UPPCS 2015 Pre Exam Paper 1 Canceled

उत्तर प्रदेश PCS – 2015 हल (Solved) प्रश्नपत्र – सामान्य अध्ययन 1st (Canceled)

21. राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाता है
A. 15 जनवरी को
B. 25 जनवरी को
C. 15 फरवरी को
D. 25 फरवरी को

Show Answer/Hide

उत्तर –  (B)

22. ‘एशिया की धुरी‘ विदेश नीति की रणनीति है
A. भारत की
B. जापान की
C. चीन की
D. यू. एस. ए. की

Show Answer/Hide

उत्तर –  (D)

23. निम्नलिखित में कौन सही सुमेलित नहीं है ?
A. मोतीलाल नेहरू – नेहरू रिपोर्ट
B. एम. के. गांधी – चम्पारन आन्दोलन
C. एस. सी. बोस – फॉरवर्ड ब्लॉक
D. एम. ए. जिन्ना – खिलाफत आन्दोलन

Show Answer/Hide

उत्तर –  (D)

24. भारत में नागरिकता की निम्नलिखित विशेषताओं में से कौन सी सही है ?
A. राज्य तथा राष्ट्र की दोहरी नागरिकता
B. राज्य की एकल नागरिकता
C. सम्पूर्ण भारत की एकल नागरिकता
D. भारत और अन्य देश की दोहरी नागरिकता

Show Answer/Hide

उत्तर –  (C)

25. सितम्बर 2014 में भारत यात्रा के दौरान चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग सर्वप्रथम गए
A. अहमदाबाद
B. दिल्ली
C. कोलकाता
D. बैंगलूरू

Show Answer/Hide

उत्तर –  (A)

26. निम्नलिखित में से किसको 49वाँ ज्ञानपीठ पुरस्कार नवम्बर 2014 में राष्ट्रपति द्वारा प्रदत्त किया गया ?
A. दूधनाथ सिंह को
B. रमेशचन्द्र शाह को
C. ममता कालिया को
D. केदारनाथ सिंह को

Show Answer/Hide

उत्तर –  (D)

27. फरवरी 2015 में जारी किए गए वीडियो के अनुसार आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट ने एक अपह्यत वायुयान चालक को जिन्दा जला दिया, जो सम्बन्धित था
A. जॉर्डन से
B. इज़राइल से
C. जापान से
D. सऊदी अरब से

Show Answer/Hide

उत्तर –  (A)

28. 18वाँ दक्षेस (SAARC) सम्मेलन 26-27 नवम्बर, 2014 को आयोजित किया गया था
A. काबुल में
B. काठमाण्डू में
C. कोलम्बो में
D. नई दिल्ली में

Show Answer/Hide

उत्तर –  (B)

29. भारत का निम्नलिखित में से कौन सा राज्य सन् 2014 में ओलावृष्टि से सर्वाधिक दुष्प्रभावित हुआ था?
A. गुजरात
B. कर्नाटक
C. महाराष्ट्र
D. उत्तर प्रदेश

Show Answer/Hide

उत्तर –  (C)

30. हाल की में समाचरों में चर्चित पत्रिका चार्ली हेब्डो प्रकाशित होती है
A. जर्मनी से
B. डेनमार्क से
C. ऑस्ट्रेलिया से
D. फ़्रांस से

Show Answer/Hide

उत्तर –  (D)

31. सलमान रशदी का हाल (2015) का उपन्यास है
A. द इन्चैन्ट्रेस ऑफ फ्लॉरेंस
B. टू इयर्स ऐट मन्थ्स ऐन्ड ट्वेन्टी ऐट नाइट्स
C. शालीमार द क्लाउन
D. फ्यूरी

Show Answer/Hide

उत्तर –  (B)

32. प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने संयुक्त राष्ट्र की आम सभा के 69वें सत्र में न्यूयॉर्क में हिन्दी में उद्बोधन किया
A. 25 सितम्बर, 2014 को
B. 26 सितम्बर, 2014 को
C. 27 सितम्बर, 2014 को
D. 28 सितम्बर, 2014 को

Show Answer/Hide

उत्तर –  (C)

33. निम्नलिखित में से किसने चीन को चेतावनी दी है कि वह वियतनाम एवं फिलीपींस जैसे छोटे देशों को सागर सम्बन्धी मुद्दों पर धमकी न दे ?
A. ब्लाडीमिर पुतिन ने
B. डेविड केमरून ने
C. बराक ओबामा ने
D. एंजिला मर्केल ने

Show Answer/Hide

उत्तर –  (C)

34. निम्नलिखित में से किसको हिन्दी भाषा का ‘साहित्य अकादमी ‘ पुरस्कार वर्ष 2014 के लिये प्रदान किया गया है ?
A. रमेशचन्द्र शाह को
B. ममता कालिया को
C. मैत्रेयी पुष्पा को
D. दूधनाथ सिंह को

Show Answer/Hide

उत्तर –  (A)

35. निम्नलिखित गैसों में से किसको अभी हाल ही में सीरिया के गृहयुद्ध में रासायनिक शस्त्र के रूप में प्रयोग किया गया है ?
A. मस्टर्ड गैस को
B. क्लोरीन गैस को
C. मिथाइल आइसोसायनाइड गैस को
D. सारिन गैस को

Show Answer/Hide

उत्तर –  (D)

36. निम्नलिखित देशों में से किस देश में फीफा (FIFA) विश्व कप मैच 2014 में खेले गये थे ?
A. जर्मनी में
B. नीदरलैंड में
C. ब्राजील में
D. स्पेन में

Show Answer/Hide

उत्तर –  (C)

37. स. रा. अमेरिका ने चार देशों को ‘ द्रोन ‘ बेचने की स्वीकृति दे दी है। निम्नलिखित देशों में से कौन उन देशों की सूची में नहीं है?
A. मलेशिया
B. जापान
C. सिंगापुर
D. संयुक्त अरब अमीरात

Show Answer/Hide

उत्तर –   

38. अग्नि -5 मिसाइल के विषय में निम्नलिखित तथ्यों में से कौन सही नहीं है ?
A. इसे कहीं से भी प्रक्षेपित किया जा सकता है।
B. इसकी प्रक्षेपण श्रेणी 5000 km तक की है।
C. यह दुश्मनों के राडार की पहुँच से बाहर रहेगी।
D. यह पूर्णत: स्वदेशी नहीं है।

Show Answer/Hide

उत्तर –  (D)

39. भारत का दूसरा ‘ फॉरेन्सिक विश्वविद्यालय‘ निम्न में से कहाँ स्थापित होने के लिये प्रस्तावित है ?
A. लखनऊ में
B. वाराणसी में
C. आगरा में
D. रामपुर में

Show Answer/Hide

उत्तर –  (D)

40. ‘आन्ध्र प्रदेश पुनर्गठन विधेयक‘ राष्ट्रपति द्वारा अनुमोदित तथा हस्ताक्षरित किया गया
A. मार्च, 2014 में
B. फरवरी, 2014 में
C. जनवरी, 2014 में
D. अप्रैल, 2014 में

Show Answer/Hide

उत्तर –  (A)

1 Comment

  1. UPPSC 2015 PAPER 1 GEN. STUDIES ME 137 NO. KA SABAL GALAT HAI .PLEASE CORRECT IT
    DAKSHIN KI GANGA KAVERI HA GODAWARI NAHI.

    THANK YOU

Leave a Reply

Your email address will not be published.

error: Content is protected !!