Asia Continent

एशिया महाद्वीप (Asia Continent)

April 16, 2019

एशिया (Asia)

एशिया विश्व का विशालतम महाद्वीप होने के साथ-साथ उच्चावच की दृष्टि से अत्यधिक विभिन्नताएं समेटे हुए है। अंटार्कटिका महाद्वीप को अपवाद के रूप में छोड़कर एशिया विश्व का सर्वाधिक ऊँचा महाद्वीप है जिसके धरातल की औसत ऊँचाई समुद्र तल से 960 मीटर है। विश्व का सर्वोच्च शिखर माउंट एवरेस्ट (Mount Everest) इसी महाद्वीप में स्थित हैं जिसकी ऊँचाई 8848 मीटर है। विश्व का सबसे निचला स्थल – मृत सागर निम्न भूमि इस महाद्वीप के पश्चिमी भाग में स्थित है जिसकी समुद्र तल से गहराई लगभग 396 मीटर है। यही नहीं विश्व की सबसे गहरी महाद्वीपीय खाई (Trough) बैकल झील के रूप में साइबेरिया क्षेत्र में स्थित है जिसकी समुद्र तल से गहराई 1295 मीटर है। एशिया महाद्वीप का सबसे ऊँचा पठार एशिया के मध्यवर्ती भाग में पामीर की गांठ के रूप में विस्तृत है जिसकी समुद्र तल से औसत ऊँचाई 7400 मीटर है।

Asia Continent
एशिया महाद्वीप (Asia Continent)

एशिया महाद्वीप का लगभग 26 प्रतिशत निम्न मैदानी भाग है जिसकी समुद्र सतह से ऊँचाई 200 मीटर से कम है। दूसरी ओर एशिया का लगभग 60 प्रतिशत भाग 200 मीटर से 2000 मीटर के मध्य की ऊँचाई रखता है जबकि शेष 14 प्रतिशत भाग 2000 मीटर से अधिक ऊँचाई वाला है।

  • क्षेत्रफल – 4,45,79,000 वर्ग किमी.
  • जनसंख्या – 4,47,83,15,164 (2017 के अनुसार)
  • कुल देश – 50
  • विश्व के क्षेत्रफल का कुल – 30%
Read More :

Read More Geography Notes

 

UKSSSC Graduation Level Exam 2025 Mock Test Series

UKSSSC Graduation Level Exam 2025 Mock Test Series

SOCIAL PAGE

E-Book UK Polic

Uttarakhand Police Exam Paper

CATEGORIES

error: Content is protected !!
Go toTop