ओड़िसी नृत्य (Odissi Dance)

ओड़िसी नृत्य (Odissi Dance)

ओड़िसी नृत्य (Odissi Dance), ओडीशा में प्रचलित नृत्य कला की प्राचीन शैली है। यह पूर्णतः अराधना का नृत्य हैं। इसमें नृत्य के माध्यम से समर्पण का भाव धारण किए नर्तक ईश्वरीय स्तुति करते है। 

  • 9वीं सदी के लगभग सभी मंदिरों में नृत्य करने वाली देवदासियां अपना समस्त जीवन ईश्वर को अर्पित कर ब्रह्मचर्य पूर्ण रहती थीं। तथा किसी कन्या को गोद लेकर नृत्य में पारंगत करके नृत्य की इस महान् परंपरा को आगे बढयी जाती थीं। 
  • इस नृत्य में केवल कृष्ण को ही पुरुष माना जाता है। राजा रुद्रदेव के महामंत्री रामानंद पटनायक ने लड़कों को लड़कियों जिसे ‘गोतीपुअ’ कहते हैं। यह नृत्य मंदिर के बाहर होता था, जो लोक संस्था से प्रभावित हुआ। आज भी मंदिरों में यह नृत्य देखने को मिलता है।
  • ओडिसी संगीत पर दक्षिण भारत का अधिक प्रभाव है। शास्त्रीबद्ध करने, लाल, लय, आलापबद्ध करने का कार्य श्री सहारी श्यामसुंदर जी ने किया। 
  • ओडिसी नृत्य संयोजन में सर्वप्रथम मंगलाचार होता है, फिर बटु जोकि स्थाई नृत्य है तथा इसमें सुंदर अंग-भंगिमाओं में वेणु, वीणा, मर्दल, मंजीरा, भंगी आदि का प्रयोग होता है। 
  • यह नृत्य पुष्प की भांति धीरे-धीरे पल्लवित होता है। यह अभिनय प्रधान होता है, किंतु अभिनय के साथ-साथ नृत्य पर भी ध्यान दिया जाता है। नर्तक तीव्र गति से ओडिशी नृत्य की मुद्रा में नृत्यांगना ओडिसी नृत्य प्रस्तुति का समापन करता है। ओडिसी नृत्य से मंजीरे, मर्दल आदि वाद्य यंत्रों का प्रयोग किया जाता है। इस नृत्य में नर्तकी सम्बलपुरी साड़ी की लांगदार धोती पहनती है। यह नृत्य लाश्य व लावण्य से परिपूर्ण है। गीत गोविन्द ने ओडिसी नृत्य में अक्षुण्ण प्राण डाले हैं। 
  • आधुनिक रंगमंच पर उसे प्रतिष्ठित करने का श्रेय रघुनाथ पाणिग्रही को दिया जाता है। मथुरा मंगल, सूर के पद तथा कृष्णदास के पदों पर उड़ीसी नृत्य के विकास तथा प्रचार में बहुत आदरपूर्ण हैं। इनकी प्रमुख शिष्याओं में सोनल मानसिंह, संयुक्ता पाणिग्रही, रानी कर्णा व मिनाती दास हैं। 
Read Also ...  भारतीय आदिवासियों के प्रमुख लोकनृत्य (Folk Dances of Indian Tribal)

ओड़िसी नृत्य के प्रमुख कलाकार (Artists of Odissi Dance)

आद्या कातिकर, मोहन महापात्रा, पंकज चरण दास, हरेकृष्ण बेहरा, मायाधर रावत, संयुक्ता पाणिग्रही, सोनालमान सिंह, किरण सहगल, माधवी मुद्गल, रानी कर्ण, कालीचरण पटनायक, इंद्राणी रहमान, शेरोन लोवेन (यूएसए), मिर्ता बारबी (अर्जेंटीना), अदिति बंद्योपाध्याय, अरुणा मोहंती।

Read Also :

Leave a Reply

Your email address will not be published.

close button
Uttarakhand Current Affairs Jan - Feb 2023 (Hindi Language)
Uttarakhand Current Affairs Jan - Feb 2023 (Hindi Language)
error: Content is protected !!