HTET Level 2 (TGT) Exam Paper – 03 Dec 2023 (Part II – Languages (Hindi & English)) (Official Answer Key) | TheExamPillar
HTET Level 2 (TGT) Exam Paper – 03 Dec 2023 (Part II – Languages (Hindi & English)) (Official Answer Key)

HTET Level 2 (TGT) Exam Paper – 03 Dec 2023 (Part II – Languages (Hindi & English)) (Official Answer Key)

बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन हरियाणा (BSEH – Board of School Education Haryana), भिवानी द्वारा 03 दिसम्बर 2023 को HTET TGT (Haryana Teacher Eligibility Test – Trained Graduate Teacher) (Level – 2) की परीक्षा का आयोजन किया गयाइस HTET TGT Exam 2023 के प्रश्नपत्र में भाग – II भाषा (हिन्दी एवं अंग्रेजी) / Languages (Hindi & English) विषय का प्रश्नपत्र सहित उत्तर कुंजी उपलब्ध है।

BSEH (Board of School Education Haryana), Bhiwani conducts HTET TGT (Haryana Teacher Eligibility Test – Trained Graduate Teacher) (Level – 2) Exam 2023 held on 03 December 2023. Here the HTET TGT Exam 2023, Part – II Languages (Hindi & English) Question Paper with Official Answer Key.

Exam HTET TGT (Trained Graduate Teacher) (Level – 2)
Part
Part – II भाषा (हिन्दी एवं अंग्रेजी) / Languages (Hindi & English)
Organized by
BSEH
Number of Question
30
Exam Date  03rd December 2023 

भाग 2 – भाषा (हिन्दी एवं अंग्रेजी)
Languages (Hindi & English)

हिन्दी (Hindi)

31. निम्न में से कौन-सा संधि शब्द अपने युग्म से सुमेलित नहीं है ?
1) अजंत – व्यंजन संधि
2) वयोवृद्ध – विसर्ग संधि
3) महौदार्य – वृद्धि स्वर संधि
4) तेजोपुंज – गुण स्वर संधि

Show Answer/Hide

Answer – (4)

32. किस विकल्प के शब्दों में वार्तनिक अशुद्धि नहीं है ?
1) सुधीजन, शताब्दी
2) साधूवाद, सुरसरी
3) शूभेषी, भार्यापति
4) चन्द्रमोलि, पुत्रेषणा

Show Answer/Hide

Answer – (1)

33. वाक्यांश के लिए एकल शब्द के संबंध में कौन – सा युग्म असंगत है ?
1) जिसे वहन करना कठिन हो – दुर्विभाव्य
2) जिसे किसी ने न सूँघा हो – अनाघ्रात
3) कोई काम करने की इच्छा – चिकीर्षा
4) विजय प्राप्ति की तीव्र इच्छा – विजीगिषा

Show Answer/Hide

Answer – (1)

34. निम्न में से कौन-सा शब्द ‘धनुष’ का पर्यायवाची नहीं हैं ?
1) चाप
2) कार्मुक
3) शरासन
4) कासार

Show Answer/Hide

Answer – (4)

35. ‘नीम हकीम खतरे जान’ उक्त लोकोक्ति का सही अर्थ है :
1) पहले स्वार्थ बाद में परमार्थ करना।
2) अल्पज्ञान ख़तरनाक होता है।
3) दोषी के साथ निर्दोष को सजा मिलना।
4) अत्यन्त धीरे काम चलना।

Show Answer/Hide

Answer – (2)

36. किस क्रमांक ल में ‘कादंबरी – कादंबिनी’ शब्द-युग्म का क्रमशः सही अर्थ है ?
1) शराब, घटा
2) कुशल, सेवक
3) विनीत, बुराई
4) कुशल, पवित्र

Show Answer/Hide

Answer – (1)

37. संज्ञा के संबंध में कौन-सा कथन संगत नहीं है ?
1) व्यक्तिवाचक संज्ञाओं का प्रयोग सदैव (आदरार्थक के अतिरिक्त ) एकवचन में होता है।
2) देश, त्योहार, नदी उक्त व्यक्तिवाचक. संज्ञा के उदाहरण हैं।
3) ‘द्रव्यवाचक’ तथा ‘समूहवाचक’, जातिवाचक संज्ञा के ही भेद माने जाते हैं।
4) ‘विद्वत्ता’, ‘पांडित्य’ उक्त यौगिक भाववाचक संज्ञा के उदाहरण हैं।

Show Answer/Hide

Answer – (2)

38. विलोम शब्द के संबंध में कौन-सा युग्म असंगत है ? ?
1) घमण्डी – विनीत
2) चिरायु – दीर्घायु
3) तारुण्य – वार्धक्य
4) तेजस्वी – निस्तेज

Show Answer/Hide

Answer – (2)

39. उपसर्ग की दृष्टि से किस विकल्प का शब्द-युग्म असंगत है ? 3 –
1) निर् – निराकरण, निरपराध
2) अनु – अनूदित, अन्वीक्षण
3) परा -परार्थ, पराश्रित
4) सु – सुदूर, सुकृत

Show Answer/Hide

Answer – (3)

40. सर्वनाम के संबंध में कौन-सा युग्म संगत नहीं है ?
1) मैंने आज ब्याकरण पढ़ा – पुरुषवाचक सर्वनाम
2) कमरे में कोई हँस रहा है – अनिश्चयवाचक सर्वनाम
3) इसी ने मेरी जिंदगी बचाई थी – प्रश्नवाचक सर्वनाम
4) वह स्वयं को सुधार रहा है – निजवाचक सर्वनाम

Show Answer/Hide

Answer – (3)

41. तत्पुरुष समास का कौन-सा समस्तपद अपने युग्मं से सही सुमेलित नहीं है? –
1) गुरुदक्षिणा – संबंध तत्पुरुष
2) देशाटन – अधिकरण तत्पुरुष
3) रेखांकित – करण तत्पुरुष
4) देशनिर्वासित – अपादान तत्पुरुष

Show Answer/Hide

Answer – (1)

42. विशेषण के संबंध में कौन-सा कथन है ?
1) जिस विकारी शब्द से संज्ञा की व्याप्ति मर्यादित होती है, उसे विशेषण कहते हैं।
2) ‘भला, दानी, दुष्ट’ उक्त शब्द गुणवाचक विशेषण के उदाहरण हैं।
3) ‘कक्षा में साठ छात्र पढ़ते हैं’ संख्यावाचक विशेषण का उदाहरण है।
4) संकेतवाचक विशेषण में किसी वस्तु की नाप या तौल का बोध होता है।

Show Answer/Hide

Answer – (4)

43. निम्न में सें कौन-सा शब्द ‘अपत्यवाचक तद्धित प्रत्यय’ से निर्मित नहीं है ?
1) वैनतेय
2) कौरव
3) वासुदेव
4) वैधव्य

Show Answer/Hide

Answer – (4)

44. ‘ग’, ‘ल’ तथा ‘ब’ उक्त वर्णों का क्रमशः उच्चारण स्थान है :
1) तालु, कण्ठ, ओष्ठ
2) दन्त, कण्ठ, तालु
3) कण्ठ, दन्त, ओष्ठ
4) ओष्ठ, कण्ठ, तालु

Show Answer/Hide

Answer – (3)

45. किस विकल्प का वाक्य पूर्वकालिक क्रिया का उदाहरण नहीं है ?
1) राम खेलकर चला गया।
2) तुम्हें ऐसा करना शोभा नहीं देता है।
3) सीता खाना बनाकर जयपुर जाएगी।
4) अध्यापक उदाहरण देकर छात्रों को पढ़ाते हैं।

Show Answer/Hide

Answer – (2)

Leave a Reply

Your email address will not be published.

error: Content is protected !!