17th Forest Report 2021

उत्तराखंड वन रिपोर्ट 2021 (Uttarakhand Forest Report 2021)

उत्तराखंड वन रिपोर्ट 2021
(Uttarakhand Forest Report 2021)

पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने 13 जनवरी 2021 को रिपोर्ट जारी की। वर्ष 1987 में पहला सर्वेक्षण प्रकाशित हुआ था वर्ष 2021 में भारत वन स्थिति रिपोर्ट (India State of Forest Report-ISFR) का यह 17वाँ प्रकाशन है। इस रिपोर्ट को द्विवार्षिक रूप से ‘भारतीय वन सर्वेक्षण’ द्वारा प्रकाशित किया जाता है।

वनों की तीन श्रेणियों का सर्वेक्षण किया गया है जिनमें शामिल हैं

  • अत्यधिक सघन वन (Very Dense Forest) (70% से अधिक चंदवा घनत्व),
  • मध्यम सघन वन (Moderately Dense Forest) (40 – 70%) और
  • खुले वन (Open Forest) (10 – 40%)।
  • स्क्रबस (Scrub) (चंदवा घनत्व 10% से कम) का भी सर्वेक्षण किया गया लेकिन उन्हें वनों के रूप में वर्गीकृत नहीं किया गया।

भारत में वन आवरण

श्रेणीक्षेत्रफलभौगोलिक क्षेत्र का प्रतिशत
अत्यधिक सघन वन (VDF)99,9793.04%
मध्यम सघन वन (MDF)3,06,8909.33%
खुले वन (OF)3,07,1209.34%
कुल वन आवरण7,13,78921.71%
झाड़ी (Scrub)46,5391.42%
गैर वन25,27,14176.87%
कुल भौगोलिक क्षेत्र32,87,469100%

 

ISFR 2021 की विशेषताएँ

  • इसने पहली बार टाइगर रिज़र्व, टाइगर कॉरिडोर और गिर के जंगल जिसमें एशियाई शेर रहते हैं में वन आवरण का आकलन किया है।
  • इंडिया स्टेट आफ फॉरेस्ट रिपोर्ट 2021 की रिपोर्ट में राजाजी टाइगर रिजर्व में साल 2011 में 631.2 वर्ग किलोमीटर घना जंगल था। वहीं 2021 के सर्वेक्षण में यह घटकर 563.4 वर्ग किलोमीटर रह गया है। राजाजी टाइगर रिजर्व फॉरेस्ट कवर में 2 वर्ग किलोमीटर की कमी दर्ज की गई है।
  • इंडिया स्टेट आफ फॉरेस्ट रिपोर्ट 2021 की रिपोर्ट में जिम कार्बेट में साल 2011 में 4 किलोमीटर घने जंगल में बाघों का आशियाना था। जो साल 2021 की गणना में 793.4 वर्ग किलोमीटर पाया गया है। साल 2011 के सर्वेक्षण में जिम कार्बेट टाइगर रिजर्व में 91.6 वर्ग किलोमीटर खुला जंगल था जो 2021 तक पहुंचते-पहुंचते 79.8 वर्ग किलोमीटर हो गया है।

उत्तराखंड वन रिपोर्ट 2021

उत्तराखंड का वन आवरण

श्रेणीक्षेत्रफल प्रतिशत
VDF5,055.019.45%
MDF12,768.0523.87%
OF6,482.0712.12%
Total24,305.1345.44
Scrub392.370.73

 

उत्तराखंड के जिलेवार वन क्षेत्र

जनपदक्षेत्रफलVDFMDFOFTotalप्रतिशतScrub
अल्मोड़ा3,144 199.09838.28682.431,719.8054.76.00 
बागेश्वर2,241161.56 758.66 342.451,262.6756.341.11
चमोली8,030443.08 1,573.55 693.482,710.11 33.751
चम्पावत1,766366.88 590.37 266.91 1,224.1669.327.35 
देहरादून3,088 663.25596.85 351.481,611.5852.1986.33 
पौड़ी गढ़वाल5,329 576.621,898.76921.333,396.7163.7497.93
हरिद्वार2,360 74.47277.35232.12 583.94 24.748.83 
नैनीताल4,251 772.891,719.86551.743,044.4971.6210.09 
पिथोरागढ़7,090505.54960.17 615.042,080.7529.3542.09 
रुद्रप्रयाग1,984251.94578.90 311.461,142.3057.589.12 
टिहरी गढ़वाल3,642 272.891,084.17707332,064.3956.68 98.38 
ऊधम सिंह नगर2,542148.17188.40 91.51428.08 16.843.14 
उत्तरकाशी 8,016618.631,702.73 714.793,036.15 37.8821
Grand total53,4835,055.0112,768.056,482.0724,305.1345.44392.37

 

  • उत्तराखंड के 5 सबसे ज्याद वन आवरण वाले जनपद क्षेत्रफल की दृष्टि से – पौड़ी गढ़वाल (3,396.71 वर्ग किमी.), नैनीताल (3044.49 वर्ग किमी.), उत्तरकाशी (3,036.15 वर्ग किमी.), चमोली (2,710.11 वर्ग किमी.) व पिथौरागढ़ (2,080.75 वर्ग किमी.)
  • उत्तराखंड के 5 सबसे कम वन आवरण वाले जनपद क्षेत्रफल की दृष्टि से – ऊधम सिंह नगर (428.08), हरिद्वार (583.94), रुद्रप्रयाग (1,142.3), चंपावत (1,224.16) व बागेश्वर (1,262.67)
  • उत्तराखंड के 5 सबसे ज्याद वन आवरण वाले जनपद प्रतिशत की दृष्टि से – नैनीताल (71.62%), चंपावत (69.32%), पौड़ी गढ़वाल (63.74%), रुद्रप्रयाग (57.58%) व टिहरी गढ़वाल (56.68%)
  • उत्तराखंड के 5 सबसे कम वन आवरण वाले जनपद प्रतिशत की दृष्टि से – ऊधम सिंह नगर (16.84%), हरिद्वार (24.74%), पिथौरागढ़ (29.35%), चमोली (33.75%) व उत्तरकाशी (37.88%)
  • उत्तराखंड के 5 सबसे ज्याद क्षेत्रफल वाले जनपद – चमोली (8,030 वर्ग किमी.), उत्तरकाशी (8,016 वर्ग किमी.), पिथौरागढ़ (7,090 वर्ग किमी.), पौड़ी गढ़वाल (5,329 वर्ग किमी.) व नैनीताल (4,251 वर्ग किमी.)
  • उत्तराखंड के 5 सबसे कम क्षेत्रफल वाले जनपद – चंपावत (1,766 वर्ग किमी.), रुद्रप्रयाग (1,984 वर्ग किमी.), बागेश्वर (2,241 वर्ग किमी.), हरिद्वार (2,360 वर्ग किमी.) व ऊधम सिंह नगर (2,542 वर्ग किमी.)

 

उत्तराखंड का ऊंचाईवार वन आवरण

ऊंचाई क्षेत्रभौगोलिक क्षेत्रफलVDFMDFOFTotalScrub
0 – 5007,9376271,6276262,88013
500 – 10005,7031,1981,8589023,958103
1000 – 200017,5601,5735,1573,31910,049241
2000 – 30007,2481,5523,0921,1345,77821
3000 – 40004,1931051,0334961,63413
> 400010,84201561
Total53,4835,05512,7686,48224,305392

 

विभिन्न ढलान वर्ग उत्तराखंड का वन आवरण

तापमानभौगोलिक क्षेत्रफलVDFMDFOFTotalScrub
0 – 59,4468421,4606462,94829
5 – 104,0694879733481,80818
10 – 155,6886151,5036442,76238
15 – 207,0287301,9319253,58659
20 – 257,3137302,0461,0533,58670
25 – 306,6836501,8701,0263,54668
> 3013,2561,0012,9851,8405,826110
Total53,4835,05512,7686,48224,305392

 

Read Also :
Uttarakhand Study Material in Hindi Language (हिंदी भाषा में) Click Here
Uttarakhand Study Material in English Language
Click Here 
Uttarakhand Study Material One Liner in Hindi Language
Click Here
Uttarakhand UKPSC Previous Year Exam Paper Click Here
Uttarakhand UKSSSC Previous Year Exam Paper Click Here
MCQ in English Language Click Here
error: Content is protected !!