Q31. निम्नलिखित वाक्यों में से शुद्ध वाक्य का चयन कीजिए:
(A) वह पौधों को सींचती है।
(B) तुम तुम्हारा काम करो।
(C) पेड़ में पत्ते गिर रहे है ।
(D) अब काम समाप्त होने में है।
Show Answer/Hide
व्याख्या: (B) में “अपना काम करो” होना चाहिए। (C) में “पेड़ से पत्ते गिर रहे हैं” होना चाहिए। (D) में “समाप्त होने वाला है” सही होता।
Q32. ‘लम्बा’ शब्द में कौन-सा विशेषण है ?
(A) सार्वनामिक विशेषण
(B) व्यक्तिवाचक विशेषण
(C) गुणवाचक विशेषण
(D) परिमाणवाचक विशेषण
Show Answer/Hide
व्याख्या: जो शब्द किसी संज्ञा के गुण, दोष, रंग, आकार (लम्बा, छोटा, गोल) आदि का बोध कराते हैं, वे गुणवाचक विशेषण कहलाते हैं।
Q33. ‘जिसके पास धन न हो’ वाक्यांश के लिए एक शब्द है :
(A) उदार
(B) निर्धन
(C) परिश्रमी
(D) निर्दोष
Show Answer/Hide
व्याख्या: निर् + धन = जिसके पास धन नहीं है।
Q34. निम्नलिखित में से कौन-सा वाक्य शुद्ध है?
(A) कल एक लड़का और लड़की बैठी थी यहाँ पर ।
(B) यहाँ पर कल एक लड़का और लड़की बैठे थे
(C) कल एक लड़का और लड़की यहाँ पर बैठे थे।
(D) कल यहाँ पर एक लड़का और लड़की बैठी थी।
Show Answer/Hide
व्याख्या: जब दो अलग-अलग लिंग के कर्ता ‘और’ से जुड़े हों, तो क्रिया बहुवचन और पुल्लिंग (बैठे थे) होती है।
Q35. निम्नलिखित में से कौन-सा युग्म सही नहीं है ?
(A) जो न दिखाई दे – अदृश्य
(B) जो कुछ न करे – कृतघ्न
(C) बड़ा भाई – अग्रज
(D) जो पहले न पढ़ा हो – अपठित
Show Answer/Hide
व्याख्या: ‘कृतघ्न’ उसे कहते हैं जो किए हुए उपकार को नहीं मानता। जो कुछ न करे उसे ‘अकर्मण्य’ कहते हैं।
[प्र. सं. 36 से 40 गद्यांश प्रश्न ]
निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़िए तथा उस पर आधारित प्रश्नों के उत्तर दीजिए:
अहिंसात्मक अभ्यास का मार्ग ही अलग है। फौज में प्रतिदिन कवायद, कसरत, क्रूरतापूर्ण शिकार इत्यादि कराए जाते हैं। अहिंसात्मक अभ्यास इससे बिलकुल भिन्न है। उसका साधन, यदि एक शब्द में कहना चाहें, तो बस, संयम है। यहाँ संयम व्यापक अर्थ में उन तमाम नियमों के लिए व्यवहृत किया गया है, जिनका उल्लेख हिन्दुओं के तथा दूसरे धर्मों के धर्मग्रन्थों में पाया जाता है। ये साधारण सदाचार के नियम सख्ती से पालन करके सीखे जाते हैं। इन सब नियमों का झुकाव अहिंसा और सत्य की ओर ही होता है। गांधीजी ने बार-बार लिखा है कि ईश्वर पर विश्वास इसका एक बहुत बड़ा सहायक होता है। यदि इस अहिंसात्मक प्रवृत्ति को जागृत और पुष्ट करने में समय लगाया जाए, बचपन से ही अभ्यास कराया जाए और इस पर पूरा ध्यान दिया जाए, तो निर्भयता इत्यादि जो इसके मुख्य बाह्य रूप देखने में आते हैं, अवश्य ही प्राप्त किए जा सकते हैं। यह कहना कि यह मनुष्य के लिए सम्भव नहीं, बेबुनियाद बात है।
Q36. अहिंसात्मक अभ्यास का मुख्य साधन क्या है?
(A) शक्ति प्रदर्शन
(B) ध्यान
(C) संयम
(D) युद्ध
Show Answer/Hide
व्याख्या: गद्यांश में स्पष्ट कहा गया है: “उसका साधन… बस, संयम है।”
Q37. निर्भयता आदि गुणों को सीखने के लिए आवश्यक है
(A) बचपन में सैनिक शिक्षा का अभ्यास
(B) अनुशासन
(C) युवावस्था में ब्रह्मचर्य का आचरण
(D) बचपन से ही अहिंसात्मक प्रवृत्ति का अभ्यास
Show Answer/Hide
व्याख्या: गद्यांश के अनुसार, यदि बचपन से ही इस प्रवृत्ति को जागृत किया जाए, तो निर्भयता प्राप्त की जा सकती है।
Q38. उपर्युक्त गद्यांश में फौज की गतिविधियों का उल्लेख इसलिए किया गया है क्योंकि :
(A) सैनिक शिक्षा की अनिवार्यता संकेतित की जाए
(B) फौज के क्रिया-कलापों को बताया जा सके
(C) अहिंसात्मक अभ्यास की उससे पृथकता प्रतिपादित की जा सके
(D) फौज का महत्त्व निरूपित किया जाए
Show Answer/Hide
व्याख्या: लेखक यह बताना चाहता है कि फौज का अभ्यास (क्रूरता/कसरत) अहिंसात्मक अभ्यास (संयम) से कैसे अलग है।
Q39. धर्मग्रंथों में सर्वाधिक बल दिया गया है:
(A) भक्ति और ज्ञान पर
(B) अनुशासन पर
(C) संयम पर
(D) अहिंसा पर
Show Answer/Hide
व्याख्या: गद्यांश उल्लेख करता है कि धर्मग्रंथों में उन नियमों (संयम) का उल्लेख पाया जाता है जो अहिंसा की ओर ले जाते हैं।
Q40. ‘व्यवहृत’ शब्द का पर्याय है:
(A) विवरण
(B) लेन-देन
(C) चरित्र
(D) आचरित
Show Answer/Hide
व्याख्या: ‘व्यवहृत’ का अर्थ होता है जो व्यवहार में लाया गया हो या जिसका आचरण किया गया हो।
