CTET Dec 2019 Paper II Answer Key

CTET December 2019 – Paper – II (Social Studies / Social Science) Official Answer Key

December 9, 2019

61. निम्नलिखित में से जेंडर रूढ़िवादिता का उदाहरण नहीं है:
(1) कक्षा में अनुशासन बनाये रखने के लड़कों एवं लड़कियों को अलग अलग पंक्तियों में बिठाना ।
(2) सिर्फ लड़कों को फुटबॉल टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है।
(3) सिर्फ लड़कियों को कक्षा का बोर्ड सजाने के लिए कहा जाता है।
(4) हालांकि लड़के कक्षागत चर्चा में दबदबा बनाने का प्रयास करते हैं लेकिन लड़कियों एवं लड़कों, दोनों की सहभागिता को प्रोत्साहित किया जाता है।

Show Answer/Hide

Answer – (4)

62. सामाजिक विज्ञान शिक्षण को प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक होगा :
A. अतीत के सभी सांस्कृतिक प्रथाओं को बनाए रखना।
B. साहित्यिक स्रोतों का समालोचनात्मक विश्लेषण करना चाहे वो कितनी भी पुरानी हो ।
C. सभी गैर-शाब्दिक स्रोतों का निष्कासन करना।
D. स्रोतों के ट्राई-एन्ग्यूलेशन (त्रिकोणीयन) को प्रमुखता देना।
सही विकल्प का चयन करें :
(1) केवल C तथा D
(2) केवल A तथा C
(3) केवल B तथा C
(4) केवल B तथा D

Show Answer/Hide

Answer – (4)

63. कक्षा में ‘सामाजिक न्याय’ के प्रति संवेदनशीलता को प्रोत्साहित किया जा सकता है :
A. कक्षा में विचार-विमर्श के दौरान समकालीन जन आंदोलनों और पक्षसमर्थन की कहानियों के अंशों को शामिल करके।
B. भारतीय सामाजिक परिवेश के ऐतिहासिक सन्दर्भो को एक गैर-बराबर शक्ति समीकरण के रूप में देख कर।
C. सामाजिक न्याय पर आधारित संवैधानिक प्रावधानों को कक्षा चर्चाओं में शामिल करके।
D. कक्षा के दोषी बच्चों को तुरंत शारीरिक दंड देकर ।
सही विकल्प का चयन करें:
(1) C और D
(2) A और B
(3) A, B और C
(4) B, C और D

Show Answer/Hide

Answer – (3)

64. इतिहास शिक्षणशास्त्र प्रयास करेगा कि :
A. इतिहास का निर्माण स्रोतों पर आधारित होता है।
B. इतिहास सामाजिक प्रक्रियाओं में निरंतरता और बदलाव को खोजे।
C. इतिहास व्याख्यानों के विभेदों से संलग्न हो तथा प्रमुख समुदाय के विचारों को अनुमोदित करें।
D. इतिहास घटनाओं को एक काल विशेष के सामाजिक राजनीतिक संदों में रख कर देखे।
सही विकल्प का चयन करें:
(1) केवल B, C तथा D
(2) केवल A, B तथा C
(3) केवल A, B तथा D
(4) केवल A, C तथा D

Show Answer/Hide

Answer – (3)

65. प्रदूषण रहित हवा का अधिकार, भारत में किस मौलिक अधिकार के भाग के रूप में स्वीकारा गया है ?
(1) आज़ादी
(2) समानता
(3) जीवन
(4) न्याय

Show Answer/Hide

Answer – (3)

66. भारत का वर्णन करने के लिए ‘विविधता में एकता’ मुहावरे का निर्माण किसने किया था ?
(1) राजेन्द्र प्रसाद
(2) जवाहरलाल नेहरू
(3) बी.आर. अम्बेडकर
(4) एम.के. गांधी

Show Answer/Hide

Answer – (2)

67. लोक सभा में कितने सदस्य मनोनीत होते हैं ना की मतदान द्वारा चुन कर आते हैं ?
(1) 0 (कोई भी नहीं)
(2) 4 (चार)
(3) 1 (एक)
(4) 2 (दो)

Show Answer/Hide

Answer – (4)

68. 2006 में नेपाल में सरकार का रूप राजतंत्र से बदल कर ______ हो गया।
(1) अल्पतंत्र
(2) एकतंत्र
(3) तानाशाही
(4) लोकतंत्र

Show Answer/Hide

Answer – (4)

69. जन स्वास्थ्य के क्षेत्र में कोस्टा रीका उपागम किसे कहा गया है?
(1) सेना के जवानों के स्वास्थ्य पर खर्चा करना।
(2) स्वास्थ्य और सुरक्षा पर एक समान खर्च करना।
(3) सुरक्षा बजट पर स्वास्थ्य बजट से ज्यादा खर्च करना।
(4) सैन्य बल ना रखना ताकि जन स्वास्थ्य पर ज्यादा खर्च किया जा सके।

Show Answer/Hide

Answer – (4)

70. 1997 में भारतीय उच्चतम न्यायालय ने विशाखा निर्देश की रचना महिलाओं को ______ यौन उत्पीड़न से बचाने के लिए की।
(1) सड़कों पर
(2) गाड़ियों में
(3) कार्यस्थलों पर
(4) वैवाहिक संबंधों में

Show Answer/Hide

Answer – (3)

71. निम्नलिखित में से कौन, भारत में एक राज्य के राज्यपाल की नियुक्ति करते हैं ?
(1) अटार्नी जनरल
(2) विधानसभा के सदस्य
(3) संसद के सदस्य
(4) केन्द्र सरकार

Show Answer/Hide

Answer – (4)

72. निम्नलिखित में से कौन ग्रामीण प्रशासनिक अधिकारी नहीं है ?
(1) लेखपाल
(2) पटवारी
(3) नगर निगम वार्ड काउंसिलर
(4) भूमि रिकार्ड अधिकारी

Show Answer/Hide

Answer – (3)

73. भारतीय उच्चतम न्यायालय द्वारा दिये गये डी.के.बासू निर्देश क्या है ?
(1) गिरफ्तारी, नज़रबन्दी और पूछ-ताछ के दौरान पुलिस द्वारा पालन की जाने वाली प्रक्रियाओं से जुड़े निर्देश।
(2) कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न की रोकथाम के लिए निर्देश।
(3) बच्चों के हानिकारक रोज़गारों से बचाव के लिए निर्देश।
(4) घरेलू हिंसा से महिलाओं के बचाव के लिए निर्देश ।

Show Answer/Hide

Answer – (1)

74. वन अधिकार कानून-2006 अपने शीर्षक में कौन सी श्रेणी के अधिकारों को स्वीकारता है ?
(1) अति पिछड़ी जातियाँ
(2) अनुसूचित जनजातियाँ
(3) अनुसूचित जातियाँ
(4) आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग

Show Answer/Hide

Answer – (2)

75. द्वितीयक स्रोत का एक उदाहरण है
(1) हमारे अतीत – (I) – कक्षा 6 के लिए एन.सी.ई.आर.टी. की इतिहास की पाठ्यपुस्तक
(2) भारत का संविधान
(3) जनगणना रिपोर्ट, 2011
(4) जन्म एवं मृत्यु के पंजीकरण रिकार्ड

Show Answer/Hide

Answer – (1)

UKSSSC Graduation Level Exam 2025 Mock Test Series

UKSSSC Graduation Level Exam 2025 Mock Test Series

SOCIAL PAGE

E-Book UK Polic

Uttarakhand Police Exam Paper

CATEGORIES

error: Content is protected !!
Go toTop