CDS Exam (II) 2018 – सामान्य अध्धयन Exam Paper | TheExamPillar
CDS II Exam 2018 General Knowledge ANSWER KEY

CDS Exam (II) 2018 – सामान्य ज्ञान Exam Paper

61. भारत सरकार अधिनियम, 1858 के संबंध में निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
1. ब्रिटिश राज ने ईस्ट इंडिया कम्पनी से भारत पर संप्रभुता ग्रहण की थी
2. ब्रिटिश संसद ने भारत के शासन के लिए पहला कानून ब्रिटिश राज के प्रत्यक्ष शासन के अधीन ही अधिनियमित किया था
3. यह अभिनियम देश के प्रशासन में बिना किसी लोकप्राय सहभागिता वाले निरंकुश साम्राज्यिक नियंत्रण के सिद्धान्त से अधिशासित था
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए
A. केवल 1 और 2
B. केवल 2
C. 1, 2 और 3
D. केवल 1 और 3

Show Answer/Hide

Answer – (A)

62. भारतीय परिषद अधिनियम (इंडियन काउंसिल्स ऐक्ट), 1861 के संबंध ममें निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
1. इस अधिनियम ने गवर्नर-जनरल की शासी परिषद में गैर-सरकारी सदस्यों को सम्मिलित कर लोकपरीयता का एक पुट डाल दिया।
2. सदस्यों को नामनिर्दिष्ट किया जाता था तथा उनके कार्यों को अनन्य रूप से उन विधायी प्रस्तावों के विचार तक सीमित कर दिया गया था जो गवर्नर-जनरल द्वारा इसके समक्ष रखे जाते थे
3. गवर्नर-जनरल के पास प्रभावी विधायी शक्ति नहीं थी
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए
A. केवल 1 और 2
B. केवल 2 और 3
C. 1, 2 और 3
D. केवल 1

Show Answer/Hide

Answer – (A)

63. संविधान सभा द्वारा अंगीकरत ऐतिहासिक उद्देश्यों के कथन के संबंध में निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
1. उद्देश्यों के कथन ने अपने सभी उत्तरवर्ती चरणों से संविधान के रूपनिर्माण को अनुप्राणित किया ।
2. यह केवल एक प्रस्ताव-भर ही नहीं था, बल्कि एक घोषणा, एक द्रढ़ सकल्प और एक प्रतिज्ञा थी
3. इसने हमारे संविधान का अंतनिर्हित दर्शन प्रदान किया
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए
A. केवल 1 और 2
B. केवल 1
C. 1, 2 और 3
D. केवल 2 और 3

Show Answer/Hide

Answer – (C)

64. सितम्बर 2018 में संपन्न 2+2 दिवपक्षीय संवाद किनके बीच हुआ?
A. भारत के विदेश मंत्री व रक्षा मंत्री का उनके अमेरिकी समकक्षों के साथ
B. भारत के वित्त मंत्री व रक्षा मंत्री का उनके रूसी समकक्षों के साथ
C. भारत के गृह मंत्री व रक्षा मंत्री का उनके पाकिस्तानी समकक्षों के साथ
D. भारत के विदेश मंत्री व रक्षा मंत्री का उनके पाकिस्तानी समकक्षों के साथ

Show Answer/Hide

Answer – (A)

65. अप्रैल 2018 में गठित रक्षा योजना समिति का अध्यक्ष (चेयरमैन) कौन है?
A. प्रधानमंत्री
B. राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार
C. रक्षा मंत्री
D. थलसेना प्रमुख

Show Answer/Hide

Answer – (B)

66. ‘तेजस’ निम्नलिखित में से किसका नाम है?
A. मुख्य युद्धक टैंक
B. नाभिकीय पनडुब्बी
C. लघु युद्धक वायुयान
D. वायुयान वाहक

Show Answer/Hide

Answer – (C)

67. वर्तमान नीति के अनुसार स्वतः अनुमोदित मार्ग के अधीन रक्षा क्षेत्र में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश निम्नलिखित में से किस सीमा तक अनुमत है?
A. 26 प्रतिशत
B. 74 प्रतिशत
C. 51 प्रतिशत
D. 49 प्रतिशत

Show Answer/Hide

Answer – (D)

68. मई 2017 में रक्षा मंत्रालय द्वारा रक्षा क्षेत्र में सामरिक भागीदारी की नीति अनुमोदित की गई थी। सामरिक भागीदारी मार्ग के माध्यम से अधिग्रहण के लिए मंत्रालय द्वारा अभिनिर्धारित चार क्षेत्रों में निम्नलिखित में से कौन-सा क्षेत्र नहीं है?
A. तोपें (आर्टिलरी गन)
B. युद्धक वायुयान और हेलीकाप्टर
C. पनडुब्बी
D. बख्तरबंद युद्धक वाहन व मुख्य युद्धक टैंक

Show Answer/Hide

Answer – (A)

69. परिवर्णी शब्द ‘CAATSA’ निम्नलिखित में से किस देश द्वारा अधिनियमित विधान को निर्दिष्ट करता है?
A. यूनाइटेड किंगडम
B. संयुक्त राज्य अमरीका
C. रूस
D. भारत

Show Answer/Hide

Answer – (B)

70. भारत सरकार द्वारा आकार अधिनियम के पुनरीक्षण और एक नए प्रत्यक्ष-कर कानून का प्रारूप बनाने हेतु नवम्बर 2017 में गठित ‘कार्य बल’ का संयोजक इनमें से कौन है?
A. गिरीश आहूजा
B. मुकेश पटेल
C. अरबिन्द मोदी
D. मानसी केडिया

Show Answer/Hide

Answer – (C)

71. जुलाई 2018 में मंत्रिमंडल के निर्णय के संबंध में निम्नलिखित में से किस एक फसल के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) में वृद्धि की प्रतिशतता अधिकतम है?
A. ज्वार(संकर)
B. बाजरा
C. मक्का
D. सोयाबीन

Show Answer/Hide

Answer – (C)

निर्देश : निम्नलिखित चार (4) प्रश्नांशों में दो कथन हैं, कथन I और कथन II. इन दोनों कथनों का सावधानीपूर्वक परीक्षण कीजिए और नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए ।
कूट :
A. दोनों कथन अलग-अलग सही हैं और कथन II कथन I का सही स्पष्टीकरण है।
B. दोनों कथन अलग-अलग सही हैं, किन्तु कथन II कथन I का सही स्पष्टीकरण नहीं
C. कथन I सही है, किन्तु कथन II गलत है।
D. कथन I गलत है, किन्तु कथन II सही है।

72. कथन I :
भारत में 2017-2018 के दौरान राज्यों का कुल राजकोषीय घाटा लगातार तीसरे वर्ष 3 प्रतिशत की FRBM सीमा के स्तर से ऊपर बना रहा

कथन II :
विशेष श्रेणी के राज्यों का वित्तीय घाटा 20172018 की तुलना में 2016-2017 में अधिक ऊँचे स्तर पर पहुँच गया।

Show Answer/Hide

Answer – (B)

73. कथन I :
2007-2008 से 2015-2016 के मध्य भारतीय अर्थव्यवस्था में बचत दर में तीव्र गिरावट हुई है।
कथन II :
घरेलू और सार्वजनिक बचत में गिरावट हुई है।

Show Answer/Hide

Answer – (A)

74. कथन I :
भारत में अनुसंधान में निजी निवेश, सार्वजनिक निवेशों से बहुत अधिक पीछे (कम) है।
कथन II :
देश की अनुसंधान गतिविधियों में विश्वविधालय तुलनात्मक रूप से छोटी भूमिका निभाते हैं ।

Show Answer/Hide

Answer – (B)

75. कथन I :
भारत में क्रषी अभी भी कुल रोजगार का काफी बड़ा हिस्सा है।
कथन II :
भारत में कृषी पैदावार की अस्थिरता में कोई कमी नहीं आई है।

Show Answer/Hide

Answer – (C)

76. इनमें से कौन यूरोपीय यात्री कभी वापस यूरोप नहीं गया और भारत में ही बस गया?
A. दुआर्ते बरबोसा
B. मनुची
C. टेवरनियर
D. बर्नीयर

Show Answer/Hide

Answer – (B)

77. विजयनगर में अमर नायकों का वर्ग निम्नलिखित में से किसका संदर्भ प्रदान करता हैं?
A. गाँव का मुखिया
B. वरिष्ठ असैनिक (सिविल)
C. करद प्रधान
D. सेना कमांडर

Show Answer/Hide

Answer – (D)

78. अकबर के शासनकाल के लिए एक महत्वपूर्ण स्रोत तारीख-ए-अकबरी पारसी भाषा के इन विद्वानों में से किसके द्वारा लिखी गयी थी?
A. आरिफ़ कंदहारी
B. बयाजिद बयात
C. अब्दुल कादिर बादयूनी
D. निज़ामुद्दीन अहमद

Show Answer/Hide

Answer – (A)

79. मुकर्रब खान, एक अभिजात व्यक्ति, किस मुगल सम्राट का अत्यंत प्रियपात्र था?
A. अकबर
B. जहाँगीर
C. फर्रुखसियर
D. शाह आलम

Show Answer/Hide

Answer – (A)

80. 18वीं शताब्दी में अवध का सबसे पहला नवाब वजीर कौन था?
A. नवाब सफदरजंग
B. नवाब सआदत अली खान
C. नवाब शुजा-उद-दौला
D. नवाब सआदत खान

Show Answer/Hide

Answer – (B)

Leave a Reply

Your email address will not be published.

error: Content is protected !!