परिवहन व्यवस्था किसी भी राज्य या देश की आर्थिक धमनी के रूप में देखा जा सकता है। बिहार में आधारभूत संरचना के प्रमुख घटक – सड़क, रेलमार्ग, उड्डयन आदि के विकास की गति थोड़ी कम है, फिर भी बिहार कई विकाशील राज्यों की क्षेणीयों में अग्रसर है –
बिहार की परिवहन व्यवस्था (Transportation System of Bihar)
सड़क (Road)
- बिहार में कुल 41 राष्ट्रीय राजमार्ग हैं जिनकी कुल लम्बाई 4917 किमी. है। राज्य में कुल 149541 किमी. सड़के।
- राज्य में प्रति लाख आबादी पर सड़क घनत्व 201.5 किमी. है और प्रति 100 वर्ग किमी. क्षेत्रफल पर सड़क घनत्व 218.8 किमी. है।
- बिहार में राष्ट्रीय राजमार्ग NH-31 सबसे लम्बा राष्ट्रीय राजमार्ग तथा राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या NH-133B सबसे छोटा राष्ट्रीय राजमार्ग है।
| राष्ट्रीय राजमार्ग | गुजरती | बिहार में लम्बाई |
| NH-2 | दिल्ली-कानपुर-कोलकाता | 392 |
| NH-6 | धुले, नागपुर, राय, संबलपुर, बहरागोड़ा, कोलकाता | 22 |
| NH-28 | बरौनी-मुजफ्फरपुर-गोरखपुर, लखनऊ | 259 |
| NH- 28A | पिपरा-सुगौली-रक्सौल | 68 |
| NH- 30 | मोहनिया-पटना-बख्तियार | 230 |
| NH- 30A | फतुहा-बाढ़ | 65 |
| NH- 31 | बरही, बख्तियारपुर, मोकामा, पूर्णिया, गुवाहाटी | 437 |
| NH- 57 | मुजफ्फरपुर-पूर्णिया | 310 |
| NH-77 | हाजीपुर-सोनबरसा | 142 |
| NH- 80 | मोकामा-फरक्का | 310 |
| NH- 81 | (बिहार-पश्चिम बंगाल) | 100 |
| NH- 82 | गया-मोकामा | 130 |
| NH- 83 | पटना-डोभी | 130 |
| NH- 84 | आरा-बक्सर | 60 |
| NH- 85 | छपरा-गोपालगंज | 95 |
| NH- 98 | पटना-राजहरा | 145 |
| NH-102 | छपरा-मुजफ्फरपुर | 80 |
| NH-103 | हाजीपुर-मुसरीघरारी | 55 |
| NH-105 | दरभंगा-जयनगर | 66 |
| NH-106 | वीरपुर-मधेपुर-किशनगंज | 130 |
| NH-107 | महेशकूट-सिमरी-मधेपुर-पुर्णिया | 145 |
| NH-110 | अरवल-जहानाबाद-बिहारशरीफ | 89 |
रेलवे (Railway)
बिहार में 1860-62 में, हावड़ा को मुगलसराय से जोड़ने के क्रम में साहेबगंज, भागलपुर, पटना, आरा, बक्सर से होते हुए प्रथम रेलमार्ग का निर्माण हुआ।
- वर्तमान में बिहार में रेलमार्ग की कुल लम्बाई 3731 किमी. है जो देश के कुल रेलमार्ग का लगभग 5.6% है।
- रेल रूट की दृष्टि से बिहार का देश में आठवां स्थान है।
- बिहार में प्रति 1000 वर्ग किमी. में रेल घनत्व 39.6 किमी. है। प्रति लाख आबादी पर रेलमार्ग की लंबाई बिहार में देश में सबसे कम 4.9 किमी. है।
- बिहार में रेल नेटवर्क मुख्यत: पंगा घाटी क्षेत्र में केंद्रित है, जबकि उत्तरी बिहार में रेल नेटवर्क अति पिछड़ा है।
- बिहार से निम्नलिखित पांच रेल क्षेत्र के रेल मार्ग गुजरते हैं –
(i) पूर्वोत्तर रेलवे (NER),
(ii) पूर्वी रेलवे (ER),
(iii) दक्षिण-पूर्वी रेलवे (SER)
(iv) उत्तर-पूर्व सीमांत रेलवे (NEFR) और
(v) पूर्व मध्य रेलवे (ECR) - भारतीय रेलवे के कुल 16 रेल क्षेत्रों (Zone) में एकमात्र रेल क्षेत्र पूर्व मध्य रेलवे को मुख्यालय हाजीपुर (2002) में बनाया गया है।
- बिहार से गुजरने वाले प्रमुख रेलमार्ग निम्नलिखित हैं –
(i) हावड़ा – आसनसोल – पटना – दिल्ली मुख्य मार्ग ।
(ii) आसनसोल – धनबाद – सासाराम – मुगलसराय अँड काड
(iii) गुवाहटी – बरौनी – सीवान – गोरखपुर रेल मार्ग
(iv) छपरा – सोनपुर – मुजफ्फरपुर – कटिहार रेल मार्ग।
- पटना, गया, मुजफ्फरपुर, कटिहार और समस्तीपुर बिहार के मुख्य रेलवे जंक्शन हैं।
- राज्य में निर्मित किए गए दो बड़े रेल पुलों-दीघा-सोनपुर रेल पुल और रेल सह-सड़क पुल मुंगेर को 12 मार्च, 2016 को 2 राष्ट्र को समर्पित कर दिया गया। 25 मई, 2016 को बिहटा और तुर्की रेलवे स्टेशनों के बीच दीघा गंगा रेल पुल होते हुए रोल ऑन रोल ऑफ सेवा की शुरुआत की गई। तीसरा पुल कोसी पर बनेगा जो निर्मली और भष्टियाही को जोड़ेगा।
- मुंगेर के जमालपुर में वर्ष 1862 में स्थापित रेलवे वर्कशॉप एशिया का सबसे बड़ा और सबसे पुराना है।
- बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड की स्थापना नवंबर, 1974 में की गई थी। 10 अप्रैल, 2018 को मधेपुरा विद्युत फैक्ट्री के प्रथम चरण का राष्ट्र को समर्पित किया गया।
- नालंदा जिले के हरनौत में डिब्बा अनुरक्षण कार्यशाला निर्माणाधीन है जो तमिलनाडु के पेरांबुर के बाद इस किस्म की दूसरी प्रयोगशाला होगी जिसका विस्तार 113 एकड़ में होगा।
- सारण के बेलापुर में उन्नत पहिया कारखाना से उत्पादन शुरू (2014 से) हो गया है।
- मधेपुरा में विद्युत इंजन का कारखाना व मढ़ौरा में डीजल इंजन कारखाना स्थापित है।
- धार्मिक एवं पर्यटन महत्त्व के स्टेशनों पर बहुकर्मी संकुलों के निर्माण के लिए राज्य के गया, हाजीपुर, सासाराम, इस्लामपुर और भागलपुर का चयन किया गया है।
उड्डयन (Aviation)
पटना हवाई अड्डा ( लोकनायक जयप्रकाश नारायण हवाई अड्डा) राज्य का प्रमुख हवाई अड्डा है जिसे सीमित अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे का दर्जा प्राप्त है।
- इसके अतिरिक्त गया में एक छोटा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा मौजूद है।
- पटना से काठमांडु, कोलकाता एवं दिल्ली के लिए वायु सेवा उपलब्ध है।
- जून, 2016 में पहली बार नागरिक उड्डयन नीति स्वीकृत की गई जिसका लक्ष्य नागरिक उड्डयन क्षेत्र में महत्वपूर्ण विकास सुनिश्चित करने वाली समेकित पारिस्थितिकी सुनिश्चित करना है।
- बिहार में पटना, गया, मुजफ्फरपुर, जोगबनी, रक्सौल, भागलपुर व बिहटा में हवाई अड्डे का निर्माण किया गया है।
- पटना में उड्डयन क्लब और ग्लाइडिंग क्लब के केंद्र हैं।
जल परिवहन (Water Transport)
- वर्तमान में बिहार में जल परिवहन का कोई विशेष महत्त्व नहीं है फिर भी निम्नलिखित दो जल मार्ग राज्य की सेवा में कार्यरत हैं-
(i) बरारीघाट – महादेवपुर -घाट (भागलपुर जाने के लिए स्टीमर सेवा),
(ii) मोकामा-बरौनी (स्टीमर सेवा) - वेसेल क्रू को ट्रेनिंग देने के लिए 14 जनवरी, 2004 से पटना में राष्ट्रीय इनलैंड नेवीगेशन संस्थान की स्थापना की गई है।
| Read Also : |
|---|
