Daily MCQs – भारत एवं विश्व का भूगोल – 14 May 2024 (Tue) | TheExamPillar
Daily MCQs - India and World Geography - 14 May 2024

Daily MCQs – भारत एवं विश्व का भूगोल – 14 May 2024 (Tue)

Daily MCQs : भारत एवं विश्व का भूगोल (India and World Geography)
14 May, 2024 (Tuesday)

1. फ्रांस के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों में कौन-सा सही नहीं है?
पिरेनीज पर्वत फ्रांस को स्पेन से अलग करता है।
जूरा पर्वत इसे इटली से तथा आल्पस पर्वत इसे जर्मनी से अलग करता है।
आल्पस की सबसे ऊँची चोटी माउंट ब्लांक फ्रांस में है।
‘बोर्डी’ फ्रांस का सबसे बड़ा शराब उत्पादक केंद्र है।

Show Answer/Hide

 उत्तर – (B)

व्याख्या – फ्रांस की सीमा बेल्जियम,लक्ज़मबर्ग,जर्मनी,स्विटज़रलैंड,इटली,मोनाको,अंडोरा तथा स्पेन से मिलती है। पिरेनीज पर्वत फ्रांस को स्पेन से अलग करता है। आल्पस पर्वत इसे इटली,जूरा पर्वत इसे स्विटज़रलैंड तथा वास्वेज पर्वत इसे जर्मनी से अलग करता है। अतः कथन (B) गलत है। अन्य सभी कथन सही हैं।

2.  निम्नलिखित युग्मों को सुमेलित कीजियेः

(नगर) (उद्योग)
1. लियॉन्स  रेशम
2. स्ट्रेसबर्ग  काँच का सामान
3. लीपजिग  ऑप्टिकल इंस्ट्रूमेंट्स

उपर्युक्त युग्मों में से कौन-सा/से सही सुमेलित है/हैं?
केवल 1
केवल 2
केवल 1 और 2
केवल 1 और 3

Show Answer/Hide

 उत्तर – (D) 

व्याख्या – उपर्युक्त युग्मों का सही सुमेलन निम्न प्रकार से हैः

  • लियॉन्स – रेशम
  • स्ट्रेसबर्ग – इंजीनियरिंग उद्योग
  • लीपजिग – ऑप्टिकल इंस्ट्रूमेंट्स

 

3. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजियेः
1. प्रधान देशान्तर रेखा लंदन के निकट ग्रीनविच नामक स्थान से होकर गुज़रती है।
2. ‘मूरलैंड’ ग्रेट ब्रिटेन में स्थित मध्यवर्ती उच्च भूमि है।
3. राइन, मेन, एल्ब तथा ओडर जर्मनी की दक्षिण की ओर बहने वाली नदियाँ हैं।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
केवल 1
केवल 2
केवल 1 और 2
1, 2, और 3

Show Answer/Hide

 उत्तर – (C)

व्याख्या –

  • प्रधान देशांतर रेखा लंदन के निकट ग्रीनविच नामक स्थान से होकर गुज़रती है। अतः कथन (1) सही है
  • इंग्लैंड, वेल्स तथा स्कॉटलैण्ड को सम्मिलित रूप से ‘ग्रेट ब्रिटेन’ कहा जाता है। इस देश की मध्यवर्ती उच्च भूमि को ‘मूरलैंड’ कहा जाता है। क्योंकि यहाँ पेड़ नहीं पाए जाते हैं। अतः कथन (2) सही हैं
  • डेन्यूब, ओडर, एल्ब, वेसर, राइन, तथा हम्स जर्मनी की प्रमुख नदियाँ हैं। इनमें से डेन्यूब को छोड़कर शेष सभी नदियाँ उत्तर की ओर बहती है। अतः कथन (3) गलत है

 

4. जर्मनी के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा सही नहीं है?
राइन तथा रूर नदी के बीच का क्षेत्र कोयला उत्पादन के लिये प्रसिद्ध है।
ब्लैक फॉरेस्ट तथा हॉर्ज पर्वत ज्वालामुखी पर्वत है।
सैक्सोनी प्रदेश में लिग्नाइट कोयले के भंडार पाए जाते हैं।
म्यूनिख कला तथा संस्कृति का केंद्र है।

Show Answer/Hide

उत्तर – (B)

व्याख्या – ब्लैक फॉरेस्ट तथा हॉर्ज पर्वत ब्लॉक पर्वत का उदाहरण है। अतः कथन (b) गलत है,अन्य सभी कथन सही हैं।

5. रूस के संदर्भ निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1. अमूर नदी रूस तथा चीन के मध्य सीमा बनाती है।
2. तुला रूस के मेनचेस्टर के नाम से प्रसिद्ध है।
3. ट्रांस-साइबेरियन रेलमार्ग विश्व का सबसे लंबा रेलमार्ग है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
केवल 1
केवल 1 और 2
केवल 3
1, 2 और 3

Show Answer/Hide

 उत्तर – (D)

व्याख्या – उपर्युक्त सभी कथन सही हैं।

  • अमूर नदी रूस व चीन के मध्य सीमा बनाती है।
  • तुला को रूस का पिट्सबर्ग तथा इवानोवो रूस के मैनचेस्टर नाम से प्रसिद्ध है।
  • ट्रांस-साइबेरियन रेलमार्ग संसार का सबसे लंबा रेलमार्ग है। यह रूस के औद्योगिक प्रदेशों को आपस में जोड़ता है।

 

Read Also :
All Daily MCQs  Click Here
Uttarakhand Study Material in Hindi Language (हिंदी भाषा में) Click Here
Uttarakhand Study Material in English Language
Click Here 
Uttarakhand Study Material One Liner in Hindi Language
Click Here
Previous Year Solved Paper  Click Here
UP Study Material in Hindi Language   Click Here
Bihar Study Material in Hindi Language Click Here
MP Study Material in Hindi Language Click Here
Rajasthan Study Material in Hindi Language Click Here

Leave a Reply

Your email address will not be published.

error: Content is protected !!