UKPSC APS Mains Exam Paper II - 14 March 2026 (Answer Key)

UKPSC APS Mains Exam Paper II (Essays and Drafting) – 14 March 2026 (Answer)

March 16, 2026
3. ‘अधिसूचना’ के स्वरूप को स्पष्ट करते हुए इसका एक नमूना प्रस्तुत कीजिए। अंक : 10

अधिसूचना का स्वरूप (Nature and Format)

  • राजपत्र में प्रकाशन: अधिसूचना अनिवार्य रूप से सरकारी राजपत्र (Gazette) में प्रकाशित की जाती है।
  • विषय वस्तु: इसका प्रयोग नई नियुक्तियों, पदोन्नति, स्थानांतरण, सरकारी नियमों में संशोधन, या किसी विशेष सरकारी आदेश की घोषणा के लिए किया जाता है।
  • संबोधन का अभाव: इसमें ‘सेवा में’ या ‘महोदय’ जैसे औपचारिक संबोधनों का प्रयोग नहीं होता।
  • लेखन शैली: यह सदैव अन्य पुरुष (Third Person) में लिखी जाती है।
  • अधिकार: इसके अंत में संबंधित विभाग के सक्षम अधिकारी (जैसे सचिव या संयुक्त सचिव) के हस्ताक्षर और पदनाम अंकित होता है।

अधिसूचना का नमूना (नवीन तहसील का गठन)

उत्तराखंड शासन राजस्व अनुभाग – 01
संख्या: 902/X-1/2026    देहरादून: दिनांक: 16 मार्च, 2026

अधिसूचना

उत्तर प्रदेश पुनर्गठन अधिनियम, 2000 (समय-समय पर यथा संशोधित) की सुसंगत धाराओं के अधीन शक्तियों का प्रयोग करते हुए, उत्तराखंड के राज्यपाल, जनहित में जनपद ‘नैनीताल’ की वर्तमान तहसील ‘हल्द्वानी’ को विभाजित कर नवीन तहसील ‘लालकुआं’ के गठन की सहर्ष स्वीकृति प्रदान करते हैं।

1. इस नवीन तहसील का मुख्यालय ‘लालकुआं’ नगर में स्थित होगा तथा इसके अंतर्गत निम्नलिखित ग्राम/पट्टियाँ सम्मिलित होंगी:
(क) बिंदुखत्ता पट्टी के समस्त राजस्व ग्राम।
(ख) मोटाहल्दू क्षेत्र के संलग्न ग्राम।

2. यह अधिसूचना राजपत्र में प्रकाशन की तिथि से प्रभावी मानी जाएगी।

राज्यपाल के आदेश से,

(हस्ताक्षर)
(क. ख. ग. नाम)
सचिव, उत्तराखंड शासन।

UKSSSC Graduation Level Exam 2025 Mock Test Series

UKSSSC Graduation Level Exam 2025 Mock Test Series

SOCIAL PAGE

E-Book UK Polic

Uttarakhand Police Exam Paper

CATEGORIES

error: Content is protected !!
Go toTop
error: Content is protected !!
Go toTop