CTET Sep 2016 Exam Paper Hindi Language

CTET Exam Sep 2016 Paper – 1 Part – Hindi Language (हिंदी भाषा)

November 27, 2018

16. भाषा और विचार के संबंधों की चर्चा में अग्रणी हैं :
A. वाइगोत्स्की
B. पियाजे
C. स्किनर
D. चॉम्स्की

Show Answer/Hide

उत्तर – (A)

17. सिद्धार्थ की माँ ने अपने परिवार के सदस्यों से अनुरोध किया है कि वे घर में एक ही भाषा का प्रयोग करें जिससे कि सिद्धार्थ का भाषाई विकास ठीक से हो सके। उनके बारे में आप क्या कहेंगे?
A. वह भाषा-अर्जन के सिद्धांतों की गहरी समझ रखती हैं।
B. वह सिद्धार्थ को समृद्ध भाषिक परिवेश से वंचित कर रही हैं।
C. वह सिद्धार्थ के भाषिक परिवेश में किसी प्रकार का अवरोध नहीं चाहती।
D. वह सिद्धार्थ के भाषाई विकास के लिए विशेष प्रयत्न कर रही हैं।

Show Answer/Hide

उत्तर – (C)

18. प्राथमिक स्तर पर भाषा-शिक्षण के संदर्भ में सर्वाधिक महत्वपूर्ण है कि बच्चेः
A. शब्दों को जोड़-जोड़कर वाक्य पढ़ सकें।
B. लिखी/छपी सामग्री का अर्थ समझ सकें
C. लिखी/छपी सामग्री को बोल-बोलकर पढ़ सकें ।
D. अक्षरों को जोड़-जोड़कर पढ़ सकें।

Show Answer/Hide

उत्तर – (B)

19. प्राथमिक स्तर पर लेखन क्षमता के संदर्भ में सर्वाधिक महत्त्वपूर्ण है।
A. सुलेख
B. वर्तनी
C. मौलिक विचार
D. श्रुतलेखे

Show Answer/Hide

उत्तर – (C)

20. निम्नलिखित में से कौन-सी गतिविधि श्रवण एवं वाचन कौशलों के विकास के लिए सर्वाधिक उपयुक्त होगी?
A. प्रश्नोत्तर सत्र आयोजित करना
B. रेडियो समाचार सुनना
C. कहानी सुनाकर उस पर बच्चों की प्रतिक्रिया जानना
D. हावभाव के साथ कविता बुलवाना

Show Answer/Hide

उत्तर – (C)

21. वाणी ______ होती है और लिखित भाषा की तुलना में काफी तेजी से बदलती रहती है।
A. स्थायी
B. गौण
C. स्थिर
D. अस्थायी

Show Answer/Hide

उत्तर – (C)

22. ‘बहुभाषी-कक्षा’ से तात्पर्य है :
A. जिस कक्षा के शिक्षक/शिक्षिका दो या दो से अधिक भाषाएँ पढ़-लिख सकते हों।
B. जिस कक्षा में कम-से-कम दो भाषाओं में पाठ्य-पुस्तक उपलब्ध हो ।
C. जिस कक्षा में प्रत्येक बच्चे के घर की बोली को सम्मान दिया जाता हो।
D. जहाँ बहुत-सी भाषाओं का अध्यापन किया जाता है।

Show Answer/Hide

उत्तर – (C)

23. संज्ञान के स्तर पर विकसित _____ अन्य भाषाओं में आसानी से अनूदित होती रहती है।
A. भाषा क्षमता
B, ज्ञान क्षमता
C. व्याकरण क्षमता
D. तर्क क्षमता

Show Answer/Hide

उत्तर – (A)

24. भाषा-शिक्षण को _____ संदर्भ में रखकर देखने की आवश्यकता है।
A. बहुभाषी
B. आर्थिक
C. सांस्कृतिक
D. नैतिक

Show Answer/Hide

उत्तर – (A)

निर्देश (प्र.सं. 25 से 30) : नीचे दिए गए पद्यांश को पढ़कर सही सबसे उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प को चुनिए।

हवा चले अनुकूल तो नावें नौसिखिए भी खे लेते हैं,
सहज डगर पर लँगड़े भी चल बैसाखी से लेते हैं।
मिट जाते जो दीप स्वयं रोशन कर लाख चिरागों को
नमन उन्हें है, जो लौटा लाते हैं गई बहारों को।
फैलाकर के हाथ किसी के सम्मुख झुकना आसाँ है,
बहती नदिया से पानी पी प्यास बुझाना आसाँ है,
नित्य खोदकर नए कुएँ जो सबकी प्यास बुझाते हैं,
वही लोग हैं जो सदियों तक जग में पूजे जाते हैं।

25. कवि उन्हें नमन कर रहा है जोः
A. सरल मार्गों पर चलते हैं
B. दूसरों को प्रेरणा देकर मरते हैं
C. लाखों दीपक जलाते हैं
D. लहरों पर नाव चला लेते हैं।

Show Answer/Hide

उत्तर – (B)

26. कविता में बैसाखी’ का भावार्थ है:
A. एक फसल 
B. एक महीना
C. सहारा
D. सीढ़ी

Show Answer/Hide

उत्तर – (C)

27. ‘पानी पी प्यास बुझाना आसाँ है’ में अलंकार है:
A. रूपक
B. अनुप्रास
C. मानवीकरण
D. उपमा

Show Answer/Hide

उत्तर – (B)

28. समाज उन्हें सदा सम्मानित करता है, जोः 
A. नित्य नए कुएँ खोदते हैं।
B. प्यासे को पानी पिलाते हैं।
C. अपने कामों से सबका हित करते हैं।
D. सदियों तक पूजे जाते हैं।

Show Answer/Hide

उत्तर – (C)

29. कवि के अनुसार उनका जीवन आसान नहीं है, जोः
A. स्वयं अपने ही लिए साधन जुटाते हैं।
B. लोगों के सामने हाथ फैलाते हैं ।
C. बैसाखी के सहारे चलते हैं।
D. परिश्रम से बीती बहारों को लौटा लाते हैं।

Show Answer/Hide

उत्तर – (D)

30. ‘नौसिखिया’ है :
A. नया सीखने वाला
B. नौ विषय जानने वाला
C. नए विषय पढ़ने वाला
D. नया सिखाने वाला

Show Answer/Hide

उत्तर – (A)

 

Read Also …. 

UKSSSC Graduation Level Exam 2025 Mock Test Series

UKSSSC Graduation Level Exam 2025 Mock Test Series

SOCIAL PAGE

E-Book UK Polic

Uttarakhand Police Exam Paper

CATEGORIES

error: Content is protected !!
Go toTop