Daily MCQs – 10 June 2025 (Tuesday)

Daily MCQs – 10 June 2025 (Tuesday)

June 10, 2025

विभिन्न परीक्षाओं में सफलता के लिए व्यापक तथा त्रुटि रहित ज्ञान की आधारभूत भूमिका होती है। अभ्यर्थियों की इसी आवश्यकता को ध्यान में रखे हुए The ExamPillar आपके लिए Daily MCQs प्रोग्राम लेकर आया है।  इस प्रोग्राम के माध्यम से अभ्यर्थियों को राज्य लोकसेवा आयोगों और अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित विभिन्न परीक्षाओं के प्रारूप के अनुरूप वस्तुनिष्ठ अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराये जायेंगे।

Daily MCQs – 10 June, 2025 (Tuesday)

1. ‘भारत-कैरिकॉम शिखर सम्मेलन’ के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
1. पहला भारत-कैरिकॉम शिखर सम्मेलन 2019 में आयोजित किया गया था।

2. कैरिकॉम ओशिनिया में आर्थिक एकीकरण और सहयोग को बढ़ावा देने वाला एक क्षेत्रीय संगठन है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
(a) केवल 1

(b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों
(d) न तो 1, न ही 2

Show Answer/Hide

उत्तर – (A)

  • पहला भारत-कैरिकॉम शिखर सम्मेलन 2019 में आयोजित किया गया था।
  • यह 1973 में स्थापित एक क्षेत्रीय संगठन है। इसका उद्देश्य कैरिबियन देशों के बीच आर्थिक एकीकरण और सहयोग को बढ़ावा देना है।
  • इसमें 15 सदस्य देश और 6 एसोसिएट सदस्य हैं। इसके सदस्यों में एंटीगुआ और बारबुडा, बहामास, बारबाडोस, बेलीज आदि शामिल हैं।

 

2. कृत्रिम वर्षा किन घटकों की क्लाउड सीडिंग से की जाती है:
(a) सिल्वर आयोडाइड

(b) पोटेशियम आयोडाइड
(c) शुष्क बर्फ
(d) उपर्युक्त सभी

Show Answer/Hide

उत्तर – (D)

  • क्लाउड सीडिंग: यह कृत्रिम रूप में मौसम में अपेक्षित बदलाव करने की एक तकनीक है। इसके तहत बादलों को कृत्रिम रूप से संतृप्त किया जाता है जिसके परिणामस्वरूप वर्षा होती है।
  • विधि: इसमें उपयोग किए जाने वाले रसायन: क्लाउड सीडिंग की प्रक्रिया शुरू करने के लिए, बादलों में सिल्वर आयोडाइड, पोटैशियम आयोडाइड, सोडियम क्लोराइड, या शुष्क बर्फ (ठोस कार्बन डाइऑक्साइड) जैसे घटकों का स्प्रे किया जाता है। ये घटक सीडिंग एजेंट के रूप में कार्य करते हैं।
    • ये घटक अतिरिक्त नाभिक का निर्माण करते हैं जिस पर बादलों की नमी एकत्रित होने लगती है। समय के साथ इनका आकार बढ़ने लगता है और अधिक बूंदों का निर्माण भी होता जाता है।
  • क्लाउड सीडिंग के प्रकार: इसके निम्नलिखित दो प्रकार हैं-
    • हाइग्रोस्कोपिक क्लाउड सीडिंग: तरल बादलों में बूंदों के विलय को तेज करता है। इसके तहत बादलों के निचले हिस्सों में फ्लेयर्स या विस्फोटकों के माध्यम से सीडिंग एजेंट्स या पार्टिकल्स को पहुंचाया जाता है।
    • ग्लेशियोजेनिक क्लाउड सीडिंग: अत्यधिक ठंडे बादलों में बर्फ के निर्माण को प्रेरित करती है।

 

3. “जलवायु परिवर्तन प्रदर्शन सूचकांक (CCPI)” कौन जारी करता है?
(a) जलवायु परिवर्तन पर अंतर-सरकारी पैनल (IPCC)

(b) जलवायु परिवर्तन पर संयुक्त राष्ट्र फ्रेमवर्क कन्वेंशन (UNFCCC)
(c) जर्मनवॉच, न्यू क्लाइमेट इंस्टीट्यूट, और क्लाइमेट एक्शन नेटवर्क इंटरनेशनल 
(d) अंतर्राष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी (IEA)

Show Answer/Hide

उत्तर – (C)

  • जलवायु परिवर्तन प्रदर्शन सूचकांक 2025 थिंक टैंक जर्मनवॉच, न्यू क्लाइमेट इंस्टीट्यूट और क्लाइमेट एक्शन नेटवर्क इंटरनेशनल ने संयुक्त रूप से जारी किया है।
    • सूचकांक में पहले तीन स्थान पर कोई देश नहीं है। डेनमार्क चौथे स्थान पर है।
    • सूचकांक में भारत 10वें स्थान पर है।
  • CCPI के बारे में
    • यह सूचकांक दुनिया के सबसे बड़े कार्बन उत्सर्जकों को वैश्विक ग्रीनहाउस गैस (GHG) उत्सर्जन में कमी, नवीकरणीय ऊर्जा, ऊर्जा उपयोग और जलवायु नीति के मामले में प्रगति को ट्रैक करता है।
    • इसमें 63 देशों और यूरोपीय संघ की रैंकिंग की जाती है।

 

4. किसी व्यक्तित्व के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए
1. इन्होंने असहयोग आंदोलन और नमक सत्याग्रह में सक्रिय रूप से भाग लिया।

2. इन्होंने ओडिशा को भारत संघ में एकीकृत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
3. इन्होंने 1946 से 1950 तक उड़ीसा के मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया।
उपर्युक्त जानकारी के आधार पर व्यक्तित्व की पहचान कीजिए:
(a) गोपबंधु दास

(b) हरेकृष्ण महताब
(c) मधुसूदन दास
(d) नवकृष्ण चौधरी

Show Answer/Hide

उत्तर – (B)

  • डॉ. हरेकृष्ण महताब (1899- 1987)
    • डॉ. हरेकृष्ण महताब की 125वीं जयंती मनाई गई। इन्हें उत्कल केशरी के नाम से भी जाना जाता है।
    • ये एक स्वतंत्रता सेनानी, राजनीतिज्ञ, इतिहासकार, लेखक, समाज सुधारक और पत्रकार थे।
  • योगदान
    • इन्होंने असहयोग आंदोलन, नमक सत्याग्रह आदि में सक्रिय रूप से भाग लिया था।
    • इन्होंने ओडिशा को भारत संघ में शामिल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
    • ये स्वामी विवेकानंद, रामकृष्ण परमहंस और महात्मा गांधी जैसी हस्तियों से प्रभावित थे।
    • ये 1946 से 1950 तक ओडिशा के मुख्यमंत्री रहे थे

 

5. भारत के परमाणु सिद्धांत के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
1. भारत ने नो फर्स्ट यूज नीति अपनाई है।

2. परमाणु हथियारों के उपयोग पर निर्णय लेने के लिए परमाणु कमान प्राधिकरण (NCA) जिम्मेदार है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
(a) केवल 1

(b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों
(d) न तो 1, न ही 2

Show Answer/Hide

उत्तर – (B)

  • भारत ने 2003 में परमाणु सिद्धांत अपनाया। इसकी प्रमुख विशेषताएं इस प्रकार हैं-
    • पहले उपयोग नहीं (No First Use): भारत परमाणु हथियारों का पहले उपयोग नहीं करेगा।
    • विश्वसनीय न्यूनतम प्रतिरोध (Minimum Deterrence): भारत संभावित हमलावरों को रोकने के लिए न्यूनतम परमाणु शस्त्रागार बनाए रखेगा।
    • असैन्य नियंत्रण: परमाणु हमले के स्थिति में जवाबी हमला करने का आदेश देने का अधिकार केवल असैन्य-राजनीतिक नेतृत्व के पास होगा। यह नियंत्रण परमाणु कमान प्राधिकरण (NCA) के माध्यम से होगा।

 

SOCIAL PAGE

E-Book UK Polic

Uttarakhand Police Exam Paper

CATEGORIES

error: Content is protected !!
Go toTop