41. निम्नलिखित देशों पर विचार कीजिए:
I. ऑस्ट्रिया
II. बुल्गारिया
III. क्रोएशिया
IV. सर्विया
V. स्वीडेन
VI. उत्तरी मेसिडोनिया
उपर्युक्त में से कितने उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन के सदस्य देश हैं?
(a) केवल तीन
(b) केवल चार
(c) केवल पाँच
(d) सभी छः
Show Answer/Hide
42. निम्नलिखित देशों पर विचार कीजिए:
I. बोलीविया
II. ब्राजील
III. कोलंबिया
IV. इक्वाडो
V. पराम्बे
VI. वेनेजुएला
एन्डीज पर्वत शृंखला उपर्युक्त देशों में कितनों में से होकर गुजरती है ?
(a) केवल दो
(b) केवल तीन
(c) केवल चार
(d) केवल पाँच
Show Answer/Hide
43. निम्नलिखित जलाशयों पर विचार कीजिए:
1. तांगान्यीका झील
II. टोनले सैप झील
III. पाटोस लैगून
भूमध्यरेखा इनमें कितनों में से होकर गुजरती है ?
(a) केवल एक
(b) केवल दो
(c) सभी तीन
(d) कोई भी नहीं
Show Answer/Hide
44. वर्ष 2022-23 के दौरान हल्दी के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
I. भारत विश्व में हल्दी का सबसे बड़ा उत्पादक और निर्यातक है।
II. भारत में हल्दी की 30 से अधिक किस्में उगाई जाती हैं।
III. भारत में महाराष्ट्र, तेलंगाना, कर्नाटक और तमिलनाडु प्रमुख हल्दी – उत्पादक राज्य हैं।
उपर्युक्त कथनों में कौन-कौन से सही हैं ?
(a) केवल I और II
(b) केवल II और III
(c) केवल I और III
(d) I, II और III
Show Answer/Hide
45. निम्नलिखित में से कौन-से महाद्वीपीय विस्थापन की घटना के साक्ष्य हैं ?
I. ब्राज़ील तट की प्राचीन शैलों की मेखला, पश्चिमी अफ्रीका तट की प्राचीन शैलों की मेखला से मिलती है।
II. धीना के स्वर्ण-निक्षेप ब्राज़ील पठार से व्युत्पन्न होते हैं, जब ये दोनों महाद्वीप अगल-बगल अवस्थित होते हैं।
III. यह ज्ञात है कि भारत के गोंडवाना अवसाद तंत्र के प्रतिरूप दक्षिणी गोलार्ध के छः विभिन्न भूखंडों में मिलते हैं।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए ।
(a) केवल I और III
(b) केवल I और II
(c) I, II और III
(d) केवल II और III
Show Answer/Hide
46. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
कथन I: वायुमंडल में विद्यमान धूल कणों की मात्रा, विषुवतीय और ध्रुवीय क्षेत्रों की अपेक्षा, उपोष्ण और शीतोष्ण क्षेत्रों में अधिक है।
कथन II: उपोष्ण और शीतोष्ण क्षेत्रों में कम शुष्क पवन चलती है। उपर्युक्त कथनों के संदर्भ में, निम्नलिखित में से कौन-सा एक सही है?
(a) कथन I और कथन II दोनों सही हैं तथा कथन II, कथन I की व्याख्या करता है।
(b) कथन I और कथन II दोनों सही हैं किन्तु कथन II कथन I की व्याख्या नहीं करता है।
(c) कथन I सही है किन्तु कथन II सही नहीं है।
(d) कथन I सही नहीं है किन्तु कथन II सही है
Show Answer/Hide
47. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
कथन I : जनवरी में, उत्तरी गोलार्ध में, समताप रेखाएँ भूखण्डों से गुजरती हुई विषुवत् वृत्त की ओर मुड़ती हैं, जबकि महासागरों से गुजरती हुई ध्रुवों की ओर मुड़ती हैं।
कथन II : जनवरी में, महासागरों के ऊपर की हवा, उत्तरी गोलार्ध के भूखण्डों के ऊपर की हवा से अधिक गर्म होती है।
उपर्युक्त कथनों के संदर्भ में, निम्नलिखित में से कौन-सा एक सही है?
(a) कथन I और कथन II दोनों सही हैं तथा कथन II कथन I की व्याख्या करता है
(b) कथन I और कथन II दोनों सही हैं किन्तु कथन II, कथन I की व्याख्या नहीं करता है।
(c) कथन I सही है किन्तु कथन II सही नहीं है
(d) कथन I सही नहीं है किन्तु कथन II सही है
Show Answer/Hide
48. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
कथन I : शैलों पर जल के प्रभाव के संदर्भ में, चॉक एक अत्यंत पारगम्य शैल के रूप में ज्ञात है, जबकि मृत्तिका एक नितांत अपारगम्य या न्यूनतम पारगम्य शैल के रूप में ज्ञात है।
कथन II : चॉक सरंध्र होता है, अतः जल अवशोषित कर सकता है।
कथन III : मृत्तिका बिल्कुल ही सरंध्र नहीं है।
उपर्युक्त कथनों के संदर्भ में, निम्नलिखित में से कौन-सा एक सही है ?
(a) कथन II और कथन III दोनों सही है तथा वे दोनों कथन I की व्याख्या करते हैं
(b) कथन II और कथन III दोनों सही हैं किन्तु उनमें से केवल एक, कथन I की व्याख्या करता है
(c) कथन II और कथन III में से केवल एक सही है तथा वह कथन I की व्याख्या करता है।
(d) न तो कथन II और न ही कथन III सही है
Show Answer/Hide
49. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
I. वायुमंडल के बिना भूपृष्ठ पर सर्वत्र तापमान हिमांक बहुत होता है।
II. वायुमंडल के द्वारा अवशोषित और पाशित (ट्रैप्ड) ऊष्मा हमारे ग्रह के औसत तापमान को बनाए रखती है।
III. वायुमंडल की कार्बन डाइऑक्साइड जैसी गैसें विकिरण को अवशोषित और पाशित करने के लिए विशेष रूप से उत्तम हैं।
उपर्युक्त कथनों में कौन-कौन से सही हैं ?
(a) केवल I और III
(b) केवल I और II
(c) I, II और III
(d) केवल II और III
Show Answer/Hide
50. राष्ट्रीय गोकुल मिशन के बारे में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
I. यह ग्रामीण निर्धनों के उत्थान के लिए महत्त्वपूर्ण है क्योंकि अधिकांश न्यून उत्पादकता वाले देशज पशु छोटे और सीमान्त कृषकों तथा भूमिहीन श्रमिकों के पास होते हैं।
II. इसे वैज्ञानिक रूप में और साकल्यवादी रूप में देशज गोपशु और भैंस के पालन और संरक्षण को प्रोत्साहित करने के लिए आरंभ किया गया था।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा / कौन-से सही है/हैं?
(a) केवल I
(b) केवल II
(c) I और II दोनों
(d) न तो I और न ही II
Show Answer/Hide