Nobel prize 2022 Archives | TheExamPillar

Nobel prize 2022

नोबेल पुरस्कार 2022 (The Nobel Prize 2022)

नोबेल पुरस्कार (Nobel Prize) 2022 के पुरस्कारों की घोषणा 03 अक्टूबर, 2022 से हो गया है, सर्वप्रथम चिकित्सा के नोबेल पुरस्कारों का ऐलान किया जाता है। उसके बाद क्रमशः भौतिक, रसायन, साहित्य, शांति और अर्थशास्त्र के पुरस्कारों का ऐलान किया जात है। 

नोबेल पुरस्कार (Nobel Prize)

नोबेल पुरस्कार (Nobel Prize), नोबेल फाउंडेशन द्वारा स्वीडिश वैज्ञानिक अल्फ्रेड बर्नाड नोबेल की याद में दिया जाता है। स्वीडिश वैज्ञानिक अल्फ्रेड नोबेल ने साल 1895 में अपनी वसीयत में इन पुरस्कार की स्थापना की थी, इस वसीयत में नोबेल ने अपनी संपत्ति का एक बड़ा हिस्सा एक ट्रस्ट के लिए सुरक्षित रख दिया। उनकी इच्छा थी कि इस पैसे के ब्याज से हर साल उन लोगों को सम्मानित किया जाए जिनका काम मानव जाति के लिए सबसे कल्याणकारी पाया जाए। स्वीडिश बैंक में जमा इसी राशि के ब्याज से नोबेल फाउँडेशन द्वारा हर वर्ष रसायन, साहिय, शांति, भौतिकी और साइकोलॉजी (मेडिसीन) के क्षेत्र में सर्वोत्कृष्ट योगदान के लिए दिया जाता है। पहली बार अल्फ्रेड नोबेल की याद में 1968 से इकोनॉमिक्स के क्षेत्र में भी नोबेल पुरस्कार दिए जाने लगे।

  • द रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज (The Royal Swedish Academy of Sciences) भौतिक, रसायन और अर्थशास्त्र विषयों के लिए पुरस्कार प्रदान करती है।
  • द नोबेल असेंबली (The Nobel Assemblies) चिकित्सा के क्षेत्र में पुरस्कार प्रदान करती है।
  • द स्वीडिश अकादमी (The Swedish Academy) लिटरेचर के क्षेत्र में पुरस्कार प्रदान करती है।
  • शांति के लिए दिया जाने वाला पुरस्कार एकमात्र ऐसा है जो स्वीडिश ऑर्गेनाइज़ेशन द्वारा नहीं चुना जाता। नॉर्वे नोबेल कमेटी (Norway Nobel Committee) इसका फ़ैसला करती है।

नोबेल पुरस्कार के लिए बनी समिति और चयनकर्ता हर साल अक्टूबर में नोबेल पुरस्कार विजेताओं की घोषणा करते हैं और पुरस्कारों का वितरण अल्फ्रेड नोबेल की पुण्य तिथि 10 दिसंबर को किया जाता है। इसमें विजेता को एक गोल्ड मेडल, डिप्लोमा और उस साल नोबेल फाउंडेशन की कमाई के आधार पर तय की गई एक राशि विजेता को दी जाती है।

चिकित्सा के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार 2022
(The Nobel Prize in Physiology or Medicine 2022)

नाम (Name) स्वांते पाबो (Svante Pääbo)
योगदान (Contribution) विलुप्त मानव प्रजाति और मानव उत्पत्ति से संबंधित जीनोम

घोषणा (Announcement) — 03 अक्टूबर, 2022
पुरस्कार दिया गया (Prize Given) — द नोबेल असेंबली (The Nobel Assemblies)

The Nobel Prize in Physiology or Medicine 2022

  • स्वांते पाबो (Svante Pääbo) डेविड जूलियस (जन्म 20 अप्रैल, 1955) एक स्वीडन जेनेटिस्ट हैं, उन्होंने विलुप्त मानव प्रजाति और मानव उत्पत्ति से संबंधित जीनोम (Genomes of extinct hominins and human evolution) के लिए रिसर्च किया था।

 

भौतिक विज्ञान के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार 2022
(The Nobel Prize in Physics 2022)

नाम (Name) एलेन एस्पेक्ट (Alian Aspect), जॉन एफ क्लॉजर (John F. Clauser) और एंटोन ज़िलिंगर (Anton Zeilinger)
योगदान (Contribution) क्वांटम इन्फॉर्मेशन साइंस और फोटोन्स पर रिसर्च के लिए
घोषणा (Announcement) — 04अक्टूबर, 2022

पुरस्कार दिया गया (Prize Given) — द रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज (The Royal Swedish Academy of Sciences) 

The Nobel Prize in Physics 2022

  • एलेन एस्पेक्ट (Alian Aspect) एलेन एस्पेक्ट (जन्म 15 जून 1947) एक फ्रांसीसी भौतिक विज्ञानी हैं, वो पेरिस और स्केले यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर हैं। जो क्वांटम उलझाव पर अपने प्रयोगात्मक कार्य के लिए विख्यात हैं।
  • जॉन एफ क्लॉजर (John F. Clauser) जॉन एफ क्लॉजर का जन्म 1 दिसम्बर, 1942 में अमेरिका में हुआ था। वह सैद्धांतिक और प्रायोगिक भौतिक वैज्ञानिक हैं, जिन्हें क्वांटम यांत्रिकी की नींव में योगदान के लिए जाना जाता है, विशेष रूप से क्लॉसर-हॉर्न-शिमोनी-होल्ट की असमानता (Clauser–Horne–Shimony–Holt inequality) के लिए ।
  • एंटोन ज़िलिंगर (Anton Zeilinger) एंटोन ज़िलिंगर का जन्म 20 मई, 1945 में ऑस्ट्रिया में हुआ था। वह विएना विश्वविद्यालय में एमेरिटस भौतिकी के प्रोफेसर हैं और ऑस्ट्रियन एकेडमी ऑफ साइंसेज के क्वांटम ऑप्टिक्स और क्वांटम सूचना संस्थान में वरिष्ठ वैज्ञानिक हैं। उनके अधिकांश शोध क्वांटम उलझाव के मूलभूत पहलुओं और अनुप्रयोगों से संबंधित हैं।

 

रसायन विज्ञान के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार 2022
(The Nobel Prize in Chemistry 2022)

नाम (Name) कैरोलिन बर्टोज़्ज़िक (Carolyn Bertozzi), मोर्टन मेल्डाल (Morten Meldal) और के. बैरी शार्पलेस (K. Barry Sharpless)
योगदान (Contribution) “क्लिक केमिस्ट्री और बायोऑर्थोगोनल केमिस्ट्री के विकास के लिए
दिया गया है। 
घोषणा (Announcement) — 05 अक्टूबर, 2022
पुरस्कार दिया गया (Prize Given) — द रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज (The Royal Swedish Academy of Sciences)

The Nobel Prize in Chemistry 2022

  • कैरोलिन बर्टोज़्ज़िक (Carolyn Bertozzi) कैरोलिन बर्टोज़्ज़िक का जन्म 10 अक्तूबर, 1966 को अमेरिका में हुआ था। वह रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान दोनों में फैले अपने व्यापक कार्यों के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने जीवित प्रणालियों के साथ संगत रासायनिक प्रतिक्रियाओं के लिए “बायोऑर्थोगोनल केमिस्ट्री” शब्द प्रतिपादित किया।
  • मोर्टन मेल्डाल (Morten Meldal) मोर्टन मेल्डाल का जन्म 16 जनवरी, 1954 में डेनमार्क में हुए था। वह कोपेनहेगन विश्वविद्यालय में रसायन विज्ञान के प्रोफेसर हैं। उन्हें CuAAC-क्लिक प्रतिक्रिया विकसित करने के लिए जाना जाता है।
  • के. बैरी शार्पलेस (K. Barry Sharpless) के. बैरी शार्पलेस का जन्म 28 अप्रैल, 1941  में अमेरिका  में हुए था।  वह रसायन विज्ञान में दो बार के नोबेल पुरस्कार विजेता हैं (2001 व 2022) , जिन्हें स्टीरियोसेलेक्टिव प्रतिक्रियाओं और क्लिक केमिस्ट्री पर उनके काम के लिए जाना जाता है।

क्लिक केमिस्ट्री

क्लिक केमिस्ट्री में केमिस्ट अक्सर प्रकृति में पाए जाने वाले जटिल रासायनिक अणुओं को फिर से बनाने की कोशिश करते हैं, इसका इस्तेमाल अन्य क्षेत्रों के अलावा दवा के क्षेत्र में भी होता है उनकी कोशिश होती है कि कोशिकाओं में रोगजनक कारकों को कैसे टारगेट कर उसे अवरुद्ध किया जाए नोबेल प्राइज की वेबसाइट पर बताया गया है कि क्लिक केमिस्ट्री और बायोऑर्थोगोनल रिएक्शन्स ने केमिस्ट्री को फंक्शनलिज्म के युग में ला दिया है, जो मानव जाति के लिए बहुत ही लाभकारी साबित हो रहा है

 

साहित्य के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार 2022
(The Nobel Prize in Literature 2022)

नाम (Name) एनी एरनॉक्स (Annie Ernaux)
योगदान (Contribution) साहस और लाक्षणिक तीक्ष्णता के साथ व्यक्तिगत स्मृति के अंतस, व्यवस्थाओं और सामूहिक बाधाओं को उजागर करने वाली उनकी लेखनी के लिए दिया गया है।

घोषणा (Announcement) — 06 अक्टूबर, 2021
पुरस्कार दिया गया (Prize Given) — द स्वीडिश अकादमी (The Swedish Academy)

The Nobel Prize in Literature 2022

  • एनी एरनॉक्स (Annie Ernaux) — एनी एरनॉक्स का जन्म 1 सितंबर, 1940 को फ्रांस में हुए था। उनका साहित्यिक कार्य, ज्यादातर आत्मकथात्मक, समाजशास्त्र के साथ घनिष्ठ संबंध रखता है। 

 

 

Read Also :

Read Related Posts

error: Content is protected !!