UPPSC APO Preliminary Exam - 22 March 2026 (Answer Key)

UPPSC APO Preliminary Exam – 22 March 2026 (Answer Key)

March 23, 2026

Q41. सिमुक निम्नलिखित में से किस वंश का संस्थापक था ?
(a) पाण्ड्य
(b) सातवाहन
(c) चेर
(d) चोल

Show Answer/Hide

Answer – (b)
व्याख्या: सिमुक ने कण्व वंश के अंतिम शासक सुशर्मन की हत्या करके प्रथम शताब्दी ईसा पूर्व में सातवाहन वंश की स्थापना की थी। इस वंश को ‘आन्ध्र जातीय’ भी कहा जाता है।

Q42. निम्नलिखित में से किस सल्तनत के सुल्तान को एक ‘कल्याणकारी निरंकुश’ शासक कहा जाता है ?
(a) बलबन
(b) जलालुद्दीन खिलजी
(c) मुहम्मद बिन तुगलक
(d) फ़िरोज़ शाह तुगलक

Show Answer/Hide

Answer – (d)
व्याख्या: इतिहासकार एल्फिंस्टन ने फ़िरोज़ शाह तुगलक को सल्तनत युग का ‘कल्याणकारी निरंकुश’ (Benevolent Despot) कहा है। उसने दीवान-ए-खैरात, दार-उल-शफा (अस्पताल) और कई नहरों व नगरों का निर्माण जन कल्याण हेतु करवाया था।

Q43. निम्नलिखित में से कौन-सा जैव- निम्नीकरणीय बहुलक है ?
(a) डेक्रॉन
(b) नाइलॉन
(c) नाइलॉन
(d) नाइलॉन-2-नाइलॉन – 6

Show Answer/Hide

Answer – (d)
व्याख्या: नाइलॉन-2-नाइलॉन-6 एक बायोडिग्रेडेबल पॉलीमाइड है। अन्य विकल्प जैसे डेक्रॉन और सामान्य नाइलॉन गैर-जैव-निम्नीकरणीय होते हैं। PHBV भी एक महत्वपूर्ण जैव-निम्नीकरणीय बहुलक है।

Q44. निम्नलिखित में से कौन-सा देश संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का स्थायी सदस्य नहीं है?
(a) फ्रांस
(b) चीन
(c) रूस
(d) जर्मनी

Show Answer/Hide

Answer – (d)
व्याख्या: UNSC के 5 स्थायी सदस्य (P5) हैं: संयुक्त राज्य अमेरिका, रूस, चीन, फ्रांस और यूनाइटेड किंगडम। जर्मनी, भारत, जापान और ब्राजील (G4) स्थायी सदस्यता की मांग कर रहे हैं, लेकिन वर्तमान में वे इसके स्थायी सदस्य नहीं हैं।

Q45. सूची I को सूची II से सुमेलित कीजिए तथा सूचियों के नीचे दिए गए कूट में से सही उत्तर चुनिए :
सूची I                           –           सूची II
A. धूसर क्रान्ति               –           i. प्याज का उत्पादन
B. गुलाबी क्रान्ति            –           ii. अण्डे का उत्पादन
C. रजत क्रान्ति               –           iii. उर्वरक
D. नीली क्रान्ति              –           iv. मत्स्य उत्पादन
कूट :
(a) A-iii, B-i, C-iv, D-ii
(b) A-ii, B-i, C-iii, D-iv
(c) A-iii, B-i, C-ii, D-iv
(d) A-ii, B-i, C-iv, D-iii

Show Answer/Hide

Answer – (c)
धूसर (Grey) क्रान्ति: iii. उर्वरक (Fertilizer)
गुलाबी (Pink) क्रान्ति: i. प्याज/झींगा उत्पादन
रजत (Silver) क्रान्ति: ii. अण्डे/पोल्ट्री उत्पादन
नीली (Blue) क्रान्ति: iv. मत्स्य (Fish) उत्पादन

Q46. बहुभाषी शासन के लिए ‘भाषिणी’ के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर करने वाला पूर्वोत्तर का पहला राज्य निम्नलिखित में से कौन-सा है ?
(a) मिज़ोरम
(b) मेघालय
(c) मणिपुर
(d) त्रिपुरा

Show Answer/Hide

Answer – (d)
व्याख्या: त्रिपुरा पूर्वोत्तर का पहला राज्य बना जिसने डिजिटल गवर्नेंस और स्थानीय भाषाओं में सेवाओं को सुलभ बनाने के लिए AI-आधारित भाषा अनुवाद प्लेटफॉर्म ‘Bhashini’ के साथ समझौता किया है।

Q47. निम्नलिखित में से कौन-सा युग्म सही सुमेलित नहीं है ?
(संविधान का भाग)        –           (विषय)
(a) भाग XVII              –           राजभाषा
(b) भाग XV                 –           निर्वाचन
(c) भाग XVIII             –           आपात उपबन्ध
(d) भाग II                   –           संघ

Show Answer/Hide

Answer – (d)
व्याख्या: संविधान का भाग II नागरिकता (Citizenship) से संबंधित है। ‘संघ और उसके राज्य क्षेत्र’ का वर्णन भाग I में है। अन्य विकल्प सही हैं: भाग XVII (राजभाषा), भाग XV (निर्वाचन), और भाग XVIII (आपात उपबंध)।

Q48. राज्य सभा के सम्बन्ध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. राज्य सभा अनुदान माँगों पर मतदान नहीं करा सकती।
2. राज्य सभा के पास मंत्रिपरिषद के प्रति अविश्वास प्रस्ताव पारित करने की शक्ति नहीं है।
उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
(a) 1 और 2 दोनों
(b) केवल 1
(c) केवल 2
(d) न तो 1, न ही 2

Show Answer/Hide

Answer – (a)
व्याख्या:
कथन 1 सही है: अनुच्छेद 113 के अनुसार, अनुदान की मांगों पर मतदान करने की शक्ति केवल लोकसभा के पास है।
कथन 2 सही है: मंत्रिपरिषद केवल लोकसभा के प्रति सामूहिक रूप से उत्तरदायी होती है (अनुच्छेद 75), इसलिए अविश्वास प्रस्ताव केवल लोकसभा में ही लाया जा सकता है।

Q49. निम्नलिखित में से किस कॉंग्रेसी नेता ने पाकिस्तान की माँग का समर्थन किया ?
(a) जवाहरलाल नेहरू
(b) सी. राजगोपालाचारी’
(c) सुभाष चन्द्र बोस
(d) महात्मा गाँधी

Show Answer/Hide

Answer – (b)
व्याख्या: 1944 में सी. राजगोपालाचारी ने ‘CR फॉर्मूला’ प्रस्तुत किया था, जिसमें उन्होंने मुस्लिम लीग के साथ गतिरोध दूर करने के लिए उत्तर-पश्चिमी और उत्तर-पूर्वी भारत के क्षेत्रों में जनमत संग्रह के माध्यम से अलग होने के विकल्प का समर्थन किया था।

Q50. सूची I को सूची II से सुमेलित कीजिए तथा सूचियों के नीचे दिए गए कूट में से सही उत्तर चुनिए :
सूची I               –           सूची II
A. डीएनए         –           i. डीऑक्सीराइबोन्यूक्लिक अम्ल
B. आरएनए       –           ii. प्रोटीन के निर्माण खण्ड
C. ऐमीनो अम्ल  –           iii. राइबोन्यूक्लिक अम्ल
D. विटामिन K   –           iv. फाइलोक्विनोन
कूट :
(a) A-1, B-iv, C-iii, D-ii
(b) A-i, B-iii, C-iv, D-ii
(c) A-iv, B-iii, C-ii, D-i
(d) A-i, B-iii, C-ii, D-iv

Show Answer/Hide

Answer – (d)
डीएनए: i. डीऑक्सीराइबोन्यूक्लिक अम्ल
आरएनए: iii. राइबोन्यूक्लिक अम्ल
ऐमीनो अम्ल: ii. प्रोटीन के निर्माण खण्ड (Building blocks of protein)
विटामिन K: iv. फाइलोक्विनोन (रक्त का थक्का जमाने में सहायक)

UKSSSC Graduation Level Exam 2025 Mock Test Series

UKSSSC Graduation Level Exam 2025 Mock Test Series

SOCIAL PAGE

E-Book UK Polic

Uttarakhand Police Exam Paper

CATEGORIES

error: Content is protected !!
Go toTop
error: Content is protected !!
Go toTop