Daily MCQs – भारत एवं विश्व का भूगोल – 07 May 2024 (Tue) | TheExamPillar
Daily MCQs - India and World Geography

Daily MCQs – भारत एवं विश्व का भूगोल – 07 May 2024 (Tue)

Daily MCQs : भारत एवं विश्व का भूगोल (India and World Geography)
07 May, 2024 (Tuesday)

1. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजियेः
1. नार्वे, स्वीडन,डेनमार्क को स्कैंडिनेवियाई देशों के नाम से जाना जाता है।
2. पुर्तगाल तथा स्पेन को सम्मिलित रूप से ‘आईबेरिया’ कहा जाता है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
केवल 1
केवल 2
1 और 2 दोनों
न तो 1 और न ही 2

Show Answer/Hide

उत्तर – (C) 

व्याख्या – उपर्युक्त दोनों कथन सही हैं।

  • नार्वे, स्वीडन, डेनमार्क को सम्मिलित रूप से स्कैंडिनेवियाई देशों के नाम से जाना जाता है। इनके अलावा फिनलैंड, आइसलैंड एवं फैरो द्वीप समूह के संग ये नार्डिक देश कहलाते हैं।
  • पुर्तगाल तथा स्पेन को सम्मिलित रूप से ‘आईबेरिया’ के नाम से जाना जाता है।
  • उल्लेखनीय है कि यूनान, रोमानिया तथा अल्बानिया को बाल्कन देश तथा लिथुआनिया, लाटविया व एस्टोनिया का बाल्टिक राज्यों के नाम से जाना जाता है।

 

2. यूरोप की सबसे लम्बी नदी कौन-सी है?
वोल्गा
सीन
नीपर
डेन्यूब

Show Answer/Hide

उत्तर – (A)

व्याख्या – वोल्गा यूरोप की सबसे लम्बी नदी है। यह कैस्पियन सागर में गिरती है। यह नदी वल्दाई पहाड़ी से निकलती है। अका, कामा तथा ऊँझा इसकी प्रमुख सहायक नदियाँ हैं। वोल्गा नदी की घाटी गेहूँ के उत्पादन तथा इमारती लकड़ी के उद्योग का प्रमुख क्षेत्र है।

3. निम्नलिखित पर विचार कीजियेः
1. बुखारेस्ट
2. पेरिस
3. बेलग्रेड
4. वियना
5. ब्राटिस्लावा
उपर्युक्त में से किन राजधानियों से होकर डेन्यूब नदी गुज़रती है?
केवल 1, 2 और 3
केवल 3 और 4
केवल 1, 3, 4 और 5
1, 2, 3, 4 और 5

Show Answer/Hide

उत्तर – (C)

व्याख्या – डेन्यूब नदी यूरोप की पाँच राजधानियों से होकर गुज़रती है।ये पाँच देश तथा उनकी राजधानियाँ निम्नलिखित हैं:

  • बुखारेस्ट (रोमानिया)
  • बेलग्रेड (यूगोस्लाविया)
  • बुडापेस्ट (हंगरी)
  • ब्राटिस्लावा (स्लोवाकिया)
  • वियना (आस्ट्रिया)

 

4. ‘एल्ब्रुश’ पर्वत शिखर किस देश में स्थित है?
जर्मनी
फ्रांस
रूस
ब्रिटेन

Show Answer/Hide

उत्तर – (C)

व्याख्या –  काकेशस पर्वतमाला पर स्थित ‘एल्ब्रुश’ रूस का सबसे ऊँचा पर्वत शिखर है। इससे बक्सान, कुबान तथा मलका नदियाँ निकलती हैं। हालाँकि यह एक मृत ज्वालामुखी है फिर भी वैज्ञानिकों का मानना है कि इसके नीचे मैग्मा का भण्डार उपस्थित है।

5. इटली के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजियेः
1. मिलान को इटली का मेनचेस्टर कहा जाता है।
2. वेनिस को ‘एड्रियाटिक’ की रानी कहा जाता है।
3. इटली की राजधानी रोम ‘पो’ नदी के किनारे बसी है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
केवल 1
केवल 1 और 2
केवल 3
1, 2 और 3

Show Answer/Hide

उत्तर – (B)

व्याख्या – 

  • मिलान को इटली का मेनचेस्टर तथा तूरिन को इटली का डेट्रायट कहा जाता है।  उल्लेखनीय है कि मेनचेस्टर युनाइटेड किंगडम का प्रसिद्ध कपड़ा उत्पादक राज्य है । अतः कथन (1) सही है।
  • वेनिस को ‘एड्रियाटिक’ की रानी कहा जाता है। अतः कथन (2) सही है।
  •    इटली की राजधानी रोम टाइबर नदी के किनारे स्थित है जबकि पो नदी को इटली की गंगा कहा जाता है। अतः कथन (3) गलत है।

 

Read Also :
All Daily MCQs  Click Here
Uttarakhand Study Material in Hindi Language (हिंदी भाषा में) Click Here
Uttarakhand Study Material in English Language
Click Here 
Uttarakhand Study Material One Liner in Hindi Language
Click Here
Previous Year Solved Paper  Click Here
UP Study Material in Hindi Language   Click Here
Bihar Study Material in Hindi Language Click Here
MP Study Material in Hindi Language Click Here
Rajasthan Study Material in Hindi Language Click Here

Leave a Reply

Your email address will not be published.

error: Content is protected !!