Fact about Indian Railways Archives | TheExamPillar

Fact about Indian Railways

पूर्वोत्तर राज्यों में रेल (Rail in Northeast States)

उत्‍तर पूर्व के 8 राज्‍यों में से अब तक 7 राज्‍य रेल नेटवर्क से जुड़ गए हैं। सिक्किम के लिए 44 किलोमीटर लंबी सिवोक-रंगपो की नई रेल लाइन परियोजना को मंजूरी दी गई है।

पूर्वोत्तर राज्य व रेल मार्गों की लम्बाई –

राज्य रेलमार्ग (किमी) में
सिक्किम कोई रेलमार्ग नहीं
मेघालय 8.76
मणिपुर 1.35
अरुणाचल प्रदेश 11.67
मिजोरम 1.50
नागालैण्ड 11.13
त्रिपुरा 192.54
असोम 2442.57

Note- 

  • पूर्वोतर राज्यों में सर्वाधिक रेलमार्ग की लम्बाई असम राज्य में है।
  • असम के डेकरगाँव से ईटानगर के नाहरलागुन स्टेशन के बीच पहली रेल सेवा 8 अप्रैल, 2014 से शुरू हुई थी।
  • पूर्वोत्तर के ही एक अन्य राज्य मेघालय में रेलवे की पहुँच प्रदेश के नॉर्थ गारो हिल्स जिले तक हो गई है।
  • अरूणाचल की राजधानी ईटानगर से 10 किमी की दूरी पर स्थित नहरलगुन को रेल से सीधे राष्‍ट्रीय राजधानी से जोड़ा गया है।
  • दूधनोई-मेंडीपथर रेल लाइन के आरंभ होने से मेघालय भी देश के रेल मानचित्र में शामिल हो गया है।
  • पूर्वोत्‍तर क्षेत्र में 29 नई रेल की सेवाएं प्रदान की गई है।

Read Also …

 

Important One Liner About Indian Railways

रेलवे संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी 

  • ब्रिटिश गवर्नर जनरल लार्ड डलहौजी को भारत में रेलवे का जनक माना जाता है।
  • जार्ज स्टीफेन्सन को रेलवे का पितामह कहा जाता है।
  • 22 दिसम्बर, 1851 को देश की पहली रेलगाड़ी का परिचालन हुआ था, रूड़की (उत्तराखंड) में निर्माण कार्य के माल की ढुलाई के लिए।
  • 16 अप्रैल, 1853 को देश की पहली यात्री रेल मुंबई से ठाणे के बीच (34 किमी) चली। इस रेल का नाम ‘ब्लैक-ब्यूटी’ था। इसमें कुल डब्बों की संख्या 14 थी।
  • वर्ष 1890 में भारतीय रेलवे अधिनियम पारित किया गया।
  • 3 फरवरी, 1925 को देश की प्रथम विद्युत रेल मुम्बई से कुर्ला के बीच चली।
  • डेवकन क्वीन विद्युत चलित भारत की प्रथम ट्रेन थी।
  • मार्च, 1905 ई. में भारतीय रेलवे बोर्ड की स्थापना (कर्जन के समय) की गयी थी।
  • वर्ष 1936 में यात्री डिब्बे को वातानुकूलित बनाया गया।
  • भारतीय रेल का राष्ट्रीयकरण वर्ष 1950 में हुआ था।
  • विवेक एक्सप्रेस (डिब्रूगढ से कन्याकमारी) देश में सबसे लम्बी दूरी (4286 किमी) तय करने वाली रेलगाड़ी है।
  • गोरखपुर रेलवे प्लेटफॉर्म भारत का सबसे लम्बा (1366.33 मी) प्लेटफॉर्म है।
  • बनिहाल या पीर पंजाल (जम्मू-कश्मीर) भारत की सबसे लम्बी (11.215 किमी) रेल सुरंग है।
  • पंडीत दीनदयाल उपाध्याय (मुगलसराय) (पूर्व – मध्य रेलवे) में भारत का सबसे बड़ा रेलवे यार्ड स्थित है।
  • भारतीय रेलवे का ‘राष्ट्रीय रेल संग्रहालय’ 1977 में नई दिल्ली में स्थापित किया गया।
  • भारत का ‘क्षेत्रीय रेल संग्रहालय’ मैसूर में स्थित है।
  • वर्ष 1924-1925 के बाद एटवर्थ कमिटी की सिफारिश पर आम बजट से वर्ष 1934-35 में रेल बजट को अलग कर दिया गया, तथा वर्ष 2017 में मोदी सरकार ने इस परंपरा को समाप्त कर दिया।
  • वर्ष 1953 में रेलवे ने रेल शताब्दी मनायी थी।
  • प्रतिवर्ष 16 अप्रैल को रेल दिवस तथा 10-16 अप्रैल को रेल सप्ताह के रूप में मनाया जाता है।
  • रेलवे की सुरक्षा के लिए रेलवे सुरक्षा बल का गठन 27 जुलाई, 1884 में हुआ था।
  • लबाई की दृष्टि से भारतीय रेलवे का विश्व में चौथा स्थान है।
  • गतिमान एक्सप्रेस (दिल्ली से आगरा) भारत की सबसे तेज चलने वाली रेलगाड़ी है।
  • हजरत निजामुद्दीन व आगरा कैंट के बीच 5 अप्रैल, 2016 से प्रचालित गतिमान एक्सप्रेस भारत की पहली सेमी-हाई स्पीड देन है।
  • प्रयागराज एक्सप्रेस (दिल्ली से इलाहाबाद) सर्वाधिक बोगियों वाली अर्थात सबसे लम्बी ट्रेन है।
  • वेम्बनाड झील पर (केरल में) भारत का सबसे लम्बा रेल पुल (4.62 किमी) स्थित है।
  • सोन नदी (बिहार) पर भारत का दूसरा सबसे लम्बा रेल पुल (4.62 किमी) स्थित है।
  • वर्ष 1977 में रेलवे द्वारा रेल कर्मचारी बीमा योजना तथा वर्ष 1994 में रेल यात्री बीमा योजना शुरू की गई थी।
  • भारतीय रेलवे का सबसे ऊंचाई पर स्थित स्टेशन घुम (पश्चिम बंगाल) है।
  • वर्ष 2004 से भारत में इन्टरनेट के माध्यम से रेल टिकट का आरक्षण आरंभ हुआ।
  • वर्ष 2009 से रेलवे द्वारा पूछताछ के लिए टेलिफोन नं. 139 जारी किया गया।
  • 20 दिसम्बर, 1997 से भारतीय रेल द्वारा तत्काल आरक्षण सेवा का आरंभ किया गया।
  • भारतीय रेलवे द्वारा कोहरे से निपटने के लिए त्रिनेत्र नामक यंत्र को विकसित किया है।
  • फेयरी क्वीन भारत की सबसे पुरानी भाप इंजन है।
  • भारत में रेलवे नेटवर्क का सर्वाधिक विकास गंगा के मैदानी भाग में है।
  • कन्या कुमारी भारत के दक्षिण में अंतिम बिन्दु पर आखरी रेलवे स्टेशन है।
  • भारत का सबसे उत्तरी सीमा पर स्थित रेलवे स्टेशन बारामूला है।
  • भारत का सबसे पूर्वी सीमा पर स्थित रेलवे स्टेशन लाडो है।
  • भारत का सबसे पश्चिमी सीमा पर स्थित रेलवे स्टेशन ओखा है।
  • श्रीवेंकटनरसिंहाजुवारिपेटा भारत का सबसे लम्बा नाम वाला रेलवे स्टेशन है।
  • मध्य रेलवे में स्थित ‘इब’ तथा ‘ओड’ स्टेशन भारत का सबसे छोटा रेलवे स्टेशन है।
  • मुम्बई का छत्रपति शिवाजी टर्मिनल भारत का सबसे व्यस्ततम उपनगरीय रेलवे स्टेशन है।
  • हावड़ा लाइन भारत का सबसे व्यस्ततम मेन लाइन रेलवे स्टेशन है।
  • मथुरा जंक्शन भारत का सबसे बड़ा रेलवे जंक्शन है।
  • भारतीय रेल जम्मू-कश्मीर में चेनाब नदी पर सबसे ऊँचा रेल पुल बना रही है।
  • भारत में प्रतिदिन 11 हजार ट्रेनें चलती हैं।
  • घूम रेलवे स्टेशन (दार्जिलिंग हिमालयन रेलवे) भारत का समुद्र तल से सर्वाधिक ऊँचाई पर स्थित स्टेशन है।
  • रेलवे द्वार वर्ष 2015 में रेडियो द्वारा सिग्नल डिजाइन परियोजना कानपुर में शुरू हुई।
  • भारतीय रेलवे द्वारा माल के परिवहन में उच्चतम घनत्व हावड़ा-गया-पंडीत दीनदयाल उपाध्याय मार्ग पर मिलता है।
  • रेलवे से संबंधित जानकारी प्राप्त करने के लिए 16 अप्रैल, 2011 से रेलवे द्वारा रेल बन्धु पत्रिका जारी की जा रही है।
  • 26 जनवरी, 2006 से भारतीय रेलवे द्वारा टिकट अपग्रेडेशन योजना लागू की गई।
  • अंत्योदय एक्सप्रेस आम आदमी के लिए पूर्णतः अनारक्षित रेलगाड़ी है।
  • पहली अंत्योदय एक्सप्रेस केरल (एर्नाकुलम) से पं. बंगाल (हावड़ा) के मध्य 27 फरवरी, 2017 को चलायी गयी।
  • भारतीय रेल द्वारा 1 अक्टूबर, 2014 से प्रीमियम तत्काल टिकट योजना आरंभ किया गया।
  • 29 मई, 2016 को स्पेन की टैल्गो ट्रेन का शुभारंभ बरेली-मुरादाबाद मार्ग पर इज्जतनगर से भोजपुर के मध्य की गई।
  • सियाल्दह-नई दिल्ली के बीच चलने वाली दुरोंतो एक्सप्रेस भारत में पहली दुरोंतो एक्सप्रेस रेलगाड़ी थी, इसका प्रचालन 19 सितम्बर, 2009 से शुरू हुआ था।
  • रेलवे द्वारा परिवाहित शीर्ष चार भारी सामान क्रमशः कोयला, सीमेन्ट, खाद्यान्य एवं उर्वरक है।
  • रेलवे स्टाफ कालेज बड़ौदा (गुजरात) में स्थित है।
  • मुम्बई से बान्द्रा और अंधेरी के बीच रेलवे स्टेशनों में सबसे ज्यादा (सात समान्तर लाइनें) रेलवे लाइन है।
  • भारतीय रेल का ‘व्हील एंड एक्सल’ प्लांट बेंगलोर में स्थित है।
  • 5 जून, 2012 को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर साइंस एक्सप्रेस बायोडाइवर्सिटी स्पेशल ट्रेन प्रारम्भ की गई।

Read Also …

 

error: Content is protected !!