UKPSC APS Mains Exam Paper I (GS) - 14 March 2026 (Answer Key)

UKPSC APS Mains Exam Paper I (GS) – 14 March 2026 (Answer Key)

March 15, 2026

71. 1880 के दशक की शुरुआत में “आर्य महिला समाज” की स्थापना किसने की थी ?
(a) सरोजिनी नायडू
(b) पंडिता रमाबाई
(c) सावित्रीबाई फूले
(d) एनी बेसेंट

Show Answer/Hide

Answer – (b)
व्याख्या: पंडिता रमाबाई ने 1882 में पुणे में आर्य महिला समाज की स्थापना की थी। इसका उद्देश्य महिलाओं की शिक्षा को बढ़ावा देना और बाल विवाह जैसी कुरीतियों के खिलाफ काम करना था।

72. निम्नलिखित घटनाओं को कालानुक्रमिक क्रम में व्यवस्थित करें और नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनें:
I. साइमन कमीशन की नियुक्ति
II. दांडी मार्च
III. लाहौर कांग्रेस अधिवेशन (पूर्ण स्वराज)
IV. नेहरू रिपोर्ट 
कूट :
(a) I, II, III, IV
(b) IV, III, I, II
(c) II, I, IV, III
(d) I, IV, III, II

Show Answer/Hide

Answer – (d)
व्याख्या:
1. साइमन कमीशन की नियुक्ति: नवंबर 1927 (I)
2. नेहरू रिपोर्ट: अगस्त 1928 (IV)
3. लाहौर कांग्रेस अधिवेशन: दिसंबर 1929 (III)
4. दांडी मार्च: मार्च-अप्रैल 1930 (II)

73. ‘सतमाला’ पहाड़ियाँ निम्नलिखित में से किस राज्य में स्थित हैं ?
(a) राजस्थान
(b) मध्य प्रदेश
(c) कर्नाटक
(d) महाराष्ट्र

Show Answer/Hide

Answer – (d)
व्याख्या: सतमाला पहाड़ियाँ महाराष्ट्र के नासिक जिले में स्थित हैं। ये सह्याद्रि (पश्चिमी घाट) श्रेणी का हिस्सा हैं।

74. भारतीय संसद द्वारा वन्यजीव संरक्षण अधिनियम निम्नलिखित में से किस वर्ष बनाया गया?
(a) 1970
(b) 1972
(c) 1974
(d) 1976

Show Answer/Hide

Answer – (b)
व्याख्या: भारत सरकार ने देश के वन्यजीवों को सुरक्षा प्रदान करने और अवैध शिकार को रोकने के लिए 1972 में यह अधिनियम पारित किया था।

75. निम्नलिखित में से कौन सा देश भारत के साथ सबसे लम्बी अन्तर्राष्ट्रीय सीमा साझा करता है ?
(a) बांग्लादेश
(b) चीन
(c) पाकिस्तान
(d) नेपाल

Show Answer/Hide

Answer – (a)
व्याख्या: भारत की सबसे लंबी अंतरराष्ट्रीय सीमा बांग्लादेश के साथ है, जिसकी लंबाई लगभग 4,096.7 किलोमीटर है। इसके बाद चीन और पाकिस्तान का स्थान आता है।

76. हुमायूँ के मकबरे का वास्तुकार निम्नलिखित में से कौन था ?
(a) मिरक मिर्जा गियास
(b) हामिद अहमद
(c) मिर्जा वसीम हुसैन
(d) मास्टर पीरा

Show Answer/Hide

Answer – (a)
व्याख्या: दिल्ली में स्थित हुमायूँ के मकबरे का डिजाइन फारसी वास्तुकार मिरक मिर्जा गियास ने तैयार किया था। यह भारत में मुगल वास्तुकला का एक बेहतरीन उदाहरण है।

77. 1777 में एक व्यापक “हिन्दुस्तान का नक्शा” बनातूमें किस ब्रिटिश प्रशासक का नाम जुड़ा है ?
(a) कॉलिन मैकेंजी
(b) जेम्स रेनेल
(c) अलेक्जेंडर रीड
(d) थॉमस मुनरो

Show Answer/Hide

Answer – (b)
व्याख्या: जेम्स रेनेल को ‘भारतीय भूगोल का जनक’ माना जाता है। रॉबर्ट क्लाइव ने उन्हें हिंदुस्तान का नक्शा तैयार करने का काम सौंपा था।

78. भारत ने निम्नलिखित में से किस वर्ष में अपनी राष्ट्रीय कृषि नीति का प्रारंभ किया ?
(a) 2000
(b) 2005
(c) 2014
(d) 2019

Show Answer/Hide

Answer – (a)
व्याख्या: भारत की पहली व्यापक राष्ट्रीय कृषि नीति की घोषणा जुलाई 2000 में की गई थी, जिसका लक्ष्य कृषि क्षेत्र में 4% से अधिक की वार्षिक वृद्धि दर हासिल करना था।

79. निम्नलिखित में से कौन सा राज्य कच्चे रेशम का सबसे बड़ा उत्पादक है ?
(a) कर्नाटक
(b) तमिलनाडु
(c) असम
(d) मेघालय

Show Answer/Hide

Answer – (a)
व्याख्या: भारत में कुल रेशम उत्पादन में कर्नाटक अग्रणी राज्य है। यहाँ मुख्य रूप से शहतूत (Mulberry) रेशम का उत्पादन होता है।

80. भारत की जनगणना 2011 के अनुसार निम्नलिखित में से किस राज्य की कुल जनसंख्या में अनुसूचित जाति की जनसंख्या का प्रतिशत सर्वाधिक है ?
(a) पंजाब
(b) त्रिपुरा
(c) झारखण्ड
(d) छत्तीसगढ़

Show Answer/Hide

Answer – (a)
व्याख्या: 2011 की जनगणना के अनुसार, पंजाब की कुल जनसंख्या में अनुसूचित जाति (SC) का प्रतिशत सबसे अधिक (31.9%) है।

UKSSSC Graduation Level Exam 2025 Mock Test Series

UKSSSC Graduation Level Exam 2025 Mock Test Series

SOCIAL PAGE

E-Book UK Polic

Uttarakhand Police Exam Paper

CATEGORIES

error: Content is protected !!
Go toTop
error: Content is protected !!
Go toTop