CTET Dec 2019 Paper II Answer Key

CTET December 2019 – Paper – II (Social Studies / Social Science) Official Answer Key

December 9, 2019

46. दिये गए लक्षणों A और B के आधार पर ऊर्जास्रोत की पहचान करें:
A. यह एक परंपरागत ऊर्जा का स्रोत है।
B. यह ऊर्जा-स्रोत तब निर्मुक्त होती है जब अपरिष्कृत तेल को धरातल पर लाया जाता है।
(1) मोम
(2) बायोगैस
(3) प्राकृतिक गैस
(4) भूतापीय ऊर्जा

Show Answer/Hide

Answer – (3)

47. भारत का शोध संस्थान “मैत्री” कहाँ अवस्थित है
(1) एशिया
(2) ऑस्ट्रेलिया
(3) अंटार्कटिका
(4) यूरोप

Show Answer/Hide

Answer – (3)

48. निम्नलिखित में से कौन सा कथन खनिज के संदर्भ में सही नहीं है ?
(1) सभी खनिज अधात्विक होते हैं।
(2) ये प्राकृतिक रूप से प्राप्त होने वाले पदार्थ हैं।
(3) इनका एक निश्चित रासायनिक संघटन होता है।
(4) ये विभिन्न प्रकार के भू वैज्ञानिक परिवेश में निर्मित होते हैं।

Show Answer/Hide

Answer – (1)

49. निम्नलिखित का मिलान कीजिए :
a. नर्मदा घाटी       i. आरंभिक गणतंत्र
b. वज्जी                ii. आखेट और संग्रहण
c. गारो पहाड़ियाँ  iii. लगभग 2500 वर्ष पूर्व के शहर
d. गंगा घाटी         iv. प्रथम नगर
e. सिंधु और उसकी सहायक नदियाँ      v. आरंभिक कृषि
.    a b c d e
(1) v iv iii ii i
(2) i ii iii iv v
(3) v i ii iv iii
(4) ii i v iii iv

Show Answer/Hide

Answer – (4)

50. नीचे दो कथन (A) और (B) भारतीय इतिहास के ‘तिथियों और काल’ के समसामयिक वादविवादों के संदर्भ में दिए गए हैं:
कथन (A) : ‘हिन्दु-मुस्लिम-ब्रिटिश’ जैसी कालावधि उपयुक्त है, क्योंकि शासकों का धर्म ही एकमात्र महत्त्वपूर्ण ऐतिहासिक परिवर्तन रहा है।
कथन (B) : लम्बी समयावधि में घटित होने वाली ‘ऐतिहासिक प्रक्रियाओं को निश्चित तिथियों और काल विभाजनों के अंतर्गत लाना समस्यात्मक है।
(1) (A) गलत है, किन्तु (B) सही है।
(2) (A) और (B) दोनों सही हैं तथा (A) की सही व्याख्या (B) है।
(3) (A) और (B) दोनों सही हैं किन्तु (A) की सही व्याख्या (B) नहीं है।
(4) (A) सही है, किन्तु (B) गलत है।

Show Answer/Hide

Answer – (1)

51. नीचे दो कथन उन्नीसवीं शताब्दी में नई लोकप्रिय भारतीय कला के संदर्भ में है।
कथन (A) : कई चित्रों में अपने आस पास के बदलावों का उपहास किया गया, अंग्रेजी भाषी लोगों के नए शौकों का मज़ाक तथा औरतों को घर से बाहर न निकलने की सलाह दी गई।
कथन (B) : राष्ट्रवादी विचारों को अभिव्यक्त करने और लोगों को ब्रिटिश शासन के खिलाफ उद्वेलित करने के लिए छवियों का इस्तेमाल किया जाता था।
(1) (A) गलत है, किन्तु (B) सही है।
(2) (A) और (B) दोनों सही हैं तथा (A) की सही व्याख्या (B) है।
(3) (A) और (B) दोनों सही हैं किन्तु (A) की सही व्याख्या (B) नहीं है।
(4) (A) सही है, किन्तु (B) गलत है।

Show Answer/Hide

Answer – (3)

52. भारत में आरंभिक मानवों पर समझ के लिए निम्नलिखित में से किसे एक प्राथमिक स्रोत माना जा सकता है ?
(1) मध्यप्रदेश की शैल चित्रकला
(2) कांगड़ा शैली की चित्रकला
(3) गिरनार का शैल अभिलेख
(4) पादशाहनामा चित्रकला

Show Answer/Hide

Answer – (1)

53. ब्रिटिश काल से पहले बच्चों को पढ़ाया जाता था
(1) वार्षिक परीक्षा के माध्यम से मूल्यांकन के लिए।
(2) सरकारी संस्थानों में।
(3) एक निश्चित फीस लेकर।
(4) साल भर, फसल की कटाई के समय छोड़कर, जब वे खेतों में काम करते थे।

Show Answer/Hide

Answer – (4)

54. नीचे दो कथन (A) और (B) 18-19 वीं शताब्दियों में यूरोप में राष्ट्र राज्यों के उदय संदर्भ में है।
कथन (A): अठारहवीं शताब्दी तक यूरोप के लोग स्वयं को राष्ट्र-राज्य के रूप में देखते थे।
कथन (B) : प्रारंभिक उन्नीसवीं शताब्दी में लोगों को यह बोध कराया गया कि प्रत्येक भाषी समुदाय एक अलग राष्ट्र था।
(1) (A) गलत है, किन्तु (B) सही है।
(2) (A) और (B) दोनों सही हैं तथा (A) की सही व्याख्या (B) है।
(3) (A) और (B) दोनों सही हैं किन्तु (A) की सही व्याख्या (B) नहीं है।
(4) (A) सही है, किन्तु (B) गलत है।

Show Answer/Hide

Answer – (1)

55. बी.सी.ई. का तात्पर्य है
(1) बिफ़ोर कॅन्टिंपररी एरा
(2) बिफ़ोर क्रिश्चन एरा
(3) बिफ़ोर कॉमन एरा
(4) बिफ़ोर सीज़र एरा

Show Answer/Hide

Answer – (3)

56. हम यह आज कैसे जानते हैं कि पुरापाषाण युग में भारत में शुतुरमुर्ग होते थे ?
(1) विदेशी यात्रियों के वृतान्तों में इनका वर्णन है।
(2) उस समय की कृतियों में इन पक्षियों का विविध लेख हमें मिलता है।
(3) महाराष्ट्र के पटने पुरास्थल से शुतुरमुर्ग के अंडों के अवशेष मिलें हैं।
(4) शतुरमुर्गों पर मौखिक स्मृतियाँ हमारे पास दिल्ली के राष्ट्रीय संग्रहालय में अभिलेखित हैं।

Show Answer/Hide

Answer – (3)

57. हड़प्पा सभ्यता का पतन कैसे हुआ ?
A. ऐसा लगता है कि शासकों का नियंत्रण समाप्त हो गया।
B. जंगलों का विनाश हो गया होगा।
C. सभ्यता के पूरे क्षेत्र में बाढ़ आ गई।
D. संभवतः नदियाँ सूख गई थीं।
सही व्याख्या का चयन करें:
(1) B, C, D
(2) A, B, C
(3) A, B, D
(4) A, C, D

Show Answer/Hide

Answer – (3)

58. महायान बौद्ध धर्म के अंतर्गत :
(1) मूर्तिकला के केन्द्रों के रूप में मथुरा एवं तक्षशिला का पतन हुआ।
(2) मूर्तियों में बुद्ध की उपस्थिति सिर्फ कुछ संकेतों के माध्यम से दर्शाई जाती थी।
(3) बुद्ध की प्रतिमाएँ बनाई जाने लगीं।
(4) बोधिसत्वों को नहीं स्वीकारा गया क्योंकि उन्हें अभी भी ज्ञान प्राप्ति करना बाकी था।

Show Answer/Hide

Answer – (3)

59. खलजी और तुग़लक वंश के अंतर्गत प्रशासन और समेकन के संदर्भ में सही क्या है ?
(1) अलाउद्दीन ख़लजी और मुहम्मद तुग़लक़ गंगा के मैदानी इलाकों पर ज़ोर जबरदस्ती अपना अधिकार लंबे समय तक रख पाए ।
(2) उपमहाद्वीप का काफ़ी बड़ा हिस्सा दिल्ली के सुलतानों के अधिकार में रहा।
(3) गंगा के मैदानी इलाके के घने जंगलों वाले क्षेत्र को पहली बार पैठा गया।
(4) दिल्ली से बंगाल जैसे सुदर प्रांतों का नियंत्रण कठिन था।

Show Answer/Hide

Answer – (4)

60. जनजातीय लोगों के इतिहास के पुननिर्माण में निम्न में से कौन कथन गलत है ?
(1) जनजातीय समाज अपनी विविध किस्म की ज़रूरतों के लिए एक-दूसरे पर निर्भर रहा।
(2) समकालीन इतिहासकार और मुसाफ़िरों ने जनजातियों के बारे में बहुत कम जानकारी दी है।
(3) अधिकांश जनजातीय समूहों ने लिखित दस्तावेज़ रखा है।
(4) जनजातीय लोगों ने समृद्ध रीति-रिवाजों और मौखिक परंपराओं का संरक्षण किया

Show Answer/Hide

Answer – (3)

UKSSSC Graduation Level Exam 2025 Mock Test Series

UKSSSC Graduation Level Exam 2025 Mock Test Series

SOCIAL PAGE

E-Book UK Polic

Uttarakhand Police Exam Paper

CATEGORIES

error: Content is protected !!
Go toTop