CTET Exam 20 Aug 2023 Paper I (EVS) Answer Key

CTET Exam 20 Aug 2023 Paper I (EVS) Official Answer Key

76. गुजरात के सापेक्ष, उत्तर प्रदेश और आंध्र प्रदेश की क्रमशः स्थितियाँ हैं :
(1) उत्तर-पश्चिम; दक्षिण-पश्चिम
(2) उत्तर-पूर्व; दक्षिण-पश्चिम
(3) उत्तर-पूर्व; दक्षिण-पूर्व
(4) उत्तर-पश्चिम; दक्षिण-पूर्व

Show Answer/Hide

Answer – (3)

77. रामा प्रत्येक शाम को अपने दोस्तों के साथ क्रिकेट खेलता है। वह क्रिकेट खेलने में कौन-सी ऊर्जा का उपयोग करता है ?
(1) प्रकाश ऊर्जा
(2) रासायनिक ऊर्जा
(3) मांसपेशियों की ऊर्जा
(4) ध्वनि ऊर्जा

Show Answer/Hide

Answer – (3)

78. जब हम ईंधन जलाते हैं तो हमें प्राप्त होती है/होते हैं :
(1) केवल प्रकाश ऊर्जा
(2) ऊष्मा एवं प्रकाश ऊर्जा
(3) यांत्रिक एवं प्रकाश ऊर्जा
(4) प्रकाश एवं ध्वनि ऊर्जा

Show Answer/Hide

Answer – (2)

79. निम्नलिखित में से कौन-सी असम में खाए जाने वाले चावलों की एक सामान्य किस्म है जो पकने के बाद चिपचिपे (स्टिकी) हो जाते हैं ?
(1) बोरा चावल
(2) अरबोरीयो चावल
(3) बोम्बा चावल
(4) पोन्नी चावल

Show Answer/Hide

Answer – (1)

80. बिहार राज्य के लोगों के लिए निम्नलिखित में से मधुमक्खी पालन कार्यक्रम आरम्भ करने के वर्ष की सर्वश्रेष्ठ अवधि चुनिए :
(1) अक्टूबर से दिसम्बर
(2) फरवरी से अप्रैल
(3) अप्रैल से जून
(4) अगस्त से अक्टूबर

Show Answer/Hide

Answer – (1)

81. स्तम्भ A और स्तम्भ B का मिलान कीजिए।

स्तम्भ A स्तम्भ B
A. जीरा I. कील की तरह दिखता है
B. केसर II. दक्षिणी अमेरिका से उत्पत्ति
C. मिर्च III. पीले रंग का
D. लौंग IV. छोटा परन्तु खुशबूदार

(1) A-I, B-III, C-II, D-IV
(2) A-IV, B-III, C-II, D-I
(3) A-III, B-IV, C-I, D-II
(4) A-IV, B-I, C-III, D-II

Show Answer/Hide

Answer – (2)

82. बंगाल की खाड़ी का तटवर्ती राज्य / केन्द्र शासित प्रदेश है :
(1) ओडिशा
(2) कर्नाटक
(3) केरल
(4) तेलंगाना

Show Answer/Hide

Answer – (1)

83. जंगलों के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
A. कुडुक भाषा में ‘तोरांग’ का मतलब जंगल है।
B. झारखंड में, ग्राम परिषद् (पंचायत) लॉटरी के माध्यम से यह तय करती है कि किस परिवार को कृषि के लिए कितनी भूमि मिलेगी ।
C. जंगल अधिकार कानून, 2007 उन लोगों को अधिकार दिलाता है जो कम-से-कम 15 वर्षों से जंगलों में रह रहे हैं।
D. मिज़ोरम में लगभग तीन-चौथाई लोग जंगलों से जुड़े हुए हैं।
इनमें सही कथन हैं :
(1) B और C
(2) A और C
(3) A और B
(4) A और D

Show Answer/Hide

Answer – (4)

84. 24 g/mL घनत्व और 6 mL आयतन वाली वस्तु का द्रव्यमान क्या होगा ?
(1) 146 g
(2) 142g
(3) 143 g
(4) 144 g

Show Answer/Hide

Answer – (4)

85. साँपों के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए तथा निम्नलिखित में से ग़लत कथन को चिह्नित कीजिए :
(1) वे अपने भोजन (शिकार) को पूरा निगल जाते हैं।
(2) साँपों के दाँत नुकीले होते हैं।
(3) जहरीले साँपों के डसने वाले दाँत होते हैं।
(4) वे अपने शिकार को चबाकर खाते हैं।

Show Answer/Hide

Answer – (4)

86. काँसा (ब्राँज़) एक मिश्रधातु है जिसे निम्नलिखित में से किन्हें पिघलाकर बनाया जाता है ?
(1) टिन और कॉपर
(2) कॉपर और ज़िंक
(3) ऐलुमिनियम और ज़िंक
(4) ज़िंक और टिन

Show Answer/Hide

Answer – (1)

87. निम्नलिखित में से हाथियों के बारे में सही कथन चुनिए :
A. तीन महीने के हाथी के बच्चे का वज़न सामान्यतः लगभग 100 किलोग्राम होता है।
B. वयस्क हाथी एक दिन में 200 किलोग्राम से अधिक पत्तियों और झाड़ियों को खा सकता है।
C. हाथी बहुत अधिक आराम नहीं करते हैं; वे दिन में दो से चार घण्टे ही सोते हैं।
D. हाथी कीचड़ और पानी से खेलना पसन्द करते हैं।
(1) B और D
(2) A और B
(3) A और C
(4) C और D

Show Answer/Hide

Answer – (4)

88. निम्नलिखित कथनों A और B पर विचार कीजिए :
कथन A :
मन में, ढालू छत वाले मज़बूत बाँसों के खम्भों पर बने ऊँचे उठे हुए लकड़ी के घर बनाए जाते हैं।
कथन B :
मनाली में बारिश बहुत होती है और बर्फ भी पड़ती है। सही विकल्प चुनिए :
(1) A ग़लत है, परन्तु B सही है
(2) A और B दोनों सही हैं,
(3) A और B दोनों ग़लत हैं
(4) A सही है, परन्तु B ग़लत है

Show Answer/Hide

Answer – (1)

89. निम्नलिखित कथनों को पढ़िए तथा सही विकल्प का चयन कीजिए:
अभिकथन (A) :
दाब लगाने पर, गैस को आसानी से संपीडित किया जा सकता है।
कारण (R) :
जब हम किसी गैस पर दबाव लगाते हैं, तो गैसीय कणों के बीच अंतराअणुक स्थान कम हो जाता है और यह आसानी से संपीडित हो जाती है।
(1) (A) ग़लत है, परन्तु (R) सही है ।
(2) (A) और (R) दोनों सही हैं तथा (R), (A) की सही व्याख्या है।
(3) (A) और (R) दोनों सही हैं, परन्तु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
(4) (A) सही है, परन्तु (R) ग़लत है।

Show Answer/Hide

Answer – (2)

90. पौधों के निम्नलिखित मुख्य कार्यों पर विचार कीजिए :
A. भोजन का उत्पादन और भंडारण करना
B. पौधे को शक्ति और सहारा देना
C. पौधे के अन्य भागों को जड़ों से जल और खनिज का स्थानांतरण करना
तने का / के मुख्य कार्य है/हैं :

(1) केवल B और C
(2) केवल B
(3) केवल A और B
(4) A, B और C

Show Answer/Hide

Answer – (1)

 

Read Also :

Read Related Posts

7 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published.

error: Content is protected !!