91. गाँधीजी ने विख्यात वक्तव्य “राजद्रोह मेरा धर्म हो गया है” कब दिया था?
(a) चंपारण सत्याग्रह के समय
(b) दांडी में नमक कानून का सार्वजनिक रूप से उल्लंघन करने के समय
(c) लंदन में द्वितीय गोलमेज सम्मेलन (सेकंड राउंड टेबल कांफ्रेंस) में शामिल होने के समय
(d) भारत छोड़ो आंदोलन के प्रारंभ के समय
Show Answer/Hide
92. मोहनजोदड़ो से प्राप्त ‘नाचती हुई लड़की (डांसिंग गर्ल ) ‘ नामक प्रख्यात नारी लघुमूर्ति किस पदार्थ की बनी है ?
(a) इन्द्रगोप मणि (कार्नीलियन )
(b) मृत्तिका (क्ले)
(c) कांस्य
(d) स्वर्ण
Show Answer/Hide
93. चौरी-चौरा घटना के परिणामस्वरूप बंदी बनाए गए लोगों को किसने विधिक प्रतिरक्षा (लीगल डिफेन्स) प्रदान की?
(a) सी० आर० दास
(b) मदन मोहन मालवीय और कृष्णकांत
(c) डॉ० सैफुद्दीन किचलू और ख्वाजा हसन निज़ामी
(d) एम० ए० जिन्ना
Show Answer/Hide
94. निम्नलिखित में से किस एक घटना के उपरांत, गांधीजी ने, जो अस्पृश्यता का सतत विरोध करते रहे और सभी क्षेत्रों में से उसके उन्मूलन के लिए अपील करते रहे, अपने राजनीतिक और सामाजिक कार्यक्रम में ‘हरिजनों’ के उत्थान को शामिल करने का निश्चय किया?
(a) ना समझौता
(b) गाँधी-इरविन समझौता (दिल्ली समझौता)
(c) भारत छोड़ो आंदोलन के समय काँग्रेस के नेताओं की गिरफ्तारी
(d) भारत सरकार अधिनियम, 1935 की प्रख्यापना (प्रॉमगेशन)
Show Answer/Hide
95. निम्नलिखित फलों पर विचार कीजिए:
I. पपीता
II. अनन्नास
III. अमरूद
उपर्युक्त में से कितने सोलहवीं और सत्रहवीं शताब्दियों में पुर्तगालियों द्वारा भारत में लाए गए?
(a) केवल एक
(b) केवल दो
(c) सभी तीन
(d) कोई भी नहीं
Show Answer/Hide
96. निम्नलिखित देशों पर विचार कीजिए:
I. युनाइटेड किंगडम
II. डेनमार्क
III. न्यूजीलैंड
IV. ऑस्ट्रेलिया
V. ब्राजील
उपर्युक्त देशों में से कितनों में चार से अधिक काल-क्षेत्र (टाइम जोन) हैं?
(a) सभी पाँच
(b) केवल चार
(c) केवल तीन
(d) केवल दो
Show Answer/Hide
97. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
I. साइबेरिया में अनादिर और अलास्का में नोम एक-दूसरे से कुछ ही किलोमीटर दूर हैं, किन्तु जब इन शहरों में लोग जागते हैं और नाश्ते के लिए तैयार होते हैं, तब अलग-अलग दिन होते हैं।
II. जब अनादिर में सोमवार होता है, तब नोम में मंगलवार होता है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा / कौन-से सही है/हैं?
(a) केवल 1
(b) केवल II
(c) I और II दोनों
(d) न तो I और न ही II
Show Answer/Hide
98. इनमें से कौन ‘आत्म-सम्मान आंदोलन (सेल्फ-रेस्पेक्ट मूवमेंट)’ का संस्थापक था?
(a) ‘पेरियार’ ई० वी० रामास्वामी नायकर
(b) डॉ० बी० आर० अम्बेडकर
(c) भास्करराव जाधव
(d) दिनकरराव जवलकर
Show Answer/Hide
99. निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए :
देश : किस संसाधन में समृद्ध है
1. बोत्सवाना : हीरा
II. चिली : लिथियम
III. इंडोनेशिया : निकेल
उपर्युक्त में से कितनी पंक्तियों में दी गई जानकारी सही सुमेलित है ?
(a) केवल एक
(b) केवल दो
(c) सभी तीन
(d) किसी में भी नहीं
Show Answer/Hide
100. निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए:
क्षेत्र : देश
I. मैलोक : इटली
II. नॉर्मंडी : स्पेन
III सार्डिनिया : फ्रांस
उपर्युक्त में से कितनी पंक्तियों में दी गई जानकारी सही सुमेलित है ?
(a) केवल एक
(b) केवल दो
(c) सभी तीन
(d) किसी में भी नहीं
Show Answer/Hide
Read Also : |
|
---|---|
Bihar Study Material in Hindi Language (हिंदी भाषा में) |
Click Here |
Madhya Pradesh Study Material in Hindi Language (हिंदी भाषा में) | Click Here |
Rajasthan Study Material in Hindi Language (हिंदी भाषा में) | Click Here |
Uttar Pradesh Study Material in Hindi Language (हिंदी भाषा में) | Click Here |
Uttarakhand Study Material in Hindi Language (हिंदी भाषा में) | Click Here |
Uttarakhand Study Material in English Language |
Click Here |
Biology Study Material in Hindi Language (हिंदी भाषा में) | Click Here |
Computer Study Material in Hindi Language (हिंदी भाषा में) | Click Here |
Geography Study Material in Hindi Language (हिंदी भाषा में) | Click Here |
Hindi Study Material | Click Here |
Modern India History Study Material in Hindi Language (हिंदी भाषा में) | Click Here |
Medieval India History Study Material in Hindi Language (हिंदी भाषा में) | Click Here |
Indian Polity Study Material in Hindi Language (हिंदी भाषा में) | Click Here |
Solved Papers | Click Here |
MCQ in English |