UPPSC APO Preliminary Exam - 22 March 2026 (Answer Key)

UPPSC APO Preliminary Exam – 22 March 2026 (Answer Key)

March 23, 2026

Q71. पाकला नारायण स्वामी के बाद में प्रतिपादित मृत्युकालिक कथन की सुसंगतता के सिद्धांत को भारतीय उच्चतम न्यायालय ने निम्नलिखित में से किस वाद में स्वीकार किया ?
(a) कौशल राव बनाम बम्बई राज्य में
(b) वजीर चंद बनाम हरियाणा राज्य में
(c) जयम्मा बनाम कर्नाटक राज्य में
(d) कुसा बनाम उड़ीसा राज्य में

Show Answer/Hide

Answer – (a)
व्याख्या: उच्चतम न्यायालय ने कौशल राव बनाम बम्बई राज्य के मामले में पाकला नारायण स्वामी के मामले में प्रतिपादित मृत्युकालिक कथन (Dying Declaration) के सिद्धांतों को स्वीकार किया और विस्तृत दिशा-निर्देश दिए।

Q72. सूची I को सूची II से सुमेलित कीजिए तथा सूचियों के नीचे दिए गए कूट में से सही उत्तर चुनिए :
सूची I                           –           सूची II
A. सत्र (सेशन) न्यायालय – i. धारा 22, भा.ना.सु.सं., 2023
B. कार्यपालक मजिस्ट्रेट   – ii. धारा 8, भा.ना.सु.सं., 2023
C. न्यायालय जिनके द्वारा अपराध विचारणीय हैं – iii: धारा 14, भा.ना.सु.सं.,  2023
D. दण्डादेश जो उच्च न्यायालय और सत्र (सेशन) न्यायालय पारित कर सकेंगे – iv. धारा 21, भा.ना.सु.सं., 2023
कूट :
(a) A-iv, B-ii, C-iii, D-i
(b) A-ii, B-iii, C-iv, D-i
(c) A-iii, B-iv, C-ii, D-i
(d) A-ii, B-iv, C-iii, D-i

Show Answer/Hide

Answer – (d)
सत्र न्यायालय: ii. धारा 8
कार्यपालक मजिस्ट्रेट: iv. धारा 14
अपराध विचारणीय न्यायालय: iii. धारा 21
दण्डादेश (HC/Session): i. धारा 22

Q73. भा. ना.सु.सं., 2023 की किस धारा में यह प्रावधान है कि पंद्रह वर्ष से कम आयु के बालक को पुलिस स्टेशन पर नहीं बुलाया जा सकता है ?
(a) धारा 179
(b) धारा 180
(c) धारा 181
(d) धारा 178

Show Answer/Hide

Answer – (a)
व्याख्या: BNSS की धारा 179 (पूर्ववर्ती CrPC 160) के अनुसार, 15 वर्ष से कम आयु के बालक या 65 वर्ष से अधिक के व्यक्ति को उनके निवास स्थान के अलावा कहीं और (जैसे थाना) पूछताछ के लिए नहीं बुलाया जा सकता।

Q74. पुलिस अधिनियम, 1861 की निम्नलिखित में से किस धारा में पुलिस अधिकारियों के कर्तव्यों का प्रावधान है ?
(a) धारा 21
(b) धारा 22
(c) धारा 24
(d) धारा 23

Show Answer/Hide

Answer – (d)
व्याख्या: पुलिस अधिनियम, 1861 की धारा 23 में पुलिस अधिकारियों के कर्तव्यों (जैसे वारंट निष्पादित करना, सूचनाएं एकत्र करना आदि) का विस्तार से वर्णन है।

Q75. निम्नलिखित में से किसे विशिष्ट रूप से याचिका (रिट) के रूप भारतीय संविधान में उल्लेखित नहीं किया गया है ?
(a) परमादेश
(b) निषेधाज्ञा
(c) प्रतिषेध
(d) अधिकार-पृच्छा

Show Answer/Hide

Answer – (b)
व्याख्या: भारतीय संविधान के अनुच्छेद 32 और 226 में पांच रिटों का उल्लेख है: बंदी प्रत्यक्षीकरण, परमादेश, प्रतिषेध, उत्प्रेषण और अधिकार-पृच्छा। निषेधाज्ञा (Injunction) एक सिविल उपचार है, रिट नहीं।

Q76. सूची I को सूची II से सुमेलित कीजिए तथा सूचियों के नीचे दिए गए कूट में से सही उत्तर चुनिए :
सूची I                –           सूची II

A. सबूत का भार –           i. भा.सा.अ., 2023 की धारा 109
B. सबूत का भार किस पर होता है – ii. भा. सा.अ., 2023 की धारा 106
C. विशिष्ट तथ्य के बारे में सबूत का भार – iii. भा.सा.अ., 2023 की धारा 105
D. विशेषत: ज्ञात तथ्य को साबित करने का भार – iv.भा.सा.अ., 2023 की धारा 104
कूट :
(a) A -iii, B-iv, C-i, D-ii
(b) A-iv, B-iii, C-ii, D-i
(c) A-1, B-ii, C-iii, Div
(d) A-ii, B-iii, C-iv, D-i

Show Answer/Hide

Answer – (b)
सबूत का भार (Burden of proof): iv. धारा 104 (पूर्व 101)
सबूत का भार किस पर (On whom lies): iii. धारा 105 (पूर्व 102)
विशिष्ट तथ्य: ii. धारा 106 (पूर्व 103)
विशेषत: ज्ञात तथ्य: i. धारा 109 (पूर्व 106)

Q77. कुर्की से प्राप्त सम्पत्ति जो अपराध का आगम है, का वितरण न्यायालय के आदेश द्वारा किस अधिकारी के माध्यम से अपराध से प्रभावित व्यक्तियों को किया जाएगा ?
(a) जिला मजिस्ट्रेट द्वारा
(b) पुलिस अधिकारी द्वारा जो निरीक्षक से निम्न पंक्ति का नहीं है
(c) पुलिस थाने के भारसाधक अधिकारी द्वारा
(d) उपखण्ड मजिस्ट्रेट द्वारा

Show Answer/Hide

Answer – (a)
व्याख्या: BNSS के नए प्रावधानों के तहत, कुर्की से प्राप्त संपत्ति जो अपराध की कमाई है, उसे जिला मजिस्ट्रेट के माध्यम से पीड़ितों को वितरित करने की प्रक्रिया दी गई है।

Q78. पुलिस अधिनियम, 1861 की निम्नलिखित में से किस धारा पुलिस अधिकारी डायरी रखेंगे’ प्रावधान है ?
(a) धारा 45
(b) धारा 44
(c) धारा 43
(d) धारा 46

Show Answer/Hide

Answer – (b)
व्याख्या: पुलिस अधिनियम, 1861 की धारा 44 के तहत प्रत्येक पुलिस थाने के भारसाधक अधिकारी को एक डायरी (जिसे जनरल डायरी या रोज़नामचा कहा जाता है) रखना अनिवार्य है।

Q79. भा. ना.सु.सं., 2023 के अंतर्गत जाँच की जाती है :
(a) मजिस्ट्रेट या न्यायालय द्वारा
(b) केवल मजिस्ट्रेट द्वारा
(c) पुलिस अधिकारी द्वारा
(d) केवल सत्र न्यायालय द्वारा

Show Answer/Hide

Answer – (a)
व्याख्या: BNSS (और पूर्व CrPC) के अनुसार, जाँच (Inquiry) हमेशा मजिस्ट्रेट या न्यायालय द्वारा की जाती है, जबकि अन्वेषण (Investigation) पुलिस अधिकारी द्वारा किया जाता है।

Q80. संविधान के निम्नलिखित प्रावधानों में से कौन-सा सही सुमेलित नहीं है ?
(a) निर्वाचन – भाग 15
(b) संघ शासित प्रदेश – भाग 8
(c) संघ- भाग 5
(d) पंचायतें – भाग 9 क

Show Answer/Hide

Answer – (d)
व्याख्या: पंचायतें संविधान के भाग 9 में हैं। भाग 9 क (9A) में नगरपालिकाएं (Municipalities) हैं। अन्य विकल्प सही हैं।

UKSSSC Graduation Level Exam 2025 Mock Test Series

UKSSSC Graduation Level Exam 2025 Mock Test Series

SOCIAL PAGE

E-Book UK Polic

Uttarakhand Police Exam Paper

CATEGORIES

error: Content is protected !!
Go toTop
error: Content is protected !!
Go toTop