियांवाला का युद्ध 13 जनवरी, 1849 को लड़ा गया। इस युद्ध में अंग्रेजी सेना का नेतृत्व लॉर्ड गफ ने किया तथा सिख सेना शेरसिंह के नेतृत्व में लड़ी। यह युद्ध अनिर्णीत समाप्त हुआ। इस युद्ध के समय भारत का गवर्नर जनरल लॉर्ड डलहौजी था। खुर्दा का युद्ध 1795 ई. में निजाम के विरुद्ध मराठों द्वारा लड़ा गया, जिसमें निजाम की हार हुई। अतः युग्म 2 सुमेलित है, जबकि अन्य तीनों सुमेलित नहीं है

5. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
1. इंपीरियल कैडेट कॉर्प्स की स्थापना लॉर्ड कर्ज़न के समय हुई थी।

2. भारतीय पुरातत्व विभाग की स्थापना लॉर्ड कैनिन के समय हुई थी।
3. प्राचीन भारत स्मारक अधिनियम लॉर्ड कर्ज़न के समय पारित हुआ था।
उपर्युक्त मे से कितने कथन सही है ?
(a) केवल एक

(b) केवल दो
(c) सभी तीन
(d) कोई भी नहीं

Show Answer/Hide

उत्तर – (B)

व्याख्या – लॉर्ड कर्जन ने वर्ष 1901 में ‘इम्पीरियल कैडेट कॉर्प्स’ की स्थापना की। इसका उद्देश्य देशी नरेशों के राजकुमारों एवं जमींदारो के पुत्रों को सैनिक शिक्षा का प्रबंध करना था। अतः कथन 1 सही है

भारत में पुरातत्व सर्वेक्षण संबंधी प्रयास वर्ष 1784 में कलकत्ता में विलियम जोंस द्वारा एशियाटिक सोसाइटी की स्थापना के साथ प्रारंभ हुए थे। वर्ष 1861 में लॉर्ड कैनिंग द्वारा अलेक्जेंडर कनिंघम को प्रथम पुरातात्विक सर्वेक्षक नियुक्त किया गया था तथा वर्ष 1871 में लॉर्ड मेयो द्वारा पुरातात्विक सर्वेक्षण के लिए सरकार में अलग विभाग बनाया गया। अतः कथन 2 सही नहीं है

प्राचीन स्मारक संरक्षण अधिनियम, 1904 के द्वारा लॉर्ड कर्जन ने भारत में पहली बार ऐतिहासिक इमारतों की सुरक्षा एवं मरम्मत की ओर ध्यान देते हुए 50000 पौंड की धनराशि का आवंटन किया था। अतः कथन 3 सही है

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.

error: Content is protected !!