Daily MCQs – संविधान एवं राजव्यवस्था – 13 May 2024 (Mon) | TheExamPillar
Daily MCQs - Constitution and Polity - 13 May 2024

Daily MCQs – संविधान एवं राजव्यवस्था – 13 May 2024 (Mon)

Daily MCQs : संविधान एवं राजव्यवस्था (Constitution and Polity)
13 May, 2024 (Monday)

1. निम्नलिखित में से कौन संविधान प्रारूप समिति के सदस्य नहीं थे?
1. जे.बी. कृपलानी

2. सरदार पटेल
3. गोपालास्वामी आयंगर
4. अल्लादी कृष्णस्वामी अय्यर
5. टी.टी. कृष्णामचारी
कूटः
(A) केवल 1 और 2
(B) केवल 1, 2 और 3
(C) केवल 1, 2 और 5
(D) केवल 1, 4 और 5

Show Answer/Hide

उत्तर – (A) 

व्याख्या – सरदार पटेल एवं जे.बी. कृपलानी संविधान प्रारूप समिति के सदस्य नहीं थे, इसके अतिरिक्त सभी इसके सदस्य थे। संविधान प्रारूप समिति का गठन 29 अगस्त, 1947 में किया गया था, जिसमें अध्यक्ष सहित निम्नलिखित सात सदस्य थे, जो निम्नलिखित थे-
1. डॉ. बी.आर. अंबेडकर – अध्यक्ष
2. एन. गोपालास्वामी आयंगर

3. अल्लादी कृष्णस्वामी अय्यर
4. डॉ. के.एम. मुंशी
5. सैय्यद मोहम्मद सादुल्ला
6. एन. माधव राव (बी.एल. मित्र के स्थान पर)
7. टी.टी. कृष्णामाचारी (डी.पी. खेतान की मृत्यु के पश्चात्)

संविधान सभा एवं संविधान प्रारूप के संबंध में कुछ अन्य बातें:

  • बी.एन. राव (जो संविधान सभा के संवैधानिक सलाहकार थे) द्वारा संविधान का पहला प्रारूप तैयार किया गया था।
  • इसके मूल प्रारूप में 243 अनुच्छेद एवं 13 अनुसूचियाँ थीं।
  • के.एम. मुंशी संविधान प्रारूप समिति के मूलतः एकमात्र कांग्रेसी सदस्य थे।
  • डॉ. अंबेडकर संविधान सभा में बंबई प्रेसीडेंसी से निर्वाचित हुए थे।

 

2. निम्नलिखित में से कौन-सा कथन असत्य है?
(A) भारतीय संविधान बनने में 2 वर्ष 11 महीने एवं 18 दिन लगे।
(B) भारतीय संविधान के निर्माण होने तक संविधान सभा की कुल 11 बैठकें आयोजित की गईं।
(C) संविधान सभा ने राष्ट्रगान को 26 जनवरी, 1950 को अपनाया।
(D) संविधान सभा निर्माण संबंधी सर्वप्रथम विचार 1934 में प्रस्तुत किया गया।

Show Answer/Hide

उत्तरः (C)

व्याख्या – कथन (C) असत्य है, क्योंकि संविधान सभा द्वारा राष्ट्रगान एवं राष्ट्रगीत 24 जनवरी,1950 में अपनाया गया। 24 जनवरी, 1950 को डॉ. राजेंद्र प्रसाद को भारत का प्रथम राष्ट्रपति चुना गया।

  • भारतीय संविधान को बनने में 2 वर्ष 11 महीने और 18 दिन लगे। इसमें संविधान सभा की कुल 11 बैठकें आयोजित की गई थीं। प्रथम बैठक 9-23 दिसंबर, 1946 में एवं 11वीं बैठक 14-26 नवंबर, 1949 में आयोजित की गई थी। संविधान सभा की अंतिम बैठक 24 जनवरी, 1950 को आयोजित की गई। इस बैठक में संविधान सभा के सदस्यों ने संविधान पर हस्ताक्षर किये।
  • नई संसद के निर्माण तक संविधान सभा अंतरिम संसद के रूप में कार्य करती रही।
  • भारत में संविधान सभा के गठन का विचार वर्ष 1934 में पहली बार भारत में वामपंथी आंदोलन के नेता एम.एन.राय द्वारा रखा गया था, परंतु भारतीयों की ओर से संविधान सभा की मांग रखने का प्रथम प्रयास वर्ष 1934 में स्वराज पार्टी द्वारा किया गया। उसने एक प्रस्ताव पारित कर कहा कि वयस्क मताधिकार के आधार पर निर्वाचित भारतीय प्रतिनिधियों की एक संविधान सभा होगी, जो संविधान का निर्माण करेगी। इसके बाद वर्ष 1935 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने पहली बार भारत के संविधान के निर्माण के लिये आधिकारिक रूप से संविधान सभा के गठन की मांग की।

 

3. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजियेः
1. संविधान सभा द्वारा राष्ट्रीय ध्वज के प्रारूप को 22 जुलाई,1947 को अपनाया गया था।
2. राष्ट्रीय ध्वज के बीच के चक्र में कुल तीलियाँ 24 हैं।
3. राष्ट्रीय ध्वज की लंबाई-चौड़ाई का अनुपात 4 : 3 है।
नीचे दिये गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर का चयन कीजियेः
(A) केवल 1 और 2
(B) केवल 2
(C) केवल 2 और 3
(D) 1, 2, 3 और 4

Show Answer/Hide

उत्तर – (A)

व्याख्या – कथन 3 गलत है, क्योंकि राष्ट्रीय ध्वज की लंबाई-चौड़ाई का अनुपात 3 : 2 है।

  • संविधान सभा की कुल 12 बैठकें आयोजित की गई थीं। अंतिम बैठक 24 जनवरी, 1950 को आयोजित की गई, जब इसके सदस्यों ने संविधान पर हस्ताक्षर किये थे। संविधान सभा ने अपने चौथे अधिवेशन में 22 जुलाई 1947 को राष्ट्रीय ध्वज के प्रारूप को स्वीकार किया था।
  • राष्ट्रीय ध्वज के बीच के चक्र में कुल तीलियों की संख्या 24 है।

संविधान सभा से संबंधित कुछ अन्य तथ्यः

  • ग्रेनविले ऑस्टिन ने अपनी पुस्तक ‘द इंडियन कॉन्स्टीट्यूशन’ में लिखा है कि ‘संविधान सभा एकदलीय निकाय है। सभा ही कांग्रेस है और कांग्रेस ही भारत है।’
  • लॉर्ड विसकाउण्ट ने संविधान सभा को हिंदुओं का निकाय कहा है।
  • विंस्टन चर्चिल के अनुसार संविधान सभा ने भारत के केवल एक बड़े समुदाय का प्रतिनिधित्व किया है।
  • आइवर जेनिंग्स के अनुसार भारतीय संविधान निर्माताओं ने भारतीय संघ में अल्पसंख्यक हितों एवं भावनाओं को न्यूनतम रखने का प्रयास किया है।

 

4. निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा असत्य है?
(A) संविधान सभा ने अनेक समितियों के माध्यम से कार्य किया था।
(B) संविधान सभा के प्रथम अध्यक्ष डॉ. राजेंद्र प्रसाद बने थे।
(C) उद्देश्य प्रस्ताव पं. जवाहरलाल नेहरू के द्वारा प्रस्तुत किया गया था।
(D) संविधान सभा में सभी समुदायों को पर्याप्त प्रतिनिधित्व प्रदान किया गया था।

Show Answer/Hide

उत्तर – (B)

व्याख्या – कथन (B) गलत है, क्योंकि संविधान सभा की प्रथम बैठक 9 दिसंबर, 1946 में हुई थी, जिसमें डॉ. सच्चिदानंद सिन्हा को अस्थायी अध्यक्ष बनाया गया था। 11 दिसंबर, 1946 को डॉ. राजेंद्र प्रसाद को संविधान सभा का स्थायी अध्यक्ष बनाया गया।

  • संविधान सभा में आठ बड़ी समितियाँ तथा अन्य छोटी समितियाँ थीं। संविधान सभा इन सभी समितियों के माध्यम से अपना कार्य करती थी।
  • संविधान सभा में ‘उद्देश्य प्रस्ताव’ 13 दिसंबर, 1946 में पं. जवाहरलाल नेहरू के द्वारा प्रस्तुत किया गया था, जिसे संविधान सभा ने 22 जनवरी, 1947 में पारित किया था।
  • संविधान सभा में सभी समुदायों को उचित प्रतिनिधित्व प्रदान किया गया था, जैसे-हिंदू, मुस्लिम, सिख, पारसी, आंग्ल-भारतीय, भारतीय ईसाई, अनुसूचित जाति एवं जनजातियाँ, महिलाएँ आदि।
  • संविधान सभा में 15 महिला सदस्य एवं 28 अनुसूचित जाति के सदस्य थे।
  • संविधान सभा से संबंधित कुछ अन्य बातें: कैबिनेट मिशन के तहत संविधान सभा की कुल सदस्य संख्या-389 होनी थी, परंतु भारत विभाजन के पश्चात् संविधान सभा की सदस्य संख्या घटकर 299 रह गई । 26 नवंबर, 1949 को 284 सदस्य उपस्थित हुए और अंतिम रूप से पारित संविधान पर हस्ताक्षर किये थे।

 

5. संविधान सभा के विषय में निम्नलिखित में से कौन-से कथन सत्य हैं?
1. इसकी रचना कैबिनेट मिशन के प्रस्ताव पर आधारित थी।
2. इसके सदस्यों का चुनाव सीमित मताधिकार के आधार पर किया गया था।
3. इसके सदस्यों का निर्वाचन सार्वभौम वयस्क मताधिकार के आधार पर किया गया था।
4. यह एक बहुदलीय निकाय थी।
कूट :
(A) केवल 1 और 2
(B) केवल 1 और 3
(C) केवल 1, 2 और 4
(D) केवल 1, 3 और 4

Show Answer/Hide

उत्तर – (C)

व्याख्या – कथन 3 गलत है, क्योंकि संविधान सभा के सदस्यों का निर्वाचन जनता द्वारा प्रत्यक्ष रूप से नहीं किया गया था, बल्कि 1935 में स्थापित प्रांतीय विधानसभाओं के सदस्यों द्वारा अप्रत्यक्ष विधि से किया गया था।

  • संविधान सभा की रचना वैसी थी,जैसा कि कैबिनेट मिशन,1946 में प्रस्तावित था। इसकी सीटें जनसंख्या के अनुपात में निर्धारित की गई थीं। मोटेतौर पर 10 लाख की जनसंख्या पर एक सीट का अनुपात रखा गया था।
  • इसके चुनाव में सीमित मताधिकार का प्रयोग किया गया था,जैसे:कर,संपत्ति एवं शैक्षणिक योग्यता के आधार पर सीमित किया गया था।
  • इसमें कांग्रेस एवं मुस्लिम लीग के अलावा अन्य छोटे-छोटे दल एवं समूह शामिल थे,जैसे-कृषक प्रजा पार्टी, कम्यूनिस्ट पार्टी, यूनियनिस्ट पार्टी आदि। अतः संविधान सभा एक बहुदलीय निकाय थी।

 

Read Also :
All Daily MCQs  Click Here
Uttarakhand Study Material in Hindi Language (हिंदी भाषा में) Click Here
Uttarakhand Study Material in English Language
Click Here 
Uttarakhand Study Material One Liner in Hindi Language
Click Here
Previous Year Solved Paper  Click Here
UP Study Material in Hindi Language   Click Here
Bihar Study Material in Hindi Language Click Here
MP Study Material in Hindi Language Click Here
Rajasthan Study Material in Hindi Language Click Here

Leave a Reply

Your email address will not be published.

error: Content is protected !!