UPPSC APO Preliminary Exam - 22 March 2026 (Answer Key)

UPPSC APO Preliminary Exam – 22 March 2026 (Answer Key)

March 23, 2026

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC – Uttar Pradesh Public Service Commission) द्वारा आयोजित UPPSC APO (Assistant Prosecution Officer) की प्रारंभिक परीक्षा (Preliminary Examination) 22 मार्च 2026 को आयोजित की गई। इस परीक्षा का प्रश्नपत्र – सामान्य ज्ञान एवं विधि (General Knowledge and Law) उत्तर कुंजी सहित (With Answer Key) यहाँ पर उपलब्ध है।

UPPSC Uttar Pradesh Public Service Commission Conduct the UPPSC APO (Assistant Prosecution Officer) Prelim Exam on 22 March, 2026. This Exam UPPSC APO Pre Exam Paper – (General Knowledge and Law) Answer Key Available Here.

Exam  UPPSC APO (Assistant Prosecution Officer) Prelim Exam 2025
Subject General Knowledge and Law  
Number Of Questions 150
Date of Exam  22 March, 2026
Paper Code  RPUA-01

UPPSC APO (Assistant Prosecution Officer) Pre Exam 2025
(General Knowledge and Law)
(Answer Key)

भाग- I (सामान्य ज्ञान)

Q1. भारत के स्वतंत्रता संघर्ष में मुहम्मद अली जिन्ना को ‘हिन्दू-मुस्लिम एकता के राजदूत’ की उपाधि किसने दी ?
(a) ब्रिटिश सरकार
(b) सरोजिनी नायडू
(c) जवाहरलाल नेहरू
(d) महात्मा गाँधी

Show Answer/Hide

Answer – (b)
व्याख्या: वर्ष 1916 के लखनऊ समझौते (Lucknow Pact) को सफल बनाने में जिन्ना की महत्वपूर्ण भूमिका थी। उस समय जिन्ना कांग्रेस और मुस्लिम लीग दोनों के सदस्य थे। उनकी इस उदारवादी और एकतावादी सोच से प्रभावित होकर सरोजिनी नायडू ने उन्हें ‘हिन्दू-मुस्लिम एकता का राजदूत’ कहा था।

Q2. मानव विकास रिपोर्ट, 2025 के सन्दर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. इस रिपोर्ट का शीर्षक ‘ए मैटर ऑफ च्वाइस: पीपल एंड पॉसिबिलिटीज़ इन द एज ऑफ ए.आई.’ है ।
2. इस रिपोर्ट में भारत को 133वाँ स्थान प्राप्त हुआ है।
उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं ?
(a) केवल 1
(b) न तो 1, न ही 2
(c) 1 और 2 दोनों
(d) केवल 2

Show Answer/Hide

Answer – (a)
व्याख्या:
कथन 1 सही है: वर्ष 2025 की रिपोर्ट का शीर्षक वास्तव में ‘A Matter of Choice: People and Possibilities in the Age of AI’ है। यह रिपोर्ट AI के दौर में मानव विकास की चुनौतियों और अवसरों पर केंद्रित है।
कथन 2 गलत है: इस रिपोर्ट में भारत की रैंक में सुधार हुआ है और भारत 130वें स्थान (193 देशों में से) पर है। 133वीं रैंक भारत की पिछले वर्ष (2022 के डेटा पर आधारित रिपोर्ट) में थी।

Q3. भारत विश्व व्यापार संगठन का सदस्य कब बना?
(a) 1991
(b) 1997
(c) 1995
(d) 2001

Show Answer/Hide

Answer – (c)
व्याख्या: भारत 1 जनवरी 1995 को विश्व व्यापार संगठन (WTO) का संस्थापक सदस्य बना था। WTO ने पूर्ववर्ती GATT (General Agreement on Tariffs and Trade) का स्थान लिया था।

Q4. मौखरि शासकों की राजधानी थी :
(a) पुरुषपुर
(b) कन्नौज
(c) थानेश्वर
(d) उपर्युक्त में से कोई नहीं

Show Answer/Hide

Answer – (b)
व्याख्या: मौखरि वंश के शासकों ने अपनी राजधानी कन्नौज को बनाया था। इस वंश के प्रमुख शासकों में ईशानवर्मन और गृहवर्मन शामिल थे। बाद में हर्षवर्धन ने कन्नौज पर शासन किया।

Q5. निम्नलिखित में से कौन मौर्य वंश का शासक नहीं था ?
(a) अग्निमित्र
(b) कुणाल
(c) अशोक
(d) बिन्दुसार

Show Answer/Hide

Answer – (a)
व्याख्या: अग्निमित्र शुंग वंश का शासक था (पुष्यमित्र शुंग का पुत्र)। जबकि कुणाल, अशोक और बिन्दुसार मौर्य वंश के प्रमुख शासक थे।

Q6. निम्नलिखित में से किसने पेशावर में 1930 में शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों पर गोली चलाने से इनकार कर दिया था ?
(a) गोपेश्वर सिंह
(b) चन्द्र सिंह गढ़वाली
(c) गोविन्दानन्द
(d) गोपबन्धु चौधरी

Show Answer/Hide

Answer – (b)
व्याख्या: 23 अप्रैल 1930 को पेशावर में ‘गढ़वाल राइफल्स’ के सैनिकों ने निहत्थे पठानी प्रदर्शनकारियों पर गोली चलाने से मना कर दिया था। इस ऐतिहासिक घटना के नायक वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली थे। इसे ‘पेशावर कांड’ के नाम से जाना जाता है।

Q7. निम्नलिखित में से कौन-सा प्रदेश आदिवासी (एबोरिजीनल) जनजातियों की मूल जनसंख्या हेतु जाना जाता है ?
(a) मध्य अमेरिका
(b) ऑस्ट्रेलिया
(c) अफ्रीकी उप-सहारा
(d) दक्षिणी अफ्रीका

Show Answer/Hide

Answer – (b)
व्याख्या: ‘एबोरिजीनल्स’ (Aboriginals) मुख्य रूप से ऑस्ट्रेलिया के मूल निवासियों को कहा जाता है।

Q8. इसरो (ISRO) का ‘NISAR’ निम्नलिखित में से अंतरिक्ष एजेंसी के साथ संयुक्त उपग्रह मिशन है ?
(a) JAXA – जापानी
(b) NASA – अमेरिकी
(c) ESA – यूरोपीयन
(d) CNES – फ़्रांसीसी

Show Answer/Hide

Answer – (b)
व्याख्या: NISAR का पूर्ण रूप NASA-ISRO Synthetic Aperture Radar है। यह पृथ्वी की सतह के सूक्ष्म परिवर्तनों को मापने के लिए एक संयुक्त मिशन है।

Q9. निम्नलिखित में से कौन-सी महासागरीय धारा, अटलांटिक महासागर की है ?
(a) बेंगुएला
(b) हम्बोल्ट धारा
(c) अलास्का धारा
(d) कैलिफोर्निया धारा

Show Answer/Hide

Answer – (a)
व्याख्या: बेंगुएला धारा दक्षिण अटलांटिक महासागर की एक ठंडी धारा है। हम्बोल्ट (पेरू), अलास्का और कैलिफोर्निया धाराएं प्रशांत महासागर (Pacific Ocean) से संबंधित हैं।

Q10. ‘इंडियन मुसलमान्स’ के लेखक कौन हैं ?
(a) डब्ल्यू.डब्ल्यू. हंटर
(b) सर सैय्यद अहमद खाँ
(c) केशव चन्द्र सेन
(d) बदरुद्दीन तैय्यबजी

Show Answer/Hide

Answer – (a)
व्याख्या: विलियम विल्सन हंटर ने 1871 में ‘The Indian Musalmans’ नामक पुस्तक लिखी थी, जिसमें उन्होंने ब्रिटिश सरकार को अपनी नीतियों में बदलाव करने और मुसलमानों के प्रति दृष्टिकोण सुधारने का सुझाव दिया था।

UKSSSC Graduation Level Exam 2025 Mock Test Series

UKSSSC Graduation Level Exam 2025 Mock Test Series

SOCIAL PAGE

E-Book UK Polic

Uttarakhand Police Exam Paper

CATEGORIES

error: Content is protected !!
Go toTop
error: Content is protected !!
Go toTop