CDS Answer Key

CDS II Exam 2017 – General Knowledge Exam Paper

February 12, 2019

21. अधिकांश ओज़ोन गैस (लगभग 90%) किस वायुमंडलीय परत में स्थित है?
A. आयनमंडल
B. क्षोभमंडल
C. समतापमंडल
D. मध्यमंडल

Show Answer/Hide

Answer – (C)

22. बायोगैस के मुख्य घटक क्या हैं?
A. मेथैन और सल्फर डाइऑक्साइड
B. मेथैन और कार्बन डाइऑक्साइड
C. मेथैन, हाइड्रोजन और नाइट्रिक ऑक्साइड
D. मेथैन और नाइट्रिक ऑक्साइड

Show Answer/Hide

Answer – (B)

23. नीचे दिए गए भारतीय राज्यों में से किन दो अनुसूची में प्रत्येक से निर्वाचित होने वाले राज्य सभा के सदस्यों की संख्या को निर्धारित किया गया है?
A. पाँचवी अनुसूची
B. तीसरी अनुसूची
C. छठी अनुसूची
D. चौथी अनुसूची

Show Answer/Hide

Answer – (B)

24. ‘प्रत्यायोजन’ के बारे में, निम्नलिखित में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
1. यह जिम्मेदारी का परित्याग है।
2. इसका अर्थ एक निम्नतर प्राधिकारी द्वारा एक उच्चतर प्राधिकारी को निर्दिष्ट अधिकार दिया जाना है।
3. यह पर्यवेक्षण और पुनरीक्षण के अधीन है।
4.यह संगठन में प्राधिकार बाँटने का एक तरीका है।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए
A. केवल 3
B. केवल 2 और 4
C. 3 और 4
D. 1, 2 और 4

Show Answer/Hide

Answer – (C)

25. निम्नलिखित में से कौन-सी विशेषताएँ ब्रिटिश संविधान से भारत के संविधान में ली गई थीं?
1. कानून का शासन
2. विधि-निर्माण प्रक्रिया
3. न्यायपालिका की स्वतंत्रता
4. संसदीय व्यवस्था
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए
A. केवल 1 और 2
B. 2, 3 और 4
C. केवल 1 और 4
D. 1, 2 और 4

Show Answer/Hide

Answer – (D)

26. भारत के संविधान की निम्नलिखित में से किस राज्यों में, पंचायत चुनाव लड़ने का पात्र होने के लिए कुछ निश्चित न्यूनतम शैक्षणिक अर्हताएँ होनी आवश्यक है?
1. पंजाब
2.हरियाणा
3. कर्नाटक
4.राजस्थान
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए
A. 1 और 2
B. 2 और 4
C. 2 और 3
D. 1 और 4

Show Answer/Hide

Answer – (D)

27. वर्ष 2016-17 के लिए भारत की विभिन्न बागवानी फसलों के बारे में, निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही नहीं है?
A. पिछले वर्ष की तुलना में, बागवानी फसलों के तहत आने वाले क्षेत्र में वृधि हुई है।
B. पिछले वर्ष की तुलना में, मौजूदा वर्ष में फलोत्पादन अधिक हुआ है।
C. पिछले वर्ष की तुलना में, मौजूदा वर्ष में आलू उत्पादन के सापेक्ष प्याज उत्पादन में वृधि की दर अधिक है ।
D. टमाटर पैदा करने वाले प्रमुख राज्य मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, ओडिशा और गुजरात हैं।

Show Answer/Hide

Answer – (C)

28. किसी देश के ‘जनसांख्यिकीय लाभांश’ की घटना किससे संबंधित है?
A. कुल जनसंख्या में तीव्र पतन (गिरावट)
B. श्रमजीवी काल (कार्यकारी आय्) वाली जनसंख्या में वृद्धि
C. शिशु मृत्यु दर में गिरावट
D. स्त्री-पुरुष अनुपात में वृद्धि

Show Answer/Hide

Answer – (B)

29. निम्नलिखित घटनाओं को भारत में उनके घटने के सुसंगत क्रम में व्यवस्थित कीजिए :
1. महालनोबिस मॉडल
2. योजना छुट्टी
3. आवर्ती योजना (रोलिंग प्लान)
A. 1, 2, 3
B. 3, 2, 1
C. 2, 3, 1
D. 1, 3, 2

Show Answer/Hide

Answer – (A)

30. भारत में मौद्रिक नीति, निम्नलिखित साधनों में से किनका प्रयोग करती है?
1. बैंक दर
2. मुक्त बाजार संक्रियाएँ
3. सरकारी ऋण
4. लोक राजस्व
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए
A. केवल 1 और 2
B. केवल 2 और 3
C. केवल 1 और 4
D. 1, 2, 3 और 4

Show Answer/Hide

Answer – (A)

UKSSSC Graduation Level Exam 2025 Mock Test Series

UKSSSC Graduation Level Exam 2025 Mock Test Series

SOCIAL PAGE

E-Book UK Polic

Uttarakhand Police Exam Paper

CATEGORIES

error: Content is protected !!
Go toTop