111. INSV तारिणी नामक पाल जलयान पर पृथ्वी (ग्लोब) की जलपथ से परिक्रमा करने के लिए भारतीय नौसेना के सभी महिलाओं वाले एक अभियान दल हेतु चार विराम निर्धारित किए गए हैं । निम्नलिखित में से कौन-सा उनमें से एक विराम नहीं है?
A. फ्रेमेटल
B. लिटेलटन
C. पोर्ट स्टेंले
D. डर्बन
Show Answer/Hide
112. GST लाने के लिए संविधानिक संशोधन की आवश्यकता क्यों थी?
A. संविधान में संशोधन के बिना GST लाने के लिए संघ के साथ सहमत होने के लिए राज्य तैयार नहीं थे
B. GST समवर्ती आधार पर कार्यान्वित होना था और अनुच्छेद 246 ऐसे मामले के लिए अपर्याप्त था
C. वित्त मंत्रियों की सशक्त समिति ने संविधानिक संशोधन की संस्तुति की थी
D. GST परिषद् ने संविधानिक संशोधन की संस्तुति की थी ताकि उनकी शक्ति में वृदधि हो Show Answer/Hide
113. विश्व के पहले विभाजन (पार्टीशन) संग्रहालय का उद्घाटन हाल ही में कहाँ हुआ है?
A. नई दिल्ली
B. लाहौर
C. अमृतसर
D. इस्लामाबाद
Show Answer/Hide
114. भारत सरकार का सेत् भारतम कार्यक्रम, निम्नलिखित में से किसके लिए है?
A. वस्तुओं के परिवहन के लिए प्रमुख नदियों पुलों का निर्माण
B. राष्ट्रीय राजमार्गों पर सुरक्षित और सीवनहीन यात्रा के लिए पुलों का निर्माण
C. तटवर्ती क्षेत्रों को जोड़ने के लिए सड़कों का निर्माण
D. प्रवेश स्तर तथा सेवा स्तर पर राजमार्ग अभियंताओं का प्रशिक्षण
Show Answer/Hide
115. वैश्विक पर्यावरण सुविधा अनुदान करार (ग्लोबल इनवाइरमेंट फैसिलिटी ग्रांट एग्रीमेंट) जिसे भारत ने अगस्त 2017 में विश्व बैंक के साथ ‘पारिस्थितिकी सेवा सुधार परियोजना के लिए हस्ताक्षरित किया है, के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही नहीं है?
A. परियोजना का आकार लगभग USD 25 मिलियन है
B. परियोजना की अवधि 15 वर्ष है
C. परियोजना पूर्णत: विश्व बैंक द्वारा उसके GRF न्यास कोष से वित्तपोषित होगा
D. पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय इस परियोजना को कार्यान्वित करेगा
Show Answer/Hide
116. गरीबी उन्मूलन में अर्थ-साहाय्य के एक विकल्प के रूप में, UBI का क्या तात्पर्य है?
A. संयुक्त मूल आय
B. अपरिभाषित मूल आय
C. अप्रतिबंधित मूल आय
D. सार्विक मूल आय
Show Answer/Hide
117. निम्नलिखित प्राधिकरणों में से किसने हाल ही में ‘MyFASTag’ तथा ‘FASTag Partner’ मोबाइल ऐप्स शुरू किए हैं?
A. दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण
B. राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण
C. विमानपत्तन आर्थिक विनियामक प्राधिकरण
D. राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण
Show Answer/Hide
118. भारत सरकार की प्रगति छात्रवृत्ति स्कीम निम्नलिखित में से किसके लिए है?
A. बालिकाओं की उच्च शिक्षा पर
B. बालिकाओं की तकनीकी शिक्षा
C. बालिकाओं की माध्यमिक शिक्षा
D. बालिकाओं की प्रारंभिक शिक्षा
Show Answer/Hide
119. सांसद आदर्श ग्राम योजना (SAGY) की एक विशेषता निम्नलिखित में से क्या नहीं है?
A. यह सामुदायिक सहभागिता पर केन्द्रित है।
B. यह एक संसद सदस्य द्वारा मार्गदर्शित है।
C. इसका लक्ष्य गाँव के लिए अवसंरचना निर्मित करना है
D. प्रत्येक चिन्हित ग्राम पंचायत के लिए एक ग्राम विकास योजना तैयार किया जाना है
Show Answer/Hide
120. निम्नलिखित में से किये राष्ट्रीय वाय गणवत्ता सूचकांक में सम्मिलित नहीं किया गया है?
A. सल्फर
B. नाइट्रोजन डाइऑक्साइड
C. सीसा (लेड)
D. मेथैन
Show Answer/Hide
Read Also : |
---|